×

Toothbrush: ब्रश का सही इस्तेमाल दे सकता है आपको मोतियों जैसे दांत

अगर सही तरीके से ब्रश नहीं किया जाये तो हमारे दांत कमजोर होने के साथ-साथ हमारे मंसूड़े भी बैक्टीरियल इन्फेक्शन के भी शिकार हो सकते हैं।

Preeti Mishra
Report Preeti MishraPublished By Divyanshu Rao
Published on: 4 March 2022 1:16 PM GMT (Updated on: 4 March 2022 1:26 PM GMT)
toothbrush
X

टूथब्रश का इस्तेमाल करते हुए महिला की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Toothbrush: दांतो की सफाई तो हम सभी रोज़ ही करते हैं। बाजार में उपलब्ध तरह-तरह के टूथपेस्ट और अलग -अलग डिजाइन के टूथब्रश हर किसी के घर में आसानी से मिल जायेंगे। छोटे से लेकर बूढ़े तक सभी अपने दांतो की देखभाल के लिए ब्रश जरूर करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं की ब्रश करने का भी एक खास तरीका होता है?

अगर सही तरीके से ब्रश नहीं किया जाये तो हमारे दांत कमजोर होने के साथ-साथ हमारे मंसूड़े भी बैक्टीरियल इन्फेक्शन के भी शिकार हो सकते हैं। सुनने में अटपटा जरूर लगे लेकिन यह सच है की चाहे आप कितने भी महंगे टूथपेस्ट और टूथब्रश का उपयोग क्यों ना करते हो, अगर आपने उसे सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया तो आप मुँह के अंदरूनी बैक्टीरिया दूर नहीं कर पाएंगे। याद रखें आपके दांत जितने मजबूत होंगे आपकी ज़िन्दगी भी उतनी ही सेहतमंद रहेगी।

टूथब्रश की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

तो आइये, जानते हैं की ब्रश करने का क्या है सही तरीका

सबसे पहले आप अपने लिए हमेशा नर्म ब्रिसिल्स वाला टूथब्रश का चुनाव करें।

सुबह उठने के बाद पहले गरम पानी से कुल्ला करें फिर ब्रश करें।

ब्रश को धीरे- धीरे अपने दांतो पर रगड़े, क्योंकि तेजी से रगड़ने पर हमारे दांत कमजोर हो जाते हैं।

खाना खाने के तुरंत बाद ब्रश करने से बचे वरना दांतो में एनेमल की प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है।

ब्रश को मुँह में हमेशा नीचे से ऊपर की ओर ले जाएँ।

कम से कम 2 मिनट तक ब्रश करें और दांतों की जड़ों यानि मसूड़े की ओर से नीचे की ओर ब्रश को चलाएं जिससे प्लाक साफ हो सके।

ब्रश करने के बाद अच्छे से गरारे करते हुए कुल्ला करें।

पुराने ज़माने में लोग नीम, सखुआ आदि पेड़ो के पतली डंडियों का इस्तेमाल ब्रश के रूप में करते थे जो बैक्टीरियल इन्फेक्शन बढ़ने से रोकने और दांतो को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाता था। मगर आज क्या शहर क्या गांव हर जगह हर घर में आधुनिकता के नाम पर ब्रश और पेस्ट ने अपना डेरा जमा लिया है। जिसे सही तरीके से इस्तेमाल नहीं करने के पर दांतो सम्बंधित कई परेशानिया जन्म लेने गयी है।

दो टाइम ब्रश जरूर करें।

रात में खाना खाने के 45 मिनट बाद ही ब्रश करें।

हमेशा हलके हाथों से ब्रश का इस्तेमाल करें।

सप्ताह में एक से दो बार दांतो को निम्बू और नमक से धोये।

हल्दी और सरसों का तेल भी दांतो और मसूड़ों के लिए बेहद फायदेमंद है।

अपने खाने में विटामिन C की मात्रा बढ़ाये। जैसे निम्बू , संतरा , दही आदि।

याद रखें कुदरत ने हमें चीज़ो का स्वाद सही तरीके से लेने के लिए ये अनमोल दांत दिए हैं। इनका ख्याल रखें जिससे सालो -साल तक ये आपकी खूबसूरत मुस्कराहट बनाये रखे।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story