×

जानिए मौसम का हाल, कब व कैसे मिलेगी गर्मी से मुक्ति

मौसम विभाग की मानें तो एक बार फिर राजधानी और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी सताने वाली है।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Shweta
Published on: 28 April 2021 2:07 AM GMT
जानिए मौसम का हाल, कब व कैसे मिलेगी गर्मी से मुक्ति
X

नई दिल्लीः एक बार फिर राजधानी और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी सताने वाली है। इस बार मौसम विभाग की मानें तो राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में खूब गर्मी होगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने जानकारी दिया है कि दिल्ली में 30 अप्रैल तक तापमान 43 डिग्री सेल्लियस पहुंचने की संभाना है। यानी दिन के साथ ही रात में भी गर्मी सताने वाली है।

बता दें कि मौसम विभाग की मानें तो 1 मई और 2 मई को आंधी- तूफान के साथ हल्की बारिश होनें की संभावना जताया जा रहा है। इससे लोगों की काफी हद तक गर्मी से राहत मिल पाएगी। लेकिन बीते मंगलवार का दिन बेहद गर्म रहा है। दिन की शुरूआत 19 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा।

गौरतलब है कि बुधवार और बृसस्पतिवार को गर्मी और बढ़ने की संभावना है। जहां मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार बुधवार को तापमान 19 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर बृहस्पतिवार को यह 20 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

मौसम के बदलते रूख

आपको बताते चले कि मौसम का रूख हर रोज बदलता रहता है। दिल्ली की गर्मी हो या सर्दी यहां दोनों का मिजाज एकदम अलग है। यहां गर्मी का विकराल रूप कोई नई बात नहीं है। इन दिनों मौसम में काफी बदलाव आया है। इस बार अचानक से तेज गर्मी के बाद मौसम ठंडा भी हो रहा है। इस बदलते मौसम से लोगों को कई बीमारियों ने घेर लिया है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार भीषण गर्मी पड़ सकती है। इसके साथ ही लोगों को अबकी बार गर्मी से कई समस्यां हो सकती है।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Shweta

Shweta

Next Story