×

वंडर किड जिन्होंने सोशल मीडिया पर मचा रखा है धमाल

सरीम के जीवन का लक्ष्य आईआईटी मुंबई से पढ़ाई करना तथा अध्यापन का काम करना है। वह फ़िज़िक्स में नोबेल पुरस्कार जीतना चाहता है। उसे फ़िज़िक्स के तक़रीबन सभी नोबेल विजेता के नाम याद है। बहन कशिश का सपना आईएएस अफ़सर बनने का है।

Newstrack
Published on: 24 Sep 2020 1:07 PM GMT
वंडर किड जिन्होंने सोशल मीडिया पर मचा रखा है धमाल
X
wonder kid

योगेश मिश्र

प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। आपदा भी आपको बड़ा अवसर दे सकता है। इन दोनों कहावतों को कुशीनगर ज़िले के दो मेधावी बच्चों ने सच साबित कर दिखाया है। इन दोनों बच्चों की प्रतिभा के क़ायल पटना के ‘सुपर थर्टी’ के डायरेक्टर आनंद कुमार तक हो गये हैं। आनंद कुमार इन बच्चों का वीडियो न केवल शेयर कर रहे हैं। बल्कि उस पर कमेंट भी कर रहे हैं। आनंद कुमार का कमेंट इन प्रतिभाशाली बच्चों की प्रतिभा को न केवल एक प्रमाणपत्र है। बल्कि इसके चलते सोशल मीडिया पर दोनों बच्चों की प्रतिभा को लगातार समर्थन हासिल हो रहा है।

ऐसे में यह जानना और बताना दिलचस्प हो जाता है कि आख़िर वंडर किड की प्रतिभा क्या है ? उनकी जिस प्रतिभा को सराहा जा रहा है , वह क्या है ? कुशीनगर जनपद के देसही देवरिया विकासखंड के अबरही गाँव के शिक्षक मोहसिन ख़ान के ये दो बच्चे है।

सरीम व कशिश भाई बहन हैं। सरीम पाँचवीं कक्षा में एक पब्लिक स्कूल का छात्र है। जबकि कशिश आठवीं कक्षा में पढ़ती है।लाकडाउन के दौर में अपने चाचा की सलाह पर इन दोनों बच्चों ने आनलाइन पढ़ाई शुरू की। कशिश बहुत कम समय में ही दसवीं की एनसीईआरटी की गणित की पढ़ाई पूरा करने में कामयाब हो गयी। जबकि सरीम खान ने बारहवीं तक की फ़िज़िक्स की पढ़ाई पूरी की।

https://www.facebook.com/877336255717207/videos/731818647400648

दोनों बच्चे बचपन से ही प्रतिभा के बेहद धनी हैं। इनकी याददाश्त बहुत अच्छी है। लर्निंग स्कील का तो कोई जोड़ ही नहीं है। जब दोनों ने अपनी अपनी पढ़ाई पूरी कर ली तो उन्होंने लोगों को पढ़ाने के काम दिलचस्पी दिखाना शुरू कर दिया। इसके लिए इन्होंने ‘एसके वंडर किड’ नाम से यू ट्यूब पर एक चैनल बना लिया। जिस पर सरीम फ़िज़िक्स पढ़ाते देखा जा सकता है।

गजब की प्रतिभा

सरीम तो आईआईटी, जेईई के कोर्स तक पढ़ा ले रहा है। वर्क ,एनर्जी एंड पावर वीडियो 9 मिनट का है। जिसे तक़रीबन दस हज़ार लोगों ने देखा है। यह 22 सितंबर को लोड किया गया है। नूल वैक्टरस एंड इक्वल वैक्टरस वीडियो 19 सितंबर को डाला है। पाँच हज़ार से अधिक लोगों ने देखा है।

25 अगस्त को न्यूटन सेकेंड ला ऑफ मोशन वीडियो को दो हज़ार लोगों ने देखा है। 6 सितंबर को तक़रीबन दो मिनट से थोड़ा अधिक का सिमप्लीफिकेशन का वीडियो सरीम खान ने डाला है। जिसमें वह गणित की छोटी बड़ी गुत्थियाँ आसानी से सुलझाता दिखता है।

kashish

सरीम की अंग्रेज़ी और पढ़ाने के तौर तरीक़े को देखने के बाद आप उसके क़ायल हुए बिना नहीं रह सकते हैं। अभी तक यू ट्यूब पर उसके तक़रीबन 90 वीडियो हैं। 2600 सब्सक्राइबर है।लोगों के कमेंट भी बच्चों को बहुत उत्साहित करने वाले हैं। सरीम बताता है कि यह विचार उसे एस सी वर्मा की किताब कांसेप्टस ऑफ फ़िज़िक्स पढ़ते हुए आया।

सरीम के जीवन का लक्ष्य आईआईटी मुंबई से पढ़ाई करना तथा अध्यापन का काम करना है। वह फ़िज़िक्स में नोबेल पुरस्कार जीतना चाहता है। उसे फ़िज़िक्स के तक़रीबन सभी नोबेल विजेता के नाम याद है। बहन कशिश का सपना आईएएस अफ़सर बनने का है।

Newstrack

Newstrack

Next Story