×

टेस्ट मैच के बीच रहाणे को मिली बड़ी खुशखबरी, लगा बधाई देने वालों का तांता

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहे भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के घर नन्ही परी आई है। उनकी पत्नी राधिका ने बेटी को जन्म दिया। अजिंक्य रहाणे अब पिता बन गए हैं।

Newstrack
Published on: 13 July 2023 1:53 PM GMT
टेस्ट मैच के बीच रहाणे को मिली बड़ी खुशखबरी, लगा बधाई देने वालों का तांता
X

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहे भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के घर नन्ही परी आई है। उनकी पत्नी राधिका ने बेटी को जन्म दिया। अजिंक्य रहाणे अब पिता बन गए हैं।

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान रहाणे फिलहाल विशाखापत्तनम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेल रहे हैं। अजिंक्य राहणे की पत्नी राधिका ने शनिवार को बेटी को जन्म दिया है।

यह भी पढ़ें...लहंगा अब सस्ते में: इस पेपर से बन रही वेडिंग ड्रेेस, फेस्टिव सीजन रहेगी ट्रेंड पर

हरभजन सिंह ने ट्वीट पर बधाई देते हुए यह जानकारी दी। हरभजन ने लिखा कि नवेले पिता अजिंक्य रहाणे को बधाई। उम्मीद है कि मां और नन्हीं परी अच्छे होंगे। जिंदगी का बेहतरीन हिस्सा अब शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें...गजब: अब चुटकियां बजाते ही मिनटों में इस एप से टिकट की होगी बुकिंग

View this post on Instagram

❤️❤️

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane) on

बता दें कि अजिंक्य रहाणे ने अपनी बचपन की दोस्त राधिका से 2014 में शादी की थी। इसी साल जुलाई में इस जोड़े ने राधिका के गर्भवती होने की खबर बताई थी। प्रेग्नेंसी की खबर शेयर करते हुए राधिका ने तब अपने कुछ फोटो शेयर किए थे।

Newstrack

Newstrack

Next Story