×

दिग्गज क्रिकेटर की तबीयत बिगड़ी, भाई ने दी ये बड़ी जानकारी

मुर्तजा बांग्लादेश के एक सफल आलराउंडर रहे हैं। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान एक सफल खिलाड़ी होने के साथ मुर्तजा सांसद भी हैं।

Aradhya Tripathi
Published on: 20 Jun 2020 1:40 PM GMT
दिग्गज क्रिकेटर की तबीयत बिगड़ी, भाई ने दी ये बड़ी जानकारी
X

कोरोना वायरस ने दुनियाभर में हाहाकार मचा रखा है। इस वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आये दिन ये वायरस किसी न किसी को अपना शिकार बना रहा है। अब इस वायरस की चपेट में बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और टीम के धुरंधर आलराउंडर मशरफे मुर्तजा भी आ गए हैं। मुर्तजा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी मशरफे मुर्तजा के छोटे भाई मोर्सालिन ने दी। फ़िलहाल अब मुर्तजा को होम क्वारंटाइन किया गया है।

मुर्तजा कोरोना पॉजिटिव

मोर्सोलिन ने जानकारी देते हुए बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। इसी वजह से उनका टेस्ट कराया गया। नजीता आने के बाद उनके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। मुर्तजा बांग्लादेश के एक सफल आलराउंडर रहे हैं। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान एक सफल खिलाड़ी होने के साथ मुर्तजा सांसद भी हैं। मुर्तजा ने 2018 में हुए आम चुनाव में नरेल-2 सीट पर 96 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल कर एकतरफा जीत अपने नाम की थी।

ये भी पढ़ें- मैंगो बाबा मोबाइल ऐप, आप ने डाउनलोड किया ये ऐप

वह प्रधानमंत्री शेख हसीन की अगुवाई वाली अवामी लीग का हिस्सा हैं। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मुर्तजा को अब होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। मुर्तजा बांग्लादेश की एक बड़ी हस्ती हैं। उन्होंने 2019 विश्वकप में बांग्लादेश की टीम की कमान संभाली थी।

कोरोना पॉजिटिव होने वाले तीसरे बांग्लादेशी क्रिकेटर मुर्तजा

कोरोना वायरस की वजह से मार्च से ठप पड़ी क्रिकेट गतिविधियों के पहले ही मुर्तजा ने कप्तानी से इस्तीफा दिया था। अपने करियार में 36 टेस्ट मैच, 220 वन-डे और 54 टी-20 खेलने वाले मुर्तजा कोरोना पॉजिटिव होने वाले तीसरे बांग्लादेशी क्रिकेटर हैं, उनके पहले पूर्व क्रिकेटर नफीस इकबाल भी पॉजिटिव पाए गए थे।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस चलायेगी योगी सरकार के खिलाफ पोल खोलो अभियान: अजय कुमार लल्लू

वही पिछले महीने ही बांग्लादेश की तरफ से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल चुके अशीकुर रहीम को भी कोरोना से संक्रमित पाया गया था। इनके अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भी कोरोना संक्रमित हैं। अफरीदी की तबीयत में सुधार है और वह तेजी से कोरोना की चपेट से बाहर आ रहे हैं।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story