×

IPL 2021 Schedule: IPL 2021 का शेड्यूल जारी, जानिए कब-कब खेले जाएंगे मैच

आईपीएल 2021 के मैच अहमदाबाद, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में होंगे। आईपीएल का पहला मुकाबला 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा।

Dharmendra kumar
Published on: 7 March 2021 2:23 PM GMT
IPL 2021 Schedule: IPL 2021 का शेड्यूल जारी, जानिए कब-कब खेले जाएंगे मैच
X
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई ) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 के सीजन के शेड्यूल जारी कर दिया।

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई ) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 के सीजन के शेड्यूल जारी कर दिया। आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज9 अप्रैल को चेन्नई में होगा, तो वहीं फाइनल मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल 2021 के मैच अहमदाबाद, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में होंगे। आईपीएल का पहला मुकाबला 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। लीग स्टेज में हर टीम चार वेन्यू पर खेलेगी। टूर्नामेंट में 56 मैच खेले जाएंगे। चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 10-10 मैच होंगे, तो वहीं अहमदाबाद और दिल्ली में 8-8 मैच खेले जाएंगे।

सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार, सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू पर होंगे। इसके अलावा कोई भी टीम अपने घर में मैच नहीं खेलेगी। सभी टीमों का छह वेन्यू में से चार पर मैच होगा। कोरोना संकट की वजह से बीते साल आईपीएल UAE में सितंबर-नवंबर के बीच खेले गए।

ये भी पढ़ें...पाकिस्तान की फजीहत, क्रिकेटर एलेक्स हेल्स को नाश्ते में मिले सड़े अंडे और ब्रेड

आइपीएल-2021 का पूरा कार्यक्रम

9 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई, मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

10 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई, चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

11 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स

12 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई, राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स

13 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई, कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस

14 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

15 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई, राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

16 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई, पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स

17 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई, मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

18 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, चेन्नई, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स

18 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई, दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स

19 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई, चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

20 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई, दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

21 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, चेन्नई, पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

21 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई, कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स

22 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स

23 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई, पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस

24 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, मुंबई, राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स

25 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, मुंबई, चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

25 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, चेन्नई, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स

26 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद, पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स

27 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद, दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

28 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, दिल्ली, चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

29 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे, दिल्ली, मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स

29 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद, दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स

30 अप्रैल, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद, पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

एक मई, शाम 7:30 बजे, दिल्ली, मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स

दो मई, दोपहर 3:30 बजे, दिल्ली, राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

IPL

ये भी पढ़ें...6 गेंदों पर 6 छक्के: पोलार्ड ने की युवराज के रिकॉर्ड की बराबरी, हीरो को बना दिया विलेन

दो मई, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद, पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

तीन मई, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद, कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

चार मई, शाम 7:30 बजे, दिल्ली, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस

पांच मई, शाम 7:30 बजे, दिल्ली, राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स

छह मई, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स

सात मई, शाम 7:30 बजे, दिल्ली, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स

आठ मई, दोपहर 3:30 बजे, अहमदाबाद, कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

आठ मई, शाम 7:30 बजे, दिल्ली, राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस

नौ मई, दोपहर 3:30 बजे, बेंगलुरु, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स

नौ मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

10 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स

11 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता, दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

12 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स

13 मई, दोपहर 3:30 बजे, बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स

13 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स

14 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स

15 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु, कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम पंजाब किंग्स

16 मई, दोपहर 3:30 बजे, कोलकाता, राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

16 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु, चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस

17 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता, दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

18 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु, कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

19 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स

20 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस

21 मई, दोपहर 3:30 बजे, बेंगलुरु, कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

21 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता, दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स

22 मई, शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु, पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

23 मई, दोपहर 3:30 बजे, कोलकाता, मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

23 मई, शाम 7:30 बजे, कोलकाता, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स

25 मई, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद, क्वालीफायर एक

26 मई, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद, एलीमिनेटर

28 मई, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद, क्वालीफायर दो

30 मई, शाम 7:30 बजे, अहमदाबाद, फाइनल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story