×

बीसीसीआई ने जारी की टीम इंडिया के खिलाड़ियों की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, ये बड़े सितारे सूची में नहीं शामिल

BCCI Annual Contract List: टीम इंडिया के लिहाज से सोमवार को एक बड़ी खबर सामने आई हैं।बीसीसीआई ने सोमवार को 2022-23 सीजन के लिए भारतीय खिलाड़ियों की सूची जारी की हैं।

Suryakant Soni
Published on: 27 March 2023 3:57 PM GMT
बीसीसीआई ने जारी की टीम इंडिया के खिलाड़ियों की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, ये बड़े सितारे सूची में नहीं शामिल
X
BCCI Annual Contract List

BCCI Annual Contract List: टीम इंडिया के लिहाज से सोमवार को एक बड़ी खबर सामने आई हैं।बीसीसीआई ने सोमवार को 2022-23 सीजन के लिए भारतीय खिलाड़ियों की सूची जारी की हैं। इसमें शामिल इन खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने अपने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में रखा हैं। इस नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में कई खिलाड़ियों को फायदा मिला हैं जबकि कई को बड़ा नुकसान हुआ हैं। यहां तक तो कई खिलाड़ियों को इसमें जगह नहीं मिलने से उनके भविष्य को लेकर भी सवाल उठाने लगे हैं। चलिए विस्तार से समझते हैं इस लिस्ट के बारे में...

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का प्रमोशन हुआ:

टीम इंडिया के सबसे बेस्ट ऑलराउंडर माने जाने वाले और हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत के हीरो रहे रविंद्र जडेजा का प्रमोशन हुआ है, अब वो टीम इंडिया के अनुबंध सूची के ग्रेड A+ में आ गए है। जबकि पिछले काफी समय से अपनी फॉर्म में उतार-चढ़ाव को लेकर परेशान केएल राहुल को बड़ा झटका लगा हैं। केएल राहुल को ग्रेड A से ग्रेड B में डिमोट कर दिया गया है। BCCI ने इस नए अनुबंध लिस्ट में कुल 26 खिलाड़ियों को जगह दी है।

ग्रेड A+ में कुल चार खिलाड़ी हैं शामिल:

इस अनुबंध सूची में सबसे महत्वपूर्ण ग्रेड A+ मानी जाती हैं। इसमें सिर्फ टीम के सीनियर खिलाड़ी ही जगह बनाने में कामयाब होते हैं। ऐसे में अब लिस्ट में कप्तान रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा का नाम शामिल हुआ हैं। इन चारों खिलाड़ियों को अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 के दौरान 7 करोड़ रुपये मिलेंगे।

ग्रेड A में 5 खिलाड़ी शामिल:

ग्रेड A+ के बाद ग्रेड A का स्थान आता हैं। नए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर इसमें अब पांच खिलाड़ी शामिल हो गए हैं। इसमें हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल का नाम इस बार शामिल हुआ हैं। बता दें अक्षर पटेल पहले ग्रेड B और हार्दिक पंड्या ग्रेड C में थे, लेकिन अब उनका प्रमोशन हुआ है। ग्रेड A में शामिल नामों में हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत और अक्षर पटेल हैं।

ग्रेड B और C का हिस्सा हैं ये खिलाड़ी:

बता दें ग्रेड B में कई बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें एक खिलाड़ी ग्रेड A से डिमोट हुआ हैं। चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल ग्रेड B में शामिल हैं। जबकि उमेश यादव, शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और केएस भरत ग्रेड C में जगह मिली हैं।

ये बड़े सितारे सूची में नहीं शामिल:

बीसीसीआई द्वारा जारी इस सूची में कई बड़े खिलाड़ी जगह बनाने में कामयाब नहीं हुए हैं। इसमें ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, ऋद्धिमान साहा, भुवनेश्वर कुमार, हनुमा विहारी, मयंक अग्रवाल और ऑलराउंडर दीपक चाहर का नाम शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story