×

धोनी पर फैसला: अब BCCI के नए हेड तय करेंगे भारतीय क्रिकेटर की किस्मत

अब BCCI की कमान सौरव गांगुली संभालने जा रहें हैं। ऐसे में अब भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के रिटायर्मेंट के बारें में चली रही अटकलों को लेकर भी सौरव गांगुली कुछ बोल सकतें हैं

Roshni Khan
Published on: 23 Aug 2023 10:13 AM GMT (Updated on: 23 Aug 2023 10:22 AM GMT)
धोनी पर फैसला: अब BCCI के नए हेड तय करेंगे भारतीय क्रिकेटर की किस्मत
X
ms dhoni

मुंबई: अब BCCI की कमान सौरव गांगुली संभालने जा रहें हैं। ऐसे में अब भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के रिटायर्मेंट के बारें में चली रही अटकलों को लेकर भी सौरव गांगुली कुछ बोल सकतें हैं। लेकिन उन्होंने ऐसा कहा है कि MS Dhoni के भविष्य पर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की क्या योजना है पहले वो ये जानना चाहेंगे। सब जानकारी मिलने के बाद ही वो इस पर अपनी कोई राय देंगे।

वर्ल्ड कप 2019 के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं धोनी

धोनी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं और कहा जा रहा है कि वो बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने होने वाले टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का सिलेक्शन 24 अक्टूबर को होगा।

ये भी देखें:बर्थडे स्पेशल: बेंगलुरु में है इस ‘जंबो’ के नाम का चौराहा, कोहली संग हुआ था विवाद

सौरव गांगुली ने कहा कि, वो 24 अक्टूबर को सेलेक्टर्स से मुलाकात करेंगे और ये पता करेंगे कि वो क्या इसे लेकर क्या सोच रहे हैं उसके बाद ही मैं अपनी राय दूंगा। उन्होंने कहा कि वो MS Dhoni से इस मामले पर बात करेंगे की वो क्या चाहते हैं। हमें ये देखना होगा कि वो क्या चाहते हैं। मैं उनसे बात करूंगा कि वो क्या करना चाहते हैं और क्या नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वो इस मामले में पहले नहीं थे इसलिए उन्हें धोनी के भविष्य को लेकर कोई स्पष्टता नहीं थी।

ये भी देखें:न लें जॉब की टेंशन, अब रेलवे ने निकाली इतने पदों पर भर्ती

सौरव ने कहा कि 23 अक्टूबर को एजीएम में कार्यभार संभालने के बाद कप्तान और चयनकर्ताओं से बात करेंगे। पहले सेलेक्शन के लिए बैठक की तारीख 21 अक्टूबर को फिक्स की गई थी, लेकिन बाद में इसे 24 अक्टूबर कर दिया गया। इस बैठक में देवधर ट्रॉफी के लिए इंडिया ए,बी और सी टीम का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरी पहली बैठक सेलेक्शन कमेटी के साथ 24 अक्टूबर को होगी। इसमें मैं चयनकर्ताओं से पूछूंगा और कप्तान से बात करूंगा। नए नियम के अनुसार इस बैठक में टीम के हेड कोच रवि शास्त्री मौजूद नहीं होंगे।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story