×

धोनी के सन्यास पर BCCI चीफ गांगुली ने दिया बड़ा बयान

बीसीसीआई के नए अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने पदभार संभालने के बाद बुधवार को पहली बार प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान पत्रकारों ने सौरभ गांगुली से महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट और टीम में रोल पर सवाल पूछे।

Dharmendra kumar
Published on: 23 Oct 2019 11:04 AM GMT
धोनी के सन्यास पर BCCI चीफ गांगुली ने दिया बड़ा बयान
X

नई दिल्ली: बीसीसीआई के नए अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने पदभार संभालने के बाद बुधवार को पहली बार प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान पत्रकारों ने सौरभ गांगुली से महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट और टीम में रोल पर सवाल पूछे।

गांगुली ने इन सवालों का अपने अंदाज में जवाब दिया। इस दौरान गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी चैंपियन बताया। इसके साथ ही गांगुली ने कहा कि चैंपियन खिलाड़ी कभी भी जल्दी अपना खेल नहीं छोड़ते।

यह भी पढ़ें...आतंकियों ने जलाया स्कूल! कश्मीर में फेंके पेट्रोल बम, अलर्ट पर सेना

धोनी पर बात करते हुए गांगुली ने कहा कि अपने वक्त का उदाहरण दिया। इस दौरान गांगुली करीब डेढ़ साल इंटरनैशनल क्रिकेट से बाहर रहने के बाद क्रिकेट में जोरदार वापसी की थी। इसके बाद उन्होंने अगले दो साल तक लगातार क्रिकेट खेला।

गांगुली ने कहा कि धोनी भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी हैं और जबतक मैं हूं तो हर प्लेयर का सम्मान किया जाएगा। सौरव गांगुली ने कहा कि जो चैम्पियन होते हैं, वह जल्द खत्म नहीं होते हैं।

यह भी पढ़ें...विपक्ष को बड़ा झटका! 6 विधायकों ने थामा कमल, चुनाव से पहले मचा हड़कंप

प्रेस कांफ्रेंस में सौरभ ने धोनी पर पूछे सवाल के जवाब में कहा गया उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के मसले पर टीम मैनेजमेंट या सेलेक्टर्स से बात की है।

गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर कहा कि इसपर हम कोई फैसला नहीं लेंगे, न ही मैनेजमेंट उनपर कोई दबाव बनाया जाएगा। रिटायरमेंट पर सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी को ही फैसला करना होगा और जबतक मैं हूं तबतक हर क्रिकेटर का सम्मान होगा।

यह भी पढ़ें...सरकार ने किया सावधान! जान लें ये जरुरी सूचना, जारी की गई एडवाइज़री

सौरभ गांगुली ने कहा कि जब मैं टीम से बाहर गया था तो भी इस तरह की बातें की जाती थीं, लेकिन लेकिन मैंने वापसी की। महेंद्र सिंह धोनी, भारतीय क्रिकेट के बहुत बड़े प्लेयर हैं। अगर आप उनके रिकॉर्ड को देखेंगे तो सिर्फ तारीफ ही निकलती है।

रॉयल बंगाल टाइगर' के नाम से मशहूर गांगुली ने बुधवार को बीसीसीआई के नए अध्यक्ष के तौर पर मुंबई में पदभार ग्रहण किया।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल मैच के बाद से टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते नजर नहीं दिखे हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story