×

Dhoni आए सामने: IPL से पहले शानदार अंदाज में दिखे, CSK ने शेयर की तस्वीर

क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा झटका मिला है। दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट टीम से सन्यास ले लिया है।

Newstrack
Published on: 25 Aug 2020 7:39 AM GMT
Dhoni आए सामने: IPL से पहले शानदार अंदाज में दिखे, CSK ने शेयर की तस्वीर
X
Dhoni आए सामने: IPL से पहले शानदार अंदाज में दिखे, CSK ने शेयर की तस्वीर

मुंबई: क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा झटका मिला है। दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट टीम से सन्यास ले लिया है। उन्होने स्वतंत्रता दिवस के दिन यानि 15 अगस्त को एलान किया और बताया कि अब वे अंतराष्ट्रीय मैच नहीं खेलेंगे। बता दें दें कि इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में ही भारत ने वर्ल्ड कप जीता था। भारत के दिग्ग ज विकेटकीपर -बल्लेहबाज धोनी ने आर्मी अंदाज में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके इसकी घोषणा की। इंस्टाग्राम पर धोनी ने अपने पूरे सफर का एक वीडियो शेयर किया। जिसके साथ होने रिटायर होने का एलान कर दिया था।

ये भी पढ़ें:मंदिर में आया नाग: चल रही भगवान शिव की पूजा, आ लिपटा 6 फिट लंबा सांप

धोनी IPL के 13वें सीजन में धमाकेदार एंट्री करने के लिए तैयार हैं

अब वो 19 सितंबर से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में नजर आएंगे। BCCI पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को फेयरवेल मैच देने के लिए तैयार हैं। धोनी IPL के 13वें सीजन में धमाकेदार एंट्री करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने IPL फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स का एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इस स्माइल को देखने के लिए हम इंतजार नहीं कर सकते

चेन्नई सुपर किंग्स ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें धोनी कंधे पर अपना किट बैग लटकाए हुए हैं। धोनी की ये IPL की फोटो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इस स्माइल को देखने के लिए हम इंतजार नहीं कर सकते।'

आपको बता दें कि IPL 2020 के लिए सभी टीमें इस समय UAE में क्वारनटाइन में हैं। 19 सितंबर से इसकी शुरुआत होगी। वहीं 10 नवंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें:इन पत्तियों के इस्तेमाल से मिलेगी नेचुरल खूबसूरती, भूल जाएंगे महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स

चेन्नई सुपर किंग्स टीम के सभी खिलाड़ी क्वारनटाइन में भी ट्रेनिंग कर रहे हैं, ताकि वह टूर्नामेंट के लिए रेडी व फिट रह सके। धोनी ने 190 IPL मैचों में 42.21 की औसत से 4432 रन बनाए हैं, जिसमें 23 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं उनका बेस्ट स्कोर 84 रन रहा।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story