×

जन्मदिन स्पेशल: गोल्फ के धुरंधर खिलाड़ी अर्जुन अटवाल, जानें इनके बारें में

अर्जुन अटवाल भारतीय पहले गोल्फ खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यू.एस., पी.जी.ए. टूर में खिलाड़ी के रूप में भाग लिया था। इन्होंने यूरोपीय टूर में ‘आर्डर ऑफ मेरिट’ जीता था

Newstrack
Published on: 20 March 2021 9:36 AM GMT
जन्मदिन स्पेशल: गोल्फ के धुरंधर खिलाड़ी अर्जुन अटवाल, जानें इनके बारें में
X
अर्जुन अटवाल

नई दिल्ली: बचपन से ही गोल्फ के दुनिया में अपना नाम सजाने का सपना देखने वाले अर्जुन अटवाल (Arjun Atwal) ने अपना यह सपना पूरा भी किया। और अपने साथ-साथ अपने देश का नाम भी रोशन किया। आइये जानते है भारत के पहले गोल्फ खिलाड़ी अर्जुन अटवाल के बारे में।

जाने कौन है अर्जुन अटवाल

कहते हैं हमें अगर कुछ करना है तो उसका निरंतर प्रयास करना चाहिए। अगर आपको पूरा विश्वास है कि आप अपने इस सपने को पूरा करने का जज्बा रखते है तो कोई आपको इसे पूरा करने से नहीं रोक सकता। 20 मार्च, 1973 को पश्चिम बंगाल के आसमसोल में जन्में अर्जुन अटवाल ने भी गोल्फ में अपना मन लगाया। और कड़ी मेहनत से उसे हासिल भी किया।

अर्जुन अटवाल भारतीय पहले गोल्फ खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यू.एस., पी.जी.ए. टूर में खिलाड़ी के रूप में भाग लिया था। इन्होंने यूरोपीय टूर में ‘आर्डर ऑफ मेरिट’ जीता था। और वर्ष 2003 में ‘एशियाई आर्डर ऑफ मेरिट’ में भी सर्वश्रेष्ठ स्थान पाया।

भारत को गौरवान्वित करने वाले अर्जुन

अर्जुन अटवाल जब किशोरावस्था में ही थे, तब उन्होंने गोल्फ़ की ट्रिक्स व बारीकियां सीख ली थीं। रॉयल कलकत्ता गोल्फ़ क्लब के हरे-भरे मैदानों में इस खेल को भली-भांति सीखा था। 1995 में वह इस खेल के ‘प्रोफेशनल’ खिलाड़ी बन गए थे। तथा इनकी ऊंचाई 6 फुट एक इंच हैं। भारत के सर्वश्रेष्ठ गोल्फ खिलाड़ियों में से एक हैं। इन्होंने गोल्फ में एक प्रोफेशनल खिलाड़ी के रूप में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है।

ये भी देखिये: राहुल का एलान: फ्री बिजली, रोजगार समेत दी ये 5 गारंटी, असम से किए बड़े वादे

एशियाई टूर में भी जमाया रंग

उन्होंने एशियाई टूर में अपने खेल की श्रेष्ठता को साबित किया और साल 2003 में एशियाई ‘आर्डर ऑफ मेरिट’ में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया था। साथ ही साल 2003 में अर्जुन भारत के ऐसे पहले खिलाड़ी बने जिन्होंने एशियाई पी.जी.ए. टूर में 10 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक की कमाई की। जिसमें अर्जुन ने ‘हीरो होंडा मास्टर्स’ में भारत में एक स्ट्रोक से जीत हासिल कर इतनी बड़ी रकम पर विजय प्राप्त की थी।

‘काल्टेक्स सिंगापुर मास्टर्स’ में जीत

बता दें कि अटवाल जीव मिल्खा सिंह के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्हें ‘यूरोपियन टूर’ की सदस्यता हासिल हुई है। अर्जुन को एक अन्य मामले में भी प्रथम खिलाड़ी होने का श्रेय प्राप्त है। वह ऐसे प्रथम भारतीय हैं जिन्होंने ‘यूरोपीय टूर आर्डर ऑफ मेरिट’ जीता है। यह खिताब उन्होंने 2002 में ‘काल्टेक्स सिंगापुर मास्टर्स’ में जीता था। 2003 में अटवाल ने यूरोपीय टूर में दूसरी बार सफलता हासिल की। उन्होंने ‘केरिस वर्ग मलेशियाई ओपन’ में अमेरिकी ओपन विजेता रिटीफ गूजन को हराकर चार शॉट विजय हासिल की।

अटवाल ने 2004 में यू.एस. पी.जी.ए. टूर में पहली बार भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन किया। फिर 2005 में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया, यद्यपि उन्होंने ‘बेल साउथ क्लासिक’ में एक छोटी हार का सामना किया।

अर्जुन की अंतरराष्ट्रीय जीत

  • सन् 1995 में डीसीएम ओपन (एशिया) जीता।
  • अर्जुन अटवाल ने 1997 क्लासिक दक्षिण इंडिया ओपन में विजय प्राप्त की।
  • 1999 में विल्स इंडियन ओपन (एशिया) का खिताब जीता।
  • साथ ही 1999 में हीरो होंडा मास्टर्स (एशिया) और कैल्टेक्स सिंगापुर मास्टर्स (ईयूर) का खिताब जीता।
  • वर्ष 2000 में हीरो होंडा मास्टर्स (एशिया) और स्टार एलायंस ओपन (एशिया) में जीत हासिल की।
  • 2002 में अर्जुन ने कार्ल्सबर्ग मलेशियाई ओपन (ईयूर) जीता।
  • 2008 में अर्जुन अटवाल ने मेबैंक मलेशियाई ओपन (ईयूर) में विजय प्राप्त की।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story