×

राजस्थान क्रिकेट में मोदी युग का अंत, जोशी बने संघ के नए अध्यक्ष

Rishi
Published on: 2 Jun 2017 2:09 PM GMT
राजस्थान क्रिकेट में मोदी युग का अंत, जोशी बने संघ के नए अध्यक्ष
X

जयपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सी.पी. जोशी राजस्थान क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। जोशी ने शुक्रवार को हुए संघ के चुनाव में इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी को पांच वोटों से मात देते हुए जीत हासिल की।

जोशी को 19 और रुचिर को 14 वोट मिले। जोशी, मनमोहन सिंह की सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। वह दूसरी बार आरसीए के अध्यक्ष बने हैं।

ये भी देखें : चैम्पियंस ट्रॉफी : कागज पर श्रीलंका पर दक्षिण अफ्रीका भारी, लेकिन चोकर्स तो….

मोहम्मद इकबाल को आरसीए का उपाध्यक्ष चुना गया है। आर.एस.नंदू को आरसीए का सचिव चुना गया है। पिंकेश कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

आरसीए के चुनावों के लिए वोटिंग 29 मई को हुई थी जबकि वोटों की गिनती शुक्रवार को की गई। राजस्थान उच्च न्यायालय ने 30 मई को वोटों की गणना शुक्रवार को कराने को मंजूरी दी थी।

जीतने के बाद जोशी ने ट्वीट किया, "मैं सभी आरसीए सदस्यों का उनके सहयोग के लिए शुक्रिया करना चाहता हूं। हम राजस्थान क्रिकेट की बेहतरी के लिए मिलकर काम करेंगे।"

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story