
rohit sharma (file pic )
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इस साल खेले जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी लसिथ मलिंगा को रिलीज़ कर दिया है।
जिसके साथ ही मुंबई की टीम में जेम्स पैटिंसन, नाथन कूल्टर लाइन और मिचेल मैक्लेघन सहित 7 खिलाडि़यों को नीलामी से पहले रिलीज कर दिया है। वहीं मुंबई इंडियंस ने अपने 18 चैंपियंस को रिटेन किया है। जिसमें चार विदेशी खिलाड़ी हैं।
चार विदेशी खिलाड़ियों की ज़रूरत
मुंबई ने नीलामी से चार विदेशी खिलाड़ियों की जरूरत है। रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस पांच बार IPL जीत चुकी है। वह अपने टीम में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहती।
वही दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब जैसी टीमों ने बड़े बदलाव किए है। जिसके विपरीत मुंबई में काफी कम बदलाव किए है। राजस्थान ने आईपीएल के 14 वें सीजन में एक नई शुरुआत करते हुए अपने कप्तान को ही टीम से बाहर कर दिया। मुंबई इंडियंस ने अपने रिलीज किए सभी खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मुंबई इंडियंस के परिवार में हमेशा आपके लिए खास स्थान रहेगा।
🚨 Your 1️⃣8️⃣ retained Champions for #IPL2021 🥁💙#OneFamily #MumbaiIndians pic.twitter.com/yFjNmZZu9e
— Mumbai Indians (@mipaltan) January 20, 2021
ये भी पढ़ें : इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, इन चार खिलाड़ियों को मिला इनाम
रिटेन खिलाड़ी की लिस्ट
रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पंड्या, क्विंटन डिकॉक, ट्रेंट बोल्ट, इशान किशन, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, धवल कुलकर्णी, आदित्य तारे, जयंत यादव, क्रिस लिन, अनुकूल रॉय, अनमोलप्रीत सिंह और मोहसिन खान
रिलीज खिलाड़ी की लिस्ट
लक्षित मलिंगा, नाथन कूल्टर नाइल, मिचेल मैक्लेघन, रदरफोर्ड, जेम्स पैटिंसन, दिग्विजय, प्रिंस बलवंत
ये भी पढ़ें : IPL 2021: RCB ने इन 12 खिलाड़ियों को रिटेन, देखें पूरी लिस्ट
दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App