×

सौरव गांगुली पर बड़ी खबर: डाॅक्टरों ने बताई कैसी है तबियत, जानिए कब होंगे डिस्चार्ज

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की ही हालत में अब सुधार है।सौरव गांगुली को शनिवार के दिन जिम करने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत हो रही थी जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Monika
Published on: 6 Jan 2021 4:53 AM GMT
सौरव गांगुली पर बड़ी खबर: डाॅक्टरों ने बताई कैसी है तबियत, जानिए कब होंगे डिस्चार्ज
X
सौरव गांगुली को फिर दिल की दिक्कत, आज डाला जाएगा एक और स्टेंट

कोलकाता : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की ही हालत में अब सुधार है।सौरव गांगुली को शनिवार के दिन जिम करने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत हो रही थी जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला की उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद अब उनके स्वास्थ्य संबंधी सभी मानक सामान्य हैं।

डॉ. ने दी ये जानकारी

जाने माने हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ देवी शेट्टी ने मंगलवार को गांगुली के स्वास्थ्य की निगरानी के बाद इस बारे में बताया। डॉक्टर ने बताया कि सौरव गांगुली को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

उन्होंने आगे बताया कि शनिवार को गांगुली की रिपोर्ट में हृदय से संबंधित 'ट्रिपल वेसेल डिजीज' का पता चला। उनके हृदय की तीन कोरोनरी धमनियां अवरूद्ध हो गयी हैं। उनकी दूसरी एंजियोप्लास्टी बाद में होने की संभावना है। BCCI अध्यक्ष को देखने के लिए डॉ. शेट्टी मंगलवार को कोलकाता पहुंचे। उन्होंने कहा- गांगुली देश की निधि हैं। उन्हें दिल का हल्का दौरा आया था। इससे उनके स्वास्थ्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

13 डॉक्टरों की टीम

बता दें, वुडलैंड अस्पताल में गांगुली का उपचार कर रहे 13 डॉक्टरों की टीम से मिलने के बाद डॉ. शेट्टी ने कहा- गांगुली जल्द स्वस्थ हो जाएंगे क्योंकि उनका हृदय उसी तरह काम कर रहा है जैसा कि 20 साल की उम्र में करता था। ये कोई बड़ा दिल का दौरा नहीं था। इससे उनके हृदय को कोई क्षति नहीं पहुंची है। इसका भविष्य में उनके जीवन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वह सामान्य जीवन बिता सकते हैं।

ये भी पढ़ें: भारत को बड़ा झटका: Ind vs Aus के बीच बाहर हुआ ये खिलाड़ी, जानें इनका नाम

गांगुली ले सकतें है मैराथन हिस्सा

डॉ. शेट्टी ने गांगुली को समय पर हर संभव बेहतर उपचार मुहैया कराने के लिए अस्पताल के डॉक्टरों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा- सौरव गांगुली बेहिचक मैराथन में भी हिस्सा ले सकते हैं, विमान उड़ा सकेंगे और अपने हर सपने, इच्छा को पूरा कर सकते हैं. अगर वह चाहें तो क्रिकेट भी खेल सकते हैं। यहां तक कि वह एक सामान्य व्यक्ति की तरह कसरत भी कर सकते हैं।

डॉक्टर से जब पूछा गया कि सौरव गांगुली की फिर से एंजियोप्लास्टी होगी, इसपर उन्होंने कहा कि उनके पास दोनों विकल्प हैं। चाहे तो वह दवा लेकर उपचार करा सकते हैं लेकिन बेहतर होगा कि वह एंजियोप्लास्टी करा लें। अब यह फैसला उन्हें करना है।

ये भी पढ़ें : Happy Birthday Kapildev: देश को जिताया था पहला वर्ल्ड कप, जानें दिलचस्प बातें

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story