×

भीख मांगते इस शख्स के लिए गौतम गंभीर ने रक्षा मंत्रालय से किया मदद का अनुरोध

suman
Published on: 3 Feb 2019 1:51 AM GMT
भीख मांगते इस शख्स के लिए गौतम गंभीर ने रक्षा मंत्रालय से किया मदद का अनुरोध
X

जयपुर:क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में भीख मांगते एक शख्स को देखने के बाद रक्षा मंत्रालय से उनकी मदद का अनुरोध किया। दरअसल, इस शख्स ने युद्ध लड़ चुके एक पूर्व सैनिक होने का दावा किया है। गंभीर ने उस शख्स की तस्वीर ट्विटर पर डाली और कहा कि उन्हें ‘‘तकनीकी कारणों' के चलते थलसेना से सहयोग नहीं मिला।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वह श्री पीतांबरन हैं, जिन्होंने 1965 और 1971 का युद्ध लड़ा था। इसे उनके पहचान-पत्र से जांचा जा सकता है। उनका दावा है कि तकनीकी कारणों से उन्हें थलसेना से समर्थन नहीं मिल सका।' वहीं, रक्षा मंत्रालय ने यकीन दिलाया कि जल्द ही समुचित कदम उठाया जाएगा। रक्षा प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘‘हम आपकी ओर से जाहिर की गई चिंता समझते हैं और यकीन दिलाते हैं कि शीघ्र और पूरा जवाब दिया जाएगा।'

suman

suman

Next Story