×

टमाटर वाले धोनी: रिटायरमेंट के बाद करेंगे ये काम, यहां ऐसे करते है काम

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस पर टमाटर, फूल गोभी, पत्ता गोभी, ब्रोकली की खेती हो रही है जिसमें अभी टमाटर का उत्पादन हो रहा है। धोनी के फार्म हाउस में हर दिन 80 किलो टमाटर टूट रहा है।

Newstrack
Published on: 24 Nov 2020 1:42 PM GMT
टमाटर वाले धोनी: रिटायरमेंट के बाद करेंगे ये काम, यहां ऐसे करते है काम
X
टमाटर वाले धोनी: रिटायरमेंट के बाद करेंगे ये काम, यहां ऐसे करते है काम

झारखंड: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास के बाद भी अपने आप को व्यस्त करने का तरीक ढूंढ लिया है। उन्होंने अपना ध्यान पूरी तरह डेयरी फार्म के साथ-साथ ऑर्गेनिक खेती पर भी लगा लगा लिया है। धोनी रांची के धुर्वा स्थित सेम्बो में 55 एकड़ में फार्मिंग कर रहे हैं जिसमें डेयरी फार्म के साथ-साथ ऑर्गेनिक खेती भी हो रही है। धोनी के फार्म हाउस में फिलहाल मौसमी सब्जी ही उगाई जा रही हैं।

धोनी के फार्म हाउस पर इन सब्जियों की हो रही खेती

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस पर टमाटर, फूल गोभी, पत्ता गोभी, ब्रोकली की खेती हो रही है जिसमें अभी टमाटर का उत्पादन हो रहा है। धोनी के फार्म हाउस में हर दिन 80 किलो टमाटर टूट रहा है। बाजार में इसकी काफी डिमांड है और सुबह ही सभी टमाटर खत्म हो जाते हैं।

टमाटर का उत्पादन पूरी तरह से ऑर्गेनिक रूप में

दरअसल, टमाटर का उत्पादन पूरी तरह से ऑर्गेनिक रूप में किया जा रहा है। आने वाले 1 सप्ताह में धोनी के फार्म हाउस की उत्पादित गोभी का भी रांची के लोग स्वाद ले सकेंगे। फिलहाल धोनी के फार्म का टमाटर 40 रुपये किलो बिक रहा है।

Mahendra Singh Dhoni's form house

वहीं, धोनी के फार्म हाउस में रोजाना लगभग 300 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है और इनका दूध सीधे बाजार में बिक रहा है। 55 रुपये किलो दूध का भाव रखा गया है जो कुछ ही घंटों में खत्म हो जाता है।

ये भी देखें: 12 साल बाद लौटा पाकिस्तान से: अभी तक नहीं गया घर, जानिए क्या है वजह

डेयरी फार्म में साहीवाल और फ्रीजियन गाय

धोनी के डेयरी फार्म की देखरेख कर रहे डॉक्टर व‍िश्वारंजन ने बताया क‍ि धोनी ने भारतीय नस्ल की साहीवाल और फ्रांस के नस्ल की फ्रीजियन गाय को रखा है। धोनी की गौशाला में फिलहाल 70 गाय हैं। यह सभी पंजाब से लाई गई हैं। धोनी के फार्म हाउस की देखरेख शिवनंदन और उनकी पत्नी सुमन यादव करती हैं। इन्हीं के जिम्मे पूरा सब्जी का कारोबार है।

धोनी डेयरी फार्म में गायों के पास बिताते हैं समय

शिवनंदन ने यह भी बताया कि अब तक लाखों रुपए उन्होंने धोनी के अकाउंट में डाल दिए हैं। धोनी अपने फार्म हाउस की उत्पादित सब्जी और डेयरी फार्म से काफी खुश हैं। शिवनंदन ने बताया कि धोनी जब भी रांची में रहते हैं तो हर दो-तीन दिन पर अपने इस फार्म हाउस को देखने जरूर आते हैं।

Mahendra Singh Dhoni's form house-3

ये भी देखें: अब और सख्त नियम: बिना मास्क वाले हो जाएँ सावधान, नजर आए तो होगा ये

उन्होंने बताया कि जिस तरह से सब्जी का ऑर्गेनिक रूप से उत्पादन हो रहा है धोनी इसको देखकर काफी खुश हैं। सब्जी और दूध बेचकर जो भी पैसे मिलते हैं वह सीधे धोनी के बैंक अकाउंट में डाल दिए जाते हैं। धोनी डेयरी फार्म में रखी गई गायों के पास भी आकर कुछ पल जरूर बिताते हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story