×

DC vs MI IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज, दोनों टीमों को पहली जीत की तलाश

DC vs MI IPL 2023: आईपीएल 2023 की शुरुआत हुए करीब दो सप्ताह का समय बीत चुका है। अब तक आईपीएल में सभी टीमें 2-3 मुकाबले खेल चुकी है। इसमें ज्यादातर टीमों ने हार-जीत का स्वाद चका है। लेकिन इस सीजन में दो ऐसी टीमें हैं, जिन्हे अब तक पहली जीत की तलाश है।

Suryakant Soni
Published on: 11 April 2023 2:46 PM GMT
DC vs MI IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज, दोनों टीमों को पहली जीत की तलाश
X
DC vs MI IPL 2023

DC vs MI IPL 2023: आईपीएल 2023 की शुरुआत हुए करीब दो सप्ताह का समय बीत चुका है। अब तक आईपीएल में सभी टीमें 2-3 मुकाबले खेल चुकी है। इसमें ज्यादातर टीमों ने हार-जीत का स्वाद चका है। लेकिन इस सीजन में दो ऐसी टीमें हैं, जिन्हे अब तक पहली जीत की तलाश है। ये दोनों टीमें खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। लेकिन शुरूआती मैचों में हार से दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का पूरा गणित बिगड़ गया है। आज ये दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होगी। चलिए जानते हैं इस मैच से जुड़ी कुछ खास जानकारी....

दोनों टीमों को पहली जीत की तलाश:

आईपीएल 2023 के सीजन की अब तक की सबसे फिसड्डी टीमों में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का नाम सबसे ऊपर है। जबकि अंक तालिका में ये दोनों टीमें सबसे नीचे स्थान पर बनी हुई है। इसके पीछे कारण ये दोनों ही टीमें अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई। आज होने वाले इस मुकाबले में एक टीम का तो हर हाल में हार का सिलसिला टूट जाएगा। अब दिल्ली में अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम हर हाल में जीत का प्रयास करेगी। लेकिन दूसरी तरफ मुंबई जैसी मजबूत टीम को हराना कोई आसान काम नहीं होगा।

क्या कहती है दिल्ली की पिच रिपोर्ट..?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज का मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाएगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाज़ों का बोलबाला देखने को मिलता है। ऐसे में आज होने वाला यह मुकाबला भी हाई स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है। यहां गेंद आसानी से बल्ले पर आती है। ऐसे में आज के मैच में अच्छा स्कोर बनने की उम्मीद है। इस मैदान की बॉउंड्री भी ज्यादा बड़ी नहीं है। ऐसे में बल्लेबाज़ों के लिए आज का मुकाबला बेहद शानदार रहने वाला है।

दोंनो टीमों की संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, जेहन बेहरनडॉर्फ और पीयूष चावला।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, राइली रूसो, ललित यादव, एनरिक नॉर्त्या, मुकेश कुमार और खलील अहमद।

कैसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग:

आईपीएल 2023 में खेले जाने वाले मैचों का लाइव प्रसारण पिछले सीजन की तरह स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। यह प्रसारण एसडी और एचडी दोनों में होगा। इसका विवरण हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। आईपीएल 2023 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर फ्री में उपलब्ध रहेगी।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story