×

क्रिकेट के पिच पर नहीं, अब स्क्रीन पर दिखेगा धोनी का कमाल, सुनाएंगे इनकी दास्तां

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीवी पर जल्द ही एक सीरीज में नजर आने वाले हैं।  जिसमें वह सेना के पुरस्कृत अधिकारियों की कहानियां सुनाएंगे। स्टूडियोनेक्सट जल्द ही धोनी के साथ एक टीवी सीरीज लाने जा रहा है जिसमें वह सेना के अधिकारियों की दास्तां सुनाई जाएगी।

suman
Published on: 9 Dec 2019 2:09 PM GMT
क्रिकेट के पिच पर नहीं, अब स्क्रीन पर दिखेगा धोनी का कमाल, सुनाएंगे इनकी दास्तां
X

मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीवी पर जल्द ही एक सीरीज में नजर आने वाले हैं। जिसमें वह सेना के पुरस्कृत अधिकारियों की कहानियां सुनाएंगे। स्टूडियोनेक्सट जल्द ही धोनी के साथ एक टीवी सीरीज लाने जा रहा है जिसमें वह सेना के अधिकारियों की दास्तां सुनाई जाएगी।

वनडे इंटरनेशनल में 10 हजार से ज्यादा रन बना चुके धोनी खुद आर्मी टेरिटोरियल में पैराशूट रेजिमेंट में एक लेफ्टीनेंट कर्नल (मानद उपाधि) हैं। इस बारे में बात करते हुए एक सूत्र ने कहा, ‘धोनी अपने शो में बहादुर परमवीर चक्र और अशोक चक्र पुरस्कार विजेताओं की कहानियां सुनाएंगे। शो में सेना के अधिकारियों की कहानियां और विशेष सामग्री होगी।’एक रिपोर्ट के अनुसार, टीवी सीरीज सैन्य अधिकारियों की निजी कहानियों को बताएगी क्योंकि धोनी अपने शो के माध्यम से देश की सेवा करने वाले वीर जवानों को सुर्खियों में लाना चाहते हैं। फिलहाल इस सीरीज की स्क्रिप्ट को तैयार किया जा रहा है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू की जाएगी।

यह पढ़ें..क्रिकेट स्टेडियम में सांप घुसने मचा हड़कंप, भागे खिलाड़ी, देखिए VIDEO

विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी विश्व कप के बाद से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने इसी महीने की शुरुआत में कहा था कि वह जनवरी से पहले क्रिकेट में वापसी को लेकर उनसे ना पूछा जाए। 38 साल के धोनी वर्ल्ड कप-2019 के सेमीफाइनल में आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने कुछ समय सेना के जवानों के साथ भी बिताया।

महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं और उनकी वापसी को लेकर कोई जानकारी नहीं है। धोनी ने इसी महीने की शुरुआत में कहा था कि उनसे जनवरी से पहले क्रिकेट में वापसी को लेकर सवाल न पूछा जाए। पिछली बार वह वर्ल्ड कप-2019 के सेमीफाइनल में नजर आए थे। इसके बाद से धोनी सेना के साथ वक्त बिताते भी दिखे हैं। बता दें कि धोनी खुद आर्मी टेरिटोरियल में पैराशूट रेजिमेंट में एक लेफ्टीनेंट कर्नल (मानद उपाधि) हैं।

यह पढ़ें...INDvsWI T20: वेस्टइंडीज ने दिखाया दम, 8 विकेट से जीता मैच

suman

suman

Next Story