×

महान फुटबॉलर माइकल प्लाटिनी गिरफ्तार, लगा है ये बड़ा आरोप

फ्रांस के महान फुटबॉलर और यूईएफए के पूर्व अध्यक्ष माइकल प्लाटिनी को गिरफ्तार कर लिया है। कतर को 2022 फीफा विश्व कप की मेजबानी देने के निर्णय पर प्लेटिनी को हिरासत में लिया गया है। जांच की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

Dharmendra kumar
Published on: 18 Jun 2019 2:35 PM GMT
महान फुटबॉलर माइकल प्लाटिनी गिरफ्तार, लगा है ये बड़ा आरोप
X

पेरिस: फ्रांस के महान फुटबॉलर और यूईएफए के पूर्व अध्यक्ष माइकल प्लाटिनी को गिरफ्तार कर लिया है। कतर को 2022 फीफा विश्व कप की मेजबानी देने के निर्णय पर प्लेटिनी को हिरासत में लिया गया है। जांच की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें...भ्रष्टाचार पर मोदी सरकार का फिर बड़ा वार, अब लिया ये बड़ा फैसला

फ्रांस के महान फुटबॉल खिलाड़ी प्लाटिनी को 2007 में यूरोपीय फुटबाल की संचालन संस्था का प्रमुख चुना गया था। कतर को 2022 विश्व कप की मेजबानी सौंपने के मामले की जांच कर रही फ्रांस की भ्रष्टाचार रोधी पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें...कॉर्बेट बाघ अभयारण्य में अब ‘वीआईपी सिफारिश की सुविधा’ नहीं

कतर को विश्व कप की मेजबानी सौंपने के फैसले से विवाद हो गया था क्योंकि भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच इसकी व्यावहारिकता पर सवाल उठाए गए थे।

प्लाटिनी 2015 तक यूईएफए के प्रमुख रहे जब उन्हें नैतिक आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए चार साल के लिए फुटबॉल से प्रतिबंधित कर दिया गया था। उन पर फीफा के पूर्व दागी प्रमुख सैप ब्लाटर से 20 लाख डॉलर लेने का आरोप भी था।

यह भी पढ़ें...शपथ ग्रहण में लगे जय श्रीराम के नारे, असदुद्दीन ओवैसी ने ऐसे दिया जवाब

कतर पर विश्व कप की मेजबानी हासिल करने के लिए वोट खरीदने का आरोप लगा था और इसके बाद अमेरिका के स्वतंत्र जांचकर्ता माइकल गार्सिया की रिपोर्ट में कई संदिग्ध वित्तीय लेने-देन का खुलासा हुआ। इनमें से कई सेंड्रो रोसेल से जुड़े थे जो बार्सीलोना के पूर्व अध्यक्ष थे। रोसेल ने कतर के सलाहकार की भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें...अयोध्या आतंकी हमले पर 14 साल बाद फैसला, 4 को उम्रकैद की सजा, एक बरी

तीन बार बेलोन डियोर खिताब जीतने वाले प्लातीनी के 2016 में ब्लाटर की जगह फीफा अध्यक्ष बनने की उम्मीद थी लेकिन इसके बाद वह विवादों में फंस गए और तब से खुद को पाक साफ साबित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story