×

भारत के पूर्व खिलाड़ी सुधीर नाइक का निधन, पिछले काफी दिनों से चल रहे थे बीमार

Sudhir Naik passes away: टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुधीर नाइक का बुधवार को निधन हो गया। सुधीर नाइक पिछले काफी दिनों से मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती थे। जहां उन्होंने 78 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर सुनकर पूरा क्रिकेट जगत शोक में डूब गया।

Suryakant Soni
Published on: 6 April 2023 11:16 AM GMT
भारत के पूर्व खिलाड़ी सुधीर नाइक का निधन, पिछले काफी दिनों से चल रहे थे बीमार
X
Sudhir Naik passes away

Sudhir Naik passes away: टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुधीर नाइक का बुधवार को निधन हो गया। सुधीर नाइक पिछले काफी दिनों से मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती थे। जहां उन्होंने 78 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर सुनकर पूरा क्रिकेट जगत शोक में डूब गया। बता दें सुधीर नाइक ने बतौर बल्लेबाज़ 1974 में भारत के लिए तीन टेस्‍ट मैच खेले थे। इसके अलावा उन्हें रणजी में मुंबई की कप्तानी करने का मौका भी मिला था। उन्होंने अपन टेस्ट करियर का आगाज 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। लेकिन फिर उन्हें ज्यादा खेलने का अवसर नहीं मिला। लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने खूब रन बनाए।

बाथरूम में गिर गए थे सुधीर नाइक:

बता दें कुछ दिनों पहले ही सुधीर नाइक अपने घर में बाथरूम में गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें सर में गहरी चोट लगी थी। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। वो कोमा में गए और फिर ठीक नहीं हो सके। नाइक का क्रिकेट से काफी गहरा लगाव था। क्रिकेट से संन्यास के बाद नाइक मुंबई चयन समिति के चेयरमैन भी रहे और बाद में वानखेड़े स्‍टेडियम में क्‍यूरेटर के रूप में काम भी किया। अब उनके निधन से पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। बताया जाता है कि उन्होंने बिना पैसों के वानखेड़े स्‍टेडियम में क्‍यूरेटर के रूप काम किया।

जाहिर खान के रहे कोच:

भारत के तेज़ गेंदबाज़ ज़हीर खान के लिए सुधीर नाइक के निधन की खबर बहुत दुख देने वाली है। नाइक ही जहीर खान को मुंबई लेकर आए और उन्‍हें एक्‍सपोजर दिया। जहीर खान प्रतिभा को देखकर उन्होंने खुद कई दिनों तक उन्हें कोचिंग दी। उसके बाद ज़हीर खान ने क्रिकेट जगत में अपनी एक ख़ास पहचान बनाई थी। इसके अलावा भी उन्होंने कई और खिलाड़ियों को क्रिकेट के गुर बड़ी बारीकी से सिखाएं थे।

मुंबई को बनाया था रणजी में चैंपियन:

भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में सुधीर नाइक को खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला था। लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने खूब मैच खेलें। इसके अलावा वो रणजी में मुंबई की टीम की कप्तानी कर चुके हैं। 1970 में उनकी कप्तानी में मुंबई की टीम रणजी की चैंपियन बनी थी। मुंबई ने उस सीजन में सुनील गावस्कर, अजीत वाडेकर, दिलीप सरदेसाई और अशोक मांकड़ जैसे सितारे उनके साथ खेल चुके हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story