×

फूट-फूट कर रोये धोनी: खेल जगत शोक में डूबा, नहीं रहे क्रिकेट के भीष्म पितामह

पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह के मेंटर देवल सहाय थे। धोनी की बायोपिक फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में देवल सहाय की झलकियां देखने को मिली है। इस फिल्म को देखकर आप यह अंदाजा लगा सकते है कि देवल सहाय ने एसएम धोनी को एक सफल कप्तान बनाने के लिए किस तरह से सहायता की थी।

Newstrack
Published on: 24 Nov 2020 9:22 AM GMT
फूट-फूट कर रोये धोनी: खेल जगत शोक में डूबा, नहीं रहे क्रिकेट के भीष्म पितामह
X
फूट-फूट कर रोये धोनी: खेल जगत शोक में डूबा, नहीं रहे क्रिकेट के भीष्म पितामह

नई दिल्ली: रांची क्रिकेट के भीष्म पितामह और भारतीय पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के क्रिकेट गुरू देवल सहाय का आज यानी मंगलवार को मृत्यु हो गई। उन्होंने रांची के अस्तपाल में अपनी अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 73 वर्ष थी। बता दें कि देवल सहाय ने राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय पर कई महान क्रिकेटरों को खेल के मैदान में उतारा है। उन्हीं क्रिकेटरों में से एक महेन्द्र सिंह धोनी भी थे।

सहाय ने इन संगठनों में दिया है अपना योगदान

पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह के क्रिकेट गुरू देवल दा सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में बतौर निदेशक के पद पर काम किया था। इसके अलावा मेकॉन और सीएमपीडीआई में भी मुख्य पद पर रह कर काम किया है। उनके मृत्यु के बाद खेल जगत के कई संगठनों में शोक में डूबा हुआ है।

ये भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेटर्स मिशन ऑस्ट्रेलिया: ये रहा पूरा शेड्यूल, जानें कब-कहां होंगे मैच

सहाय ने इन क्रिकेटरों को किया है तैयार

बता दें कि रांची क्रिकेट के भीष्म पितामह देवल सहाय ने कई शानदार क्रिकेटर तैयार किया था। इन शानदार क्रिकेटरों में से महेंद्र सिंह धोनी एक थे। एसएस धोनी के अलावा उन्होंने आदिल हुसैम, मुस्तफा, अनवर, धनंजय सिंह जैसे शानदार खिलाड़ियों को क्रिकेट के मैदान तक पहुंचाया। देवल सहाय ने अपने कई शिष्यों को राज्यस्तरीय क्रिकेट के मैदान तक उतार चुके हैं।

deval sahay

एमएस धोनी फिल्म में सहाय की मिली झलकियां

पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह के मेंटर देवल सहाय थे। धोनी की बायोपिक फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में देवल सहाय की झलकियां देखने को मिली है। इस फिल्म को देखकर आप यह अंदाजा लगा सकते है कि देवल सहाय ने एसएम धोनी को एक सफल कप्तान बनाने के लिए किस तरह से सहायता की थी।

यह भी पढ़े... अंडरटेकर के फैंस को तगड़ा झटका: WWE यूनिवर्स से ली विदाई, कही ये बड़ी बात

क्रिकेट जगत का भीष्म पितामह है सहाय

देवल सहाय एक शख्स थे, जिसे रांची के क्रिकेट जगत का भीष्म पितामह कहा जाता है। उन्होंने ऐसे क्रिकेटरों को तैयार किया, जो राज्य स्तर पर खेल के मैदन में प्रतिनिधित्व किया है, साथ ही देश का भी प्रतिनिधित्व किया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story