×

GT vs MI Qualifier 2: गुजरात और मुंबई के बीच क्वालीफायर-2 मैच आज, जानिए पिच रिपोर्ट से लेकर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

GT vs MI Qualifier 2: गुजरात टाइटंस के सामने शुक्रवार यानी आज घर में मुंबई इंडियंस बड़ी चुनौती पेश करेगी। आईपीएल 2023 के सीजन का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Suryakant Soni
Published on: 26 May 2023 9:59 AM GMT (Updated on: 26 May 2023 3:30 PM GMT)
GT vs MI Qualifier 2: गुजरात और मुंबई के बीच क्वालीफायर-2 मैच आज, जानिए पिच रिपोर्ट से लेकर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
X
GT vs MI Qualifier 2 (Photo: Google)

GT vs MI Qualifier 2: गुजरात टाइटंस के सामने शुक्रवार यानी आज घर में मुंबई इंडियंस बड़ी चुनौती पेश करेगी। आईपीएल 2023 के सीजन का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात को पहले क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम ने एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया हैं। जानिए पिच रिपोर्ट से लेकर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड...

क्या कहती हैं अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट...

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है। यहां शुरूआती ओवर्स में तेज़ गेंदबाज़ों के लिए कुछ मदद जरूर रहती हैं, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे पिच पर बल्लेबाज़ हावी दिखाई देते हैं। इस सीजन में यहां 200 रनों का टारगेट के करीब भी चेज हुआ हैं। यहां पर पहली पारी का औसत 165 रनों के करीब हैं। ऐसे में गुजरात और मुकाबले बीच होने वाला यह मुकाबला हाई स्कोरिंग रहने के आसार हैं। बता दें आज अहमदाबाद में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मैच के दौरान बारिश के कोई आसार नहीं है।

कैसा हैं दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीमें शुक्रवार यानी आज क्वालीफायर-2 मैच में आमने-सामने होगी। दोनों टीमों का प्रदर्शन इस सीजन में काफी शानदार रहा हैं। दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नज़र डाले तो आईपीएल में अब तक कुल 3 बार भिड़ंत हुआ है। इसमें से 2 बार मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी है। जबकि गुजरात को 1 बार जीत मिली है। इस हिसाब से आज के मुकाबले में मुंबई का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद हैं। लेकिन अपने होम ग्राउंड पर गुजरात का दबदबा देखने को मिलता हैं।

कब और कैसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग:

बता दें मुंबई और गुजरात के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। आईपीएल 2023 में खेले जाने वाले मैचों का लाइव प्रसारण पिछले सीजन की तरह स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। यह प्रसारण एसडी और एचडी दोनों में होगा। इसका विवरण हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। आईपीएल 2023 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर फ्री में उपलब्ध रहेगी।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story