×

MS Dhoni Records IPL 2023: आईपीएल के फाइनल में दिखता है महेंद्र सिंह धोनी का जलवा! एक बार जरूर देखें ये आंकड़े...

MS Dhoni Records IPL 2023: आईपीएल के फाइनल में भले ही धोनी को बहुत कम बल्लेबाज़ी का मौका मिला हो लेकिन जब भी मिला है उन्होंने कुछ बड़ा कारनामा ही किया है।

Suryakant Soni
Published on: 25 May 2023 8:08 AM GMT
MS Dhoni Records IPL 2023: आईपीएल के फाइनल में दिखता है महेंद्र सिंह धोनी का जलवा! एक बार जरूर देखें ये आंकड़े...
X
MS Dhoni IPL 2023

MS Dhoni Records IPL 2023: आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम एक बार फिर फाइनल खेलने के लिए तैयार है। आईपीएल के इतिहास में चेन्नई दूसरी सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने चार बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। इस बार चेन्नई के पास पांचवें खिताब जीतने का मौका है। धोनी के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेगी। आईपीएल के फाइनल में भले ही धोनी को बहुत कम बल्लेबाज़ी का मौका मिला हो लेकिन जब भी मिला है उन्होंने कुछ बड़ा कारनामा ही किया है।

फाइनल में दिखता है महेंद्र सिंह धोनी का जलवा!

इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी का जलवा खूब देखने को मिला है। उन्होंने आखिरी ओवर्स में कई दफा गेंद को बॉउंड्री पार पहुंचाया है। आईपीएल 2023 में एक बार फिर उनकी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है और फाइनल तक पहुंचने में सफल रही है। चेन्नई ने गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। धोनी कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर 10 बार फाइनल में पहुंच चुके हैं। उन्होंने चेन्नई को 9 बार फाइनल में पहुंचाया है।

कैसे है धोनी के फाइनल में आंकड़े:

आईपीएल में धोनी ने कई बड़ी पारियां खेली है। लेकिन उनकी बैटिंग पोजीशन काफी नीचे होने के चलते उनको बल्लेबाज़ी का भरपूर मौका नहीं मिला। धोनी ने इस सीजन में अब तक कुल 15 मुकाबले खेले हैं, इसमें उन्होंने 185 की स्ट्राइक रेट से 101 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी ने सिर्फ 56 गेंदों का सामना किया है। धोनी ने 2008 से लेकर 2021 10 फाइनल मुकाबलों में कुल 180 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक जमाया है। ऐसे में एक बार फिर उनसे फाइनल में एक बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

गुजरात टाइटंस को हराकर चेन्नई ने किया फाइनल में प्रवेश:

आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबले में मंगलवार को पहला क्वालिफायर में चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 172 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात की टीम अपने 20 ओवर में 157 रन बना पाई और यह मुकाबला 15 रनों से हार गई

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story