×

विजय हजारे ट्रॉफी : हरभजन सिंह करेंगे पंजाब की कप्तानी

Rishi
Published on: 3 Feb 2018 10:04 AM GMT
विजय हजारे ट्रॉफी : हरभजन सिंह करेंगे पंजाब की कप्तानी
X

नई दिल्ली : भारत के महान स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह सोमवार से शुरू होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब की कप्तानी करेंगे तो वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को झारखंड की कप्तानी सौपी गई है। किशन दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की जगह लेंगे।

पंजाब के दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। यशपाल शर्मा के तहत चयनकर्ताओं ने टूर्नामेंट के ग्रुप स्तर के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया।

ये भी देखें : भारत ने चौथी बार जीता अंडर 19 वर्डकप, भारत का स्कोर- 220/2 (38.5 ओवर), ऑस्ट्रेलिया- 216 (47.2 )

मनदीप सिंह, मनन वोहरा, शुभमन गिल, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल और बरिंदर सिंह सरन पंजाब की ओर से कुछ प्रमुख खिलाड़ी हैं।

झारखंड के लिए विराट सिंह, सौरभ तिवारी, शाहबाज नदीम और वरुण आरोन प्रमुख खिलाड़ी होंगे।

पंजाब टीम : हरभजन सिंह (कप्तान), युवराज सिंह (उप-कप्तान), मनन वोहरा, मनदीप सिंह, गुरकीरत सिंह मान, अभिषेक गुप्ता, गीतांश खेड़ा, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, मनप्रीत सिंह ग्रेवाल, बरिंदर सिंह सरन, मयंक मार्कन्डे, शरद लुम्बा।

झारखंड टीम : ईशान किशन (कप्तान), विराट सिंह, नजीम सिद्दीकी, सुमित कुमार, कुमार देबब्रत, सौरभ तिवारी, अतुल सिंह सुरवर, उत्कर्ष सिंह, आदित्य रॉय, शाहबाज नदीम, राहुल शुक्ला, मोनू सिंह, वरुण एरोन, जसरन सिंह, विकास सिंह ।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story