×

हिटमैन रोहित शर्मा के वैवाहिक जीवन और लिव-इन रिलेशनशिप मे ग्रहण

रोहित शर्मा को क्रिकेट से बाहर निकालकर अन्य वजह से चर्चाओं में लाने वाली कोई और नहीं बल्कि जानी-मानी ब्रिटिश मॉडल सोफिया हयात थीं।

Vidushi Mishra
Published on: 30 April 2019 9:58 AM GMT
हिटमैन रोहित शर्मा के वैवाहिक जीवन और लिव-इन रिलेशनशिप मे ग्रहण
X

नई दिल्ली: वनडे क्रिकेट इतिहास में दो दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज रोहित शर्मा का आज 32वां जन्मदिन है।

30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में जन्मे रोहित शर्मा आज दुनिया के कोने-कोने में अपने अलग पहचान बना चुके हैं।

उनके इन्हीं कारनामों की वजह से उन्हें दुनियाभर में अब हिटमैन के नाम से जाना जाता है। रोहित शर्मा फिलहाल IPL के 12वें सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं।

उनकी टीम प्लेऑफ की दौड़ में अभी सबसे आगे चल रही है। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को अभी तक IPL के 3 खिताब जीता चुके हैं।

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री पर 72 घंटे नहीं, 72 साल का बैन लगे: अखिलेश यादव

सोफिया हयात के साथ रिश्ते को लेकर हुई थी जबरदस्त चर्चा

इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से शुरु हो रहे क्रिकेट विश्व कप में भी रोहित शर्मा भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

पिछले के कुछ महीनों से रोहित शर्मा को लेकर काफी चर्चाएं होने लगी थीं।

खास बात ये थी, कि रोहित शर्मा इस बार अपनी किसी विस्फोटक पारी के लिए नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आए थे।

रोहित शर्मा को क्रिकेट से बाहर निकालकर अन्य वजह से चर्चाओं में लाने वाली कोई और नहीं बल्कि जानी-मानी ब्रिटिश मॉडल सोफिया हयात थीं।

ये भी पढ़ें- कभी जिसके प्रीत में बौराई थीं प्रीति, आज वो पहुंचा जेल

एक वेबसाइट को इंटरव्यू देते हुए सोफिया हयात ने दावा किया था कि वे भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुकी हैं।

इतना ही नहीं सोफिया ने ये भी दावा किया था कि रोहित शर्मा उनके प्यार में लट्टू हैं।

सोफिया ने बताया था कि रोहित शर्मा का रिश्ता उनके साथ काफी करीबी था।

ये भी पढ़ें- राफेल मामले में दाखिल पुनर्विचार याचिकाओं की SC में सोमवार को सुनवाई

हालांकि रोहित शर्मा ने सोफिया के सभी दावों को फेल साबित करते हुए साल 2015 में अपनी गर्लफ्रेंड रीतिका सजदेह के साथ शादी कर ली थी।

रोहित और रीतिका की एक बेटी भी है, जिसका नाम समायरा है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story