×

क्या इतना काफी: महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को एचआई का ईनाम

भारतीय खेल प्रेमियों को क्या भाता है, इसे वो ही जाने पर एशिया कप हॉकी जीत कर देश की लड़कियों ने राष्टीय खेल को जो सम्मान दिया है उसकी भूरि भूरि प्रशंसा होनी

Anoop Ojha
Published on: 6 Nov 2017 3:01 PM GMT
क्या इतना काफी: महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को एचआई का ईनाम
X
क्या इतना काफी: महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को एचआई का ईनाम

नई दिल्ली: भारतीय खेल प्रेमियों को क्या भाता है, इसे वो ही जाने पर एशिया कप हॉकी जीत कर देश की लड़कियों ने राष्टीय खेल को जो सम्मान दिया है उसकी भूरि भूरि प्रशंसा होनी चहिए।पिछले एक साल से देश की लड़कियां हॉकी में उम्दा प्रदर्शन कर रहीं है। पर जब उनको पुरस्कार मिलने की बात आती है तो अन्य खेलों की तुलना में देश के जज्बाती लोग मूक दर्शक बन जाते है। हॉकी इंडिया ने बहुत बड़ी हिम्मत दिखायी तो खिलाड़ियों को इतना दिया कि अन्य खेलों के तुलना में वो कहीं मैच नहीं करता। हौसला तो बढ़ाना पड़ेगा वो भी ऐसे मौके पर ही। अवसर को नहीं पहचाना गया तो मनोबल पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें...एशिया कप: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता खिताब, चीन को 5-4 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने 13 साल का सूखा खत्म करते हुए महिला एशिया कप खिताब पर अपना कब्जा जमाया। टीम की इस उपलब्धि से खुश हॉकी इंडिया (एचआई) ने प्रत्येक खिलाड़ी के लिए एक-एक लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह के लिए भी एक लाख रुपये की ईनामी राशि की घोषणा की गई है। इसके अलावा, टीम के सहयोगी स्टॉफ के सदस्यों को 50-50 हजार रुपये पुरस्कार के तौर पर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें...एशिया कप जीतने वाली महिला हॉकी टीम के हर खिलाड़ी को 1 लाख रुपए का इनाम

इस मौके पर हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, "13 साल बाद भारतीय टीम को मिला एशिया कप की खिताबी जीत बेहतरीन है। इस टूर्नामेंट के दौरान और विश्व कप में क्वालीफाई करने के लिए टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया।"अहमद ने कहा, "इस मौके पर एचआई कप्तान रानी और पूरी टीम के साथ-साथ समर्थक, कोचिंग टीम को बधाई देना चाहता है। हमें इस जीत पर बहुत गर्व है और भविष्य के लिए टीम के साथ हमारी शुभकामनाएं हैं।"

यह भी पढ़ें...RIO: भारतीय महिला हॉकी टीम को अर्जेंटीना ने 5-0 से रौंदा, टूर्नामेंट से बाहर

उल्लेखनीय है कि महिला हॉकी टीम ने चीन को फाइनल के रोमांचक मुकाबले में 5-4 से मात देकर 13 साल बाद एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम ने पिछली बार 2004 में यह टूर्नामेंट जीता था।

इस खिताबी जीत के साथ ही भारतीय टीम ने अगले साल होने वाले महिला विश्व कप टूर्नामेंट में अपना स्थान भी पक्का कर लिया है।एशिया कप टूर्नामेंट में भारत ने खिताबी जीत तक का सफर तय करते हुए आठवीं विश्व वरीयता प्राप्त चीन और 11वीं विश्व वरीयता प्राप्त जापान को मात दिए और कुल 28 गोल किए। इस टूर्नामेंट में भारत की सबसे अच्छी जीत सिंगापुर के खिलाफ ग्रुप-स्तर पर मिली थी। भारतीय टीम ने 10-0 से जीत हासिल की थी।

--आईएएनएस

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story