×

Champions Trophy: सामने है संगाकारा की चुनौती, क्या सबसे सफल विकेटकीपर बनेंगे धोनी?

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के विकेटकीपर कुमार संगाकारा ने अब तक सबसे अधिक 33 शिकार किए हैं लेकिन सक्रिय खिलाड़ियों में भारत के महेंद्र सिंह धोनी उन्हें चुनौती देते नजर आ रहे हैं।

tiwarishalini
Published on: 27 May 2017 2:32 PM GMT
Champions Trophy: सामने है संगाकारा की चुनौती, क्या सबसे सफल विकेटकीपर बनेंगे धोनी?
X
Champions Trophy: सामने है संगाकारा की चुनौती, सबसे सफल विकेटकीपर बनेंगे धोनी?

लंदन: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के विकेटकीपर कुमार संगाकारा ने अब तक सबसे अधिक 33 शिकार किए हैं लेकिन सक्रिय खिलाड़ियों में भारत के महेंद्र सिंह धोनी उन्हें चुनौती देते नजर आ रहे हैं। धोनी ने अब तक 11 मैचों में कुल 15 शिकार किए हैं। उनके नाम 11 कैच और चार स्टम्पिंग हैं। संगाकारा ने 22 मैचों में 33 शिकार किए हैं। संगाकारा ने 28 कैच लपके हैं और पांच स्टम्प किए हैं।

संगाकारा के बाद ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (25 शिकार, 23 कैच, 2 स्टम्प) का नाम आता है, लेकिन वह क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके बाद साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर (19 शिकार, 17 कैच, दो स्टम्प) हैं।

यह भी पढ़ें ... 350 प्लेयर्स को पवेलियन भेजने वाले धोनी बने देश के पहले विकेटकीपर

सक्रीय खिलाड़ियों में धोनी के बाद इंग्लैंड के जोस बटलर हैं, जिनके नाम 09 शिकार हैं। इसके बाद भारत के दिनेश कार्तिक (03 शिकार) और इंग्लैड के इयोन मोर्गन (03 शिकार) का नाम है।

धोनी के सामने संगाकारा का रिकॉर्ड ब्रेक करने की चुनौती है। वैसे भी यह उनका अंतिम चैंपियंस ट्रॉफी हो सकती है। उन्होंने टेस्ट मैचों से संन्यास ले लिया है। वह वन-डे और टी-20 खेल रहे हैं लेकिन यह उनके करियर का अंतिम पड़ाव है।

यह भी पढ़ें ... ये रही चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने वाली आठों टीम की पूरी प्लेयर लिस्ट, परखो दम !

बता दें, कि चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 1 जून को इंग्लैंड में होगा। डिफेंडिंग चैंपियन भारत का पहला मैच 4 जून को पाकिस्तान से होगा। सेमीफाइनल मुकाबले 14 और 15 जून को, फाइनल 18 जून को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ग्रुप A में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड हैं। वहीं, भारत ग्रुप B में पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका है।’

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story