TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

World Cup 2023 AFG vs SL Highlights: अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर दर्ज की वर्ल्ड कप में तीसरी जीत

World Cup 2023 AFG vs SL Highlights: अफ़गानिस्तान और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। दोनों ही टीम का यह वर्ल्ड कप 2023 में छठवां मैच रहा।

Yachana Jaiswal
Published on: 30 Oct 2023 4:30 PM GMT (Updated on: 30 Oct 2023 4:50 PM GMT)
World Cup 2023 AFG vs SL Highlights(Pic Credit- Social Media)
X

World Cup 2023 AFG vs SL Highlights(Pic Credit- Social Media)

World Cup 2023 AFG vs SL Highlights: अफ़गानिस्तान और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का 30 वां मैच खेला गया। यह मैच सोमवार 30 अक्टूबर को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। अफ़गानिस्तान पुणे के स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेलने के लिए तैयार दिखीं। कुशल मेंडिस की नेतृत्व वाली श्रीलंकन क्रिकेट टीम आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में खराब फार्म में है। 6 मैच में 2 मैच में ही जीत मिली हैं। अफ़गानिस्तान ने भी श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए, 49.3 ओवर में 241 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रनचेज करने उतरी अफगानी टीम ने 45.2 ओवर में 242 के लक्ष्य को पूरा कर लिया। अफगानिस्तान टीम 7 विकेट से श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप में तीसरी जीत दर्ज करने में सफल रही। वर्ल्डकप अंकतालिका में अफगानिस्तान टीम पांचवें नंबर पर पहुंच चुकी है।


Live Updates

  • 30 Oct 2023 4:25 PM GMT

    अफगानिस्तान ने 7 विकेट से जीता मैच

    46 वां ओवर डालने चामिरा क्रीज पर आए, इस ओवर में पहली गेंद पर 1 रन मिले। स्कोर बराबर रहे। दूसरी गेंद पर भी एक रन लेने के साथ अफगानिस्तान ने मैच जीत लिया है। अफगानिस्तान ने श्रीलंका द्वारा दिए 242 रन के लक्ष्य को पूरा करने में सफल रही। और 7 विकेट से मैच को जीत लिया है। 

  • 30 Oct 2023 4:23 PM GMT

    जीत से 2 दूर

    45 वें ओवर के पांचवीं गेंद पर उमरजई ने 1 रन लिए। छठवीं गेंद पर भी 1 रन मिले। अफगानिस्तान जीत से 2 रन दूर है। 

  • 30 Oct 2023 4:19 PM GMT

    जीत से 4 रन दूर

    45 वें ओवर के लिए कसुन रजिथा क्रीज पर आए, पहली गेंद डॉट रही। दूसरी गेंद पर 1 रन मिले। तीसरी गेंद पर भी उमरजई ने 1 रन लिया। चौथे गेंद पर उमरजई ने चौका लगाया। जीत से 4 दूर अफगानिस्तान है। 

  • 30 Oct 2023 4:19 PM GMT

    जीत से 10 रन दूर अफगानिस्तान

    44 वें ओवर के लिए दुष्मंथा चमिरा क्रीज पर आए,इस ओवर में उमरजई के बल्ले से 2 चौके लगे। कुल 9 रन की बढ़त मिली। अफगानिस्तान 232 के स्कोर पर है। 

  • 30 Oct 2023 4:14 PM GMT

    उमरजई का अर्धशतक पूरा, 43-223/3

    43 वें ओवर के लिए कसुन रजिता क्रीज पर आए, इस ओवर में उमरजई का 50 गेंदो में 50 रन की पारी के साथ अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर में 9 रन की बढ़त मिली। अफगानिस्तान 223 के स्कोर पर है। 

  • 30 Oct 2023 3:59 PM GMT

    कैप्टन का अर्धशतक पूरा, 42-214/3

    41 वें ओवर  के लिए महीश तीक्षणा क्रीज पर आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। 42 वें ओवर के लिए  दिलशान मदुशंका क्रीज पर आए, ओवर की पहली गेंद पर कैप्टन हशमतुल्लाह का अर्धशतक पूरा हुआ। 61 गेंदो पर 50 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। 

  • 30 Oct 2023 3:50 PM GMT

    अफगानिस्तान 200 के पार, 40-201/3

    39 वें ओवर के लिए महीश तीक्षणा क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। 40 वें ओवर के लिए दिलशान मदुशंका क्रीज पर आए, उमरजई के चौके के साथ 200 का आंकड़ा टीम ने पार कर लिया है।  इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली। अफगानिस्तान 201 के स्कोर पर है। 

  • 30 Oct 2023 3:36 PM GMT

    उमरजई और हशमतुल्लाह के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी, 38-188/3

    36 वें ओवर के लिए दुष्मंथा क्रीज पर आए, इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली। 37 वें ओवर के लिए महीश तीक्षणा क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। 38 वें ओवर के लिए दिलशान मदुशंका क्रीज पर आए, इस ओवर में 10 रन की बढ़त मिली। उमरजई और हशमतुल्लाह के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी हुई। 

  • 30 Oct 2023 3:30 PM GMT

    35 ओवर में अफ़गानिस्तान 166 के स्कोर पर, 35-166/3

    34 वें ओवर के लिए चमिरा क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। 35 वें ओवर के लिए महीश तिक्षणा क्रीज पर आए, उमरजई  के छक्के के साथ 9 रन की बढ़त मिली। अफ़गानिस्तान 166 का स्कोर पर है।

  • 30 Oct 2023 3:12 PM GMT

    33 ओवर में 153 के स्कोर पर अफ़ग़ानिस्तान, 33–153/3

    31 वें ओवर के लिए धनंजय दी सिल्वा क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। 32 वें ओवर के लिए कसुन रजिथा क्रीज पर आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। 33 वें ओवर के लिए धनंजय दी सिल्वा क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। अफ़गानिस्तान 153 के स्कोर पर है।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story