TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

World Cup 2023 AFG vs SL Highlights: अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर दर्ज की वर्ल्ड कप में तीसरी जीत

World Cup 2023 AFG vs SL Highlights: अफ़गानिस्तान और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। दोनों ही टीम का यह वर्ल्ड कप 2023 में छठवां मैच रहा।

Yachana Jaiswal
Published on: 30 Oct 2023 4:30 PM GMT (Updated on: 30 Oct 2023 4:50 PM GMT)

World Cup 2023 AFG vs SL Highlights: अफ़गानिस्तान और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का 30 वां मैच खेला गया। यह मैच सोमवार 30 अक्टूबर को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। अफ़गानिस्तान पुणे के स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेलने के लिए तैयार दिखीं। कुशल मेंडिस की नेतृत्व वाली श्रीलंकन क्रिकेट टीम आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में खराब फार्म में है। 6 मैच में 2 मैच में ही जीत मिली हैं। अफ़गानिस्तान ने भी श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए, 49.3 ओवर में 241 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रनचेज करने उतरी अफगानी टीम ने 45.2 ओवर में 242 के लक्ष्य को पूरा कर लिया। अफगानिस्तान टीम 7 विकेट से श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप में तीसरी जीत दर्ज करने में सफल रही। वर्ल्डकप अंकतालिका में अफगानिस्तान टीम पांचवें नंबर पर पहुंच चुकी है।


Live Updates

  • 30 Oct 2023 3:10 PM GMT

    30 ओवर में अफगानिस्तान 139 के स्कोर पर, 30-139/3

    29 वें ओवर के लिए धनंजय दी सिल्वा क्रीज पर आए, बल्लेबाजी के लिए उमरजई क्रीज और हशमतुल्लाह क्रीज पर मौजूद है। इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। 30 वें ओवर के लिए कसुन रजिथा क्रीज पर आए, इस ओवर में 1 रन की बढ़त मिली। अफगानिस्तान 139 के स्कोर पर है। 

  • 30 Oct 2023 3:04 PM GMT

    अफगानिस्तान का तीसरा विकेट गिरा, 28-126/3

     28 वें ओवर के लिए कसुन रजिथा क्रीज पर आए, इस ओवर में आखिरी गेंद पर कसुन को सफलता मिली। रहमत शाह 62 के  स्कोर पर आउट हो गए। 74 गेंदो पर 62 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। अफगानिस्तान 131 के स्कोर पर है। 

  • 30 Oct 2023 2:49 PM GMT

    27 ओवर में अफगानिस्तान 126 के स्कोर पर, 27-126/2

    26 वें ओवर के लिए कसुन रजिथा क्रीज पर आए, इस ओवर में 1 रन की बढ़त मिली। 27 वें ओवर के लिए धनंजय दि सिल्वा क्रीज पर आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। 50 रन की साझेदारी रहमत शाह और हशमतुल्लाह शाहिदी के बीच पूरी हुई। अफगानिस्तान 126 के स्कोर पर है। 

  • 30 Oct 2023 2:40 PM GMT

    रहमत शाह का अर्धशतक पूरा, 25-119/2

    24 वें ओवर के लिए महीश तीक्षणा क्रीज पर आए, ओवर की शुरुआत रहमत शाह ने चौके के साथ की। इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। 25 वें ओवर के लिए दुष्मंथा चमिरा क्रीज पर आए, इस ओवर के पहली गेंद पर रहमत शाह 61 गेंदो पर 50 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। अफगानिस्तान 119 के स्कोर पर है। 

  • 30 Oct 2023 2:25 PM GMT

    अफगानिस्तान 100 के पार, 23-105/2

    21 वें ओवर के लिए चमिरा क्रीज पर आए, इस ओवर में हशमतुल्लाह के छक्के के साथ 8 रन की बढ़त मिली। 22 वें ओवर के लिए महीश तिक्षणा क्रीज पर आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। 23 वें ओवर के लिए दुष्मंथा रमिरा क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। अफगानिस्तान 105 के स्कोर पर है। 

  • 30 Oct 2023 2:24 PM GMT

    20 ओवर में अफगानिस्तान ने गवाएं दो विकेट, 20–87/2

    शुरुआती पावरप्ले में 50 रन बनाने के बाद दूसरे पावरप्ले में 37 रन की बढ़त अफ़ग़ानिस्तान ने दर्ज की। अफ़गानिस्तान 87 के स्कोर पर हैं। दूसरे पावरप्ले में अफ़गानिस्तान ने दूसरा विकेट खो दिया। इब्राहिम जादरान 39 रन की पारी खेलकर आउट हो गए थे। 

  • 30 Oct 2023 12:55 PM GMT

    रन चेज शुरू, अफ़गानिस्तान बल्लेबाज़ी के लिए क्रीज पर, 10–50/1

    अफ़गानिस्तान के ओपनर बल्लेबाज बल्लेबाज़ी के लिए क्रीज पर है। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान क्रीज पर थे। पहले ही ओवर में गुरबाज बिना खाता खोले आउट हो गए थे। जिसके बाद रहमत शाह और इब्राहिम की जोड़ी ने 10 ओवर में टीम को 50 के स्कोर पर पहुंचाया।

  • 30 Oct 2023 12:19 PM GMT

    अफ़गानिस्तान के सामने 242 के स्कोर का लक्ष्य

    आख़िरी ओवर डालने नवीन उल हक क्रीज पर आएं  ओवर के दूसरी गेंद पर श्रीलंका ऑल आउट हो गई। श्रीलंका 241 के स्कोर पर 49.3 ओवर में सिमट गई।  अफ़गानिस्तान के सामने 242 का लक्ष्य है।

  • 30 Oct 2023 12:18 PM GMT

    श्रीलंका का नौवां विकेट गिरा, 49-239/9

    49 वें ओवर के लिए फजलहक फारूकी क्रीज पर आए, ओवर के तीसरी गेंद पर एंग्लो मैथ्यू का विकेट मिला। 23 रन की पारी खेलकर मैथ्यू आउट हो गए। दिलशान मदुशंका क्रीज पर आए, इस ओवर में 1 रन की बढ़त मिली।

  • 30 Oct 2023 12:16 PM GMT

    श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा, 48–238/8

    47 वें ओवर के आखिरी गेंद पर महीश तिक्षणा का विकेट गिरा। फजलहक फारूकी का तीन विकेट का हैट्रिक पूरा हुआ। इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली। 48 वें ओवर के लिए नवीन अल हक क्रीज पर आए, इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली। श्रीलंका 238 के स्कोर पर है। 

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story