TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

World Cup 2023 AFG vs SL Highlights: अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर दर्ज की वर्ल्ड कप में तीसरी जीत

World Cup 2023 AFG vs SL Highlights: अफ़गानिस्तान और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। दोनों ही टीम का यह वर्ल्ड कप 2023 में छठवां मैच रहा।

Yachana Jaiswal
Published on: 30 Oct 2023 4:30 PM GMT (Updated on: 30 Oct 2023 4:50 PM GMT)

World Cup 2023 AFG vs SL Highlights: अफ़गानिस्तान और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का 30 वां मैच खेला गया। यह मैच सोमवार 30 अक्टूबर को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। अफ़गानिस्तान पुणे के स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेलने के लिए तैयार दिखीं। कुशल मेंडिस की नेतृत्व वाली श्रीलंकन क्रिकेट टीम आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में खराब फार्म में है। 6 मैच में 2 मैच में ही जीत मिली हैं। अफ़गानिस्तान ने भी श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए, 49.3 ओवर में 241 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रनचेज करने उतरी अफगानी टीम ने 45.2 ओवर में 242 के लक्ष्य को पूरा कर लिया। अफगानिस्तान टीम 7 विकेट से श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप में तीसरी जीत दर्ज करने में सफल रही। वर्ल्डकप अंकतालिका में अफगानिस्तान टीम पांचवें नंबर पर पहुंच चुकी है।


Live Updates

  • 30 Oct 2023 10:08 AM GMT

    श्रीलंका 100 के पार, 22-106/2

    20 वें ओवर के लिए राशिद खान क्रीज़ पर आए, इस ओवर में  2 रन की बढ़त मिली। 21 वें ओवर के लिए  उमरजई क्रीज पर आए, इस ओवर में सदीरा के दो चौकों के साथ 11 रन की बढ़त मिली। 22 वें ओवर के लिए राशिद खान क्रीज़ पर आए, इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली। 100 रन का आंकड़ा टीम ने पार कर लिया है। 

  • 30 Oct 2023 9:55 AM GMT

    श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा, 19–85/2

    18 वें ओवर के लिए राशिद खान क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। 19 वें ओवर के लिए अजमुतल्लाह उमरजई क्रीज पर आए, ओवर के पहली गेंद पर पथुम निसांका 43 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। उमरजई के नाम पहली सफलता रही। सदीरा क्रीज पर आए, इस ओवर में 1 रन की बढ़त मिली। श्रीलंका 85 के स्कोर पर है।

  • 30 Oct 2023 9:44 AM GMT

    50 रन की साझेदारी, पथुम और मेंडिस के बीच, 17-81/1

    16 वें ओवर के लिए राशिद खान क्रीज पर आए,इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। 17 वें ओवर के लिए उमरजई क्रीज पर आए, इस ओवर में 50 रन की साझेदारी पथुम निसांका और कुसल मेंडिस के बीच पूरी हुई। इस ओवर में 10 रन की बढ़त मिली। 

  • 30 Oct 2023 9:23 AM GMT

    15 ओवर में श्रीलंका 66 के स्कोर पर, 15-66/1

    11 वें ओवर के लिए नवीन अल हक क्रीज पर आए, इस ओवर मे 7 रन की बढ़त मिली। 12 वें ओवर के लिए उमरजई क्रीज पर आए, इस ओवर में 2 रन की बढ़त मिली। 13 वें ओवर के लिए नवीन अल हक क्रीज पर आए, इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली। 14 वें ओवर के लिए उमरजई क्रीज पर आए, इस ओवर में 1 रन की बढ़त मिली। 15 वें ओवर के लिए उमरजई क्रीज पर आए, इस ओवर मे 7 रन की बढ़त मिली। श्रीलंका 66 के स्कोर पर है। 

  • 30 Oct 2023 9:03 AM GMT

    10 ओवर में41 के स्कोर पर श्रीलंका, 10-41/1

    7 वें ओवर के लिए मुजीब उर रहमान क्रीज पर आए, इस ओवर में 1 रन की बढ़त मिली। 8 वें ओवर के लिए फजलहक फारूकी क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन मिले। 9 वें ओवर के लिए मुजीब उर रहमान क्रीज पर आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। 10 वें ओवर के लिए फजलहक फारूकी क्रीज पर आए, इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। 10 ओवर में श्रीलंका 41 के स्कोर पर है। 

  • 30 Oct 2023 8:59 AM GMT

    श्रीलंका का पहला विकेट गिरा, 6-22/1

    6 वें ओवर के लिए फजलहक फारूकी क्रीज पर आए, इस ओवर में दूसरी गेंदपर अफगानिस्तान को पहली सफलता मिली। दिमुथ करूणारत्ने आउट हो गए। 21 गेंदो पर 15 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। कुसल मेंडिस क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन मिले। श्रीलंका 22 के स्कोर पर है। 

  • 30 Oct 2023 8:36 AM GMT

    श्रीलंका बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर, 5-18/0

    श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने क्रीज पर है। पहला ओवर डालने मुजीब उर रहमान क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। दूसरे ओवर के लिए फजलहक फारूकी क्रीज पर आए, 2 रन की बढ़त मिली। तीसरे ओवर के लिए मुजीब उर रहमान क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। चौथे ओवर के लिए फजलहक फारूकी क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। पांचवें ओवर के लिए मुजीब उर रहमान क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त के साथ 18 रन के स्कोर पर है। 

  • 30 Oct 2023 8:11 AM GMT

    यहां देखं प्लेइंग 11(Playing 11):

    श्रीलंका प्लेइंग 11(Sri Lanka Playing 11)-


    पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने (कुसल परेरा के स्थान पर), कुसल मेंडिस (कप्तान/विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा (लाहिरु कुमारा के स्थान पर) ), दिलशान मदुशंका.

    अफगानिस्तान की प्लेइंग 11(Playing 11)

     रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी (नूर अहमद की जगह)।

  • 30 Oct 2023 8:06 AM GMT

    अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी

    अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते दिखेगी। 

  • 30 Oct 2023 6:12 AM GMT

    AFG vs SL World Cup 2023 Pitch Report:

    पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की सतह सफेद गेंद वाले क्रिकेट में संतुलित है। टीमें इस स्थान पर बड़े स्कोर बना रहीं है। फैंस सोमवार को एक और उच्च स्कोरिंग खेल की उम्मीद कर सकते हैं। मैच के आखिरी चरण में ओस की भूमिका रहने की उम्मीद है इसलिए कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story