World Cup 2023 ENG vs SA Highlights: इंग्लैंड को हराकर साउथ अफ्रीका ने 230 रनों से दर्ज की तीसरी जीत

World Cup 2023 ENG vs SA HIghlights: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। दोनों ही टीम का वर्ल्ड कप 2023 में यह चौथा मैच रहा। जिसे साउथ अफ्रीका ने 230 रन से मैच को जीत लिया है।

Yachana Jaiswal
Published on: 21 Oct 2023 3:00 PM GMT (Updated on: 21 Oct 2023 4:10 PM GMT)
World Cup 2023 ENG vs SA Highlights: इंग्लैंड को हराकर साउथ अफ्रीका ने 230 रनों से दर्ज की तीसरी जीत
X

World Cup 2023 ENG vs SA Highlights(Pic Credit-Social Media)

World Cup 2023 ENG vs SA Highlights: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का 20 वां मैच खेला गया। यह मैच शनिवार 21 अक्टूबर को होने वाले डबल हेडर मैच का दूसरा मैच रहा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में इंग्लैंड ने अपने तीन मैच में एक मैच जीते थे। वहीं, दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने भी तीन मैच खेले थे और दो मैच में जीत हासिल कर पाई थी। प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड छठवें नम्बर पर था। वहीं साउथ अफ्रीका तीसरे नंबर पर थी। साउथ की नजर जहां एक तरफ अपनी तीसरी जीत दर्ज करने पर थी। वहीं, इंग्लैंड टीम अपनी दूसरी जीत हासिल करने के लक्ष्य से मैदान में उतरी थी। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। जिसके बाद साउथ अफ्रीका टीम मैदान में खेलने उतरी। साउथ अफ्रीका टीम 7 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाने में सफल रही। जिसमे हेनरिक क्लासेन का शतक बहुत ही खास रहा। इंग्लैंड के सामने साउथ अफ्रीका ने 400 रन का लक्ष्य रखा था। जिसका पीछा करने उतरे इंग्लैंड टीम ने अपने शुरुआती 10 ओवर में 4 विकेट गवां दिए। जिसके बाद अगले 10 ओवर में 4 विकेट गवां दिए। जिससे इंग्लैंड टीम 22 रनों पर 170 का स्कोर बनाकर ऑल आउट हो गई। साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 230 रनों से बड़ी हार दी है। आज के मैच में प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब हेनरिक क्लासेन के नाम रहा। जिन्होंने शतकीय पारी खेली। इंग्लैंड को हराकर साउथ अफ्रीका ने आज एतिहासिक जीत हासिल की है।

Live Updates

  • 21 Oct 2023 3:05 PM GMT

    साउथ अफ्रीका को मिली 230 रनों से जीत

    साउथ अफ्रीका ने 230 रनों से यह मैच जीत लिया है।

  • 21 Oct 2023 3:04 PM GMT

    ऑल आउट हुई इंग्लैंड

    21 वें ओवर के लिए कागिसो रबाडा क्रीज पर आए, इस ओवर में एटकिंसन के 4 चौके के साथ 18 रन की बढ़त मिली। इंग्लैंड 153 के स्कोर पर है। पहली साझेदारी आज इंग्लैंड के तरफ से देखी गई। 22 वें ओवर के लिए केशव महाराज क्रीज पर आए, मार्क वुड के चौके के साथ शुरुआत की। मार्क वुड ने इस ओवर में 3 छक्के लगाए, फिर छठवीं गेंद पर आउट हो गए। रीस टॉप्ली चोट लगने के कारण बल्लेबाजी नहीं करेंगे। इंग्लैंड का पारी यहीं खत्म होते हुए। 

  • 21 Oct 2023 2:49 PM GMT

    20 ओवर में 135 के स्कोर पर, 20-135/8

    18 वां ओवर डालने मार्को यानसन क्रीज पर आए, बल्लेबाजी के लिए गस एटकिंसन और मार्क वुड क्रीज पर मौजूद है। मार्क वुड के दो छक्के और एक चौके के साथ कुल 17 रन की बढ़त मिली। 19 वें ओवर के लिए एंगिडी क्रीज पर आए, इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। 20 वें ओवर के लिए केशव महाराज क्रीज पर आए, इस ओवर में 10 रन की बढ़त मिली। 

  • 21 Oct 2023 2:36 PM GMT

    साउथ अफ्रीका को आठवीं सफलता, 16-107/8

    17 वें ओवर के लिए लुंगी एंगिडी क्रीज पर आए, ओवर के दूसरी गेंद पर छक्के के साथ 100 रन के आंकड़े को पूरा कर लिया है। ओवर के तीसरी गेंद पर डेविड विली आउट हो गए। डेविड 12 गेंदो पर 12 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। मार्क वुड क्रीज पर आए, इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। इंग्लैंड 101 के स्कोर पर है। 

  • 21 Oct 2023 2:32 PM GMT

    कोएटजी की हैट्रिक, साउथ अफ्रीका को सातवीं सफलता, 16-94/7

    16 वें ओवर के लिए गेराल्ड कोएटजी क्रीज पर आए,  इस ओवर में पहली गेंद पर कोएटजी ने आदिल रशिद को आउट कर दिया। आदिल 14 गेंदो पर 10 रन की परी खेलकर आउट हो गए। इस विकेट के साथ कोएटजी का हैट्रिक पूरा हुआ। गस एटकिंसन क्रिज पर आए, आते ही चौके के साथ शुरुआत की। इस ओवर से दो चौके के साथ 10 रन की बढ़त मिली। इंग्लैंड 94 के स्कोर पर है। 

  • 21 Oct 2023 2:18 PM GMT

    इंग्लैंड 15 ओवर में 84 के स्कोर पर, 15-84/6

    13 वें ओवर के लिए कागिसो रबाडा क्रीज पर आए,  इस ओवर में डेविड विली के चौके के साथ 4 रन की बढ़त मिली। 14 वें ओवर के लिए गेराल्ड कोएटजी क्रीज पर आए, इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। 15 वें ओवर के लिए कागिसो रबाडा क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। इंग्लैंड 84 के स्कोर पर है। 

  • 21 Oct 2023 2:15 PM GMT

    कोएटजी ने साउथ अफ्रीका को एक ओवर में दिलाई दोहरी सफलता, 12-70/6

    12 वां ओवर डालने कोए़जी क्रीज पर आए, पहली गेंद पर जोस बटलर 7 गेंदो पर 15 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। डोविड विली क्रीज पर आए, ओवर के तीसरी गेंद पर हैरी ब्रुक भी  पवेलियन लौट गए। 17 रनों की पारी 25 गेंदो पर खेलकर आउट हो गए। आदिल रशिद क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन के साथ 2 विकेट का नुकसान इंग्लैंड को मिला। इंग्लैंड 70 के स्कोर पर 6 विकेट गवां चुकी है। 

  • 21 Oct 2023 2:06 PM GMT

    11 ओवर में इंग्लैंड 67 के स्कोर पर, 11-67/4

    10 वें ओवर के लिए गेराल्ड कोएटजी क्रीज पर आए,  इस ओवर में जोस बटलर के दो चौके और एक छक्के के साथ 17 रन की बढ़त मिली। 11 वें ओवर के लिए कागिसो रबाडा क्रीज पर आए, यह ओवर मैडेन रहा। इस ओवर से एक भी रन की बढ़त नहीं मिली। इंग्लैंड 67 के स्कोर पर है। 

  • 21 Oct 2023 1:55 PM GMT

    इंग्लैंड को चौथा झटका, 9-50/4

    9 वें ओवर के पहली गेंद पर कागिसो रबाडा को दूसरी सफलता मिली।  बेन स्टोक्स का बड़ा विकेट मिला। बेन स्टोक्स 8 गेंद पर 5 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। जोस बटलर क्रीज पर आए, इस ओवर में 12 रन की बढ़त मिली। इंग्लैंड 50 के स्कोर पर पहुंच चुकी है। 

  • 21 Oct 2023 1:47 PM GMT

    8 ओवर में 38 के स्कोर पर इंग्लैंड, 8-38/3

    7 वें ओवर के लिए कागिसो रबाडा क्रीज पर आए,  इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। 8 वें ओवर के लिए मार्को यानसन क्रीज पर आए, बल्लेबाजी के लिए हैरी ब्रुक और बेन स्टोक्स क्रीज पर मौजूद है। इस ओवर मे 5 रन की  बढ़त मिली। 

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story