World Cup 2023 ENG vs SA Highlights: इंग्लैंड को हराकर साउथ अफ्रीका ने 230 रनों से दर्ज की तीसरी जीत

World Cup 2023 ENG vs SA HIghlights: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। दोनों ही टीम का वर्ल्ड कप 2023 में यह चौथा मैच रहा। जिसे साउथ अफ्रीका ने 230 रन से मैच को जीत लिया है।

Yachana Jaiswal
Published on: 21 Oct 2023 3:00 PM GMT (Updated on: 21 Oct 2023 4:10 PM GMT)

World Cup 2023 ENG vs SA Highlights: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का 20 वां मैच खेला गया। यह मैच शनिवार 21 अक्टूबर को होने वाले डबल हेडर मैच का दूसरा मैच रहा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में इंग्लैंड ने अपने तीन मैच में एक मैच जीते थे। वहीं, दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने भी तीन मैच खेले थे और दो मैच में जीत हासिल कर पाई थी। प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड छठवें नम्बर पर था। वहीं साउथ अफ्रीका तीसरे नंबर पर थी। साउथ की नजर जहां एक तरफ अपनी तीसरी जीत दर्ज करने पर थी। वहीं, इंग्लैंड टीम अपनी दूसरी जीत हासिल करने के लक्ष्य से मैदान में उतरी थी। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। जिसके बाद साउथ अफ्रीका टीम मैदान में खेलने उतरी। साउथ अफ्रीका टीम 7 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाने में सफल रही। जिसमे हेनरिक क्लासेन का शतक बहुत ही खास रहा। इंग्लैंड के सामने साउथ अफ्रीका ने 400 रन का लक्ष्य रखा था। जिसका पीछा करने उतरे इंग्लैंड टीम ने अपने शुरुआती 10 ओवर में 4 विकेट गवां दिए। जिसके बाद अगले 10 ओवर में 4 विकेट गवां दिए। जिससे इंग्लैंड टीम 22 रनों पर 170 का स्कोर बनाकर ऑल आउट हो गई। साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 230 रनों से बड़ी हार दी है। आज के मैच में प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब हेनरिक क्लासेन के नाम रहा। जिन्होंने शतकीय पारी खेली। इंग्लैंड को हराकर साउथ अफ्रीका ने आज एतिहासिक जीत हासिल की है।

Live Updates

  • 21 Oct 2023 1:35 PM GMT

    इंग्लैंड को पावरप्ले में तीसरा झटका, 6-29/3

    पांचवें ओवर के लिए एंगडी क्रीज पर आए, इस ओवर में 1 रन की बढ़त मिली। 6 वें ओवर में पहली गेंद पर मार्को यानसन को दूसरी सफलता मिली।डेविड मलान का विकेट लिया। डेविड मलान 11 गेंदो पर 6 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। हैरी ब्रुक क्रीज पर आए, इस ओवर में  5 रन की बढ़त मिली। इंग्लैंड 29 के स्कोर पर पहुंच चुकी है। 

  • 21 Oct 2023 1:31 PM GMT

    इंग्लैंड को दूसरा झटका, 4-23/2

    चौथा ओवर डालने मार्को यानसन क्रीज पर आए, इस ओवर मे आखिरी गेंद पर जो रुट आउट हो गए। 2 रन की पारी 6 गेंदो में खेलकर आउट हो गए। इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। क्रीज पर वेन स्टोक्स आए, इंग्लैंड 23 के स्कोर पर है। 

  • 21 Oct 2023 1:20 PM GMT

    इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा, जॉनी बेयरस्टो आउट, 3-20/1

    तीसरा ओवर डालने एंगिडी क्रीज पर आए,  इस ओवर के तीसरी गेंद पर जॉनी हेयरस्टो 10 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। जो रुट क्रीज पर ओवर पूरा करने आए। इस ओवर में 6 रन के साथ इंग्लैंड 20 के स्कोर पर पहुंच चुका है। 

  • 21 Oct 2023 1:08 PM GMT

    रन चेज शुरु, इंग्लैंड बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर

    पहला ओवर डालने लुंगी एंगिडी क्रीज पर आए, बल्लेबाजी के लिए जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान क्रीज पर मौजूद है। पहले ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। दूसरे ओवर के लिए मार्को यानसन क्रीज पर आए, इस ओवर में भी 7 रन की बढ़त मिली। 

  • 21 Oct 2023 12:38 PM GMT

    इंग्लैंड के सामने 400 रन का पहाड़

    केशव महारज क्रीज पर आखिरी गेंद खेलने आए, साउथ अफ्रीका 50 ओवर में 399 का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर बना पाई, इंग्लैंड के सामने 400 रन को लक्ष्य रखा।  

  • 21 Oct 2023 12:32 PM GMT

    इंग्लैंड को सातवीं सफलता

    गेराल्ड कोएटजी क्रीज पर आखिरी ओवर खेलने आए, ओवर के पांचवीं गेंद पर कोएटजी 3 गेंद खेलकर आउट हो गए। 

  • 21 Oct 2023 12:32 PM GMT

    साउथ अफ्रीका का छठवां विकेट गिरा

    आखिरी ओवर डालने एटकिंसन आए, ओवर के पहली गेंद पर साउथ अफ्रीका का छठवां विकेट गिरा। हेनरिक क्लासेन 107 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। 

  • 21 Oct 2023 12:26 PM GMT

    48 वें ओवर के लिए एटकिंसन क्रीज पर आए, इस ओवर में 20 रन की बढ़त मिली। 49 वें ओवर के लिए रीस टॉप्ली क्रीज पर आए,इस ओवर में 3 छक्के और 1 चौके के साथ 26 रन की बढ़त मिली। साउथ अफ्रीका 394 के स्कोर पर पहुंच चुकी है। 

  • 21 Oct 2023 12:15 PM GMT

    हेनरिक क्लासेन का शतक पूरा, 47-348/5

    46 वें ओवर के लिए डेविड विली क्रीज पर आए, 18 रन की बढ़त मिली। 47  वें ओवर के लिए मार्क वुड क्रीज पर आए, इस ओवर हेनरिक क्लासेन का शतक पूरा हुआ। 61 गेंदो में 100 रन की पारी पूरी की। इस ओवर में 15 रन की बढ़त मिली। 

  • 21 Oct 2023 11:50 AM GMT

    45 ओवर में 315 के स्कोर पर , 45- 315/5

    43 ओवर के लिए आदिल रशिद क्रीज पर आए, इस ओवर में  5रन की बढ़त मिली। 44 वें ओवर के लिए रीस टॉप्ली क्रीज पर आए, इस ओवर में 19 रन की बढ़त मिली। 45 वें ओवर के लिए मार्क वुड क्रीज पर आए, इस ओवर में 9 रन की बढ़त मिली। साउथ अफ्रीका 315 के स्कोर पर है। 

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story