World Cup 2023 ENG vs SA Highlights: इंग्लैंड को हराकर साउथ अफ्रीका ने 230 रनों से दर्ज की तीसरी जीत

World Cup 2023 ENG vs SA HIghlights: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। दोनों ही टीम का वर्ल्ड कप 2023 में यह चौथा मैच रहा। जिसे साउथ अफ्रीका ने 230 रन से मैच को जीत लिया है।

Yachana Jaiswal
Published on: 21 Oct 2023 3:00 PM GMT (Updated on: 21 Oct 2023 4:10 PM GMT)

World Cup 2023 ENG vs SA Highlights: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का 20 वां मैच खेला गया। यह मैच शनिवार 21 अक्टूबर को होने वाले डबल हेडर मैच का दूसरा मैच रहा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में इंग्लैंड ने अपने तीन मैच में एक मैच जीते थे। वहीं, दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने भी तीन मैच खेले थे और दो मैच में जीत हासिल कर पाई थी। प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड छठवें नम्बर पर था। वहीं साउथ अफ्रीका तीसरे नंबर पर थी। साउथ की नजर जहां एक तरफ अपनी तीसरी जीत दर्ज करने पर थी। वहीं, इंग्लैंड टीम अपनी दूसरी जीत हासिल करने के लक्ष्य से मैदान में उतरी थी। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। जिसके बाद साउथ अफ्रीका टीम मैदान में खेलने उतरी। साउथ अफ्रीका टीम 7 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाने में सफल रही। जिसमे हेनरिक क्लासेन का शतक बहुत ही खास रहा। इंग्लैंड के सामने साउथ अफ्रीका ने 400 रन का लक्ष्य रखा था। जिसका पीछा करने उतरे इंग्लैंड टीम ने अपने शुरुआती 10 ओवर में 4 विकेट गवां दिए। जिसके बाद अगले 10 ओवर में 4 विकेट गवां दिए। जिससे इंग्लैंड टीम 22 रनों पर 170 का स्कोर बनाकर ऑल आउट हो गई। साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 230 रनों से बड़ी हार दी है। आज के मैच में प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब हेनरिक क्लासेन के नाम रहा। जिन्होंने शतकीय पारी खेली। इंग्लैंड को हराकर साउथ अफ्रीका ने आज एतिहासिक जीत हासिल की है।

Live Updates

  • 21 Oct 2023 11:26 AM GMT

    42 ओवर में साउथ अफ्रीका 275 के स्कोर पर, 42-275/5

    38 वें ओवर के लिए एटकिंसन क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। 39 वें ओवर के लिए आदिल रशिद  क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। 40 ओवर में 2 रन की बढ़त मिली। 41 वें ओवर के लिए आदिल रशिद क्रीज पर आए, इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली। 42 वें ओवर के लिए रीस टॉप्ली क्रीज पर आए, इस ओवर में 11 रन की बढ़त मिली। साउथ अफ्रीका 275 के स्कोर पर है। 

  • 21 Oct 2023 11:17 AM GMT

    साउथ अफ्रीका को पांचवां झटका, 37-245/5

    क्रीज पर हेनरीक क्लासेन और डेविड मिलर मौजूद है। 36 वां ओवर डेलने विली क्रीज पर आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। 37 वां ओवर डेलने रीस टॉप्ली क्रीज पर आए, ओवर के तीसरी गेंद पर रीस टॉप्ली को तीसरी सफलता मिली। डेविड मिलर का विकेट मिला। मार्को यानसन क्रीज पर आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। 

  • 21 Oct 2023 11:10 AM GMT

    इंग्लैंड के नाम चौथी सफलता, 35-233/4

    35 वें ओवर के लिए रीस टॉप्ली क्रीज पर आए, ओवर के आखिरी गेंद पर एडेन मारक्रम का विकेट मिला। एडेन मारक्रम 42 रन की पारी 44 गेंदो पर खेलकर आउट हो गए। इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। साउथ अफ्रीका 233 के स्कोर पर है। 

  • 21 Oct 2023 10:48 AM GMT

    34 ओवर में 227 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका, 34-227/3

    31 वें ओवर के लिए मार्क वुड क्रीज पर आए, इस ओवर में 9 रन की बढ़त मिली। 32 वें ओवर के लिए डेविड विली क्रीज पर आए, इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। 33वें ओवर के लिए मार्क वुड क्रीज पर आए, इस ओवर में 14 रन की बढ़त मिली। 34 वें ओवर के लिए डेविड विली क्रीज पर आअ, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। साउथ अफ्रीका 227 के स्कोर पर है। 

  • 21 Oct 2023 10:43 AM GMT

    30 ओवर में 192 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका, 30-192/3

    28 वें ओवर के लिए आदिल रशिद क्रीज पर आए, इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली। 29 वें ओवर के लिए गस एटकिंसन क्रीज पर आए, इस ओवर में 11 रन की बढ़त मिली। 30 वें ओवर के लिए आदिल रशिद क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। साउथ अफ्रीका 192 के स्कोर पर है। 

  • 21 Oct 2023 10:41 AM GMT

    इंग्लैंड को तीसरी सफलता, 27-170/3

    26 वें ओवर के दूसरी गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स आउट हो गए। 85 रन की पारी खलेकर हेंड्रिक्स को पवेलियन बापस लौटना पड़ा। यह ओवर आदिल रशिद के नाम रहा। हेनरिक क्लासेन क्रीज पर आए, इस ओवर में 2 रन की बढ़त मिली। 27 वें ओवर के लिए गस एटकिंसन क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। साउथ अफ्रीका 170 के स्कोर पर पहुंच चुकी है। 

  • 21 Oct 2023 10:08 AM GMT

    25 ओवर में 163 के स्कोर पर, 25-163/2

    21 वें ओवर के लिए जो रुट क्रीज पर आए, इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली। 22 वें ओवर के लिए आदिल रशिज क्रीज पर आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। 23 वें ओवर के लिए जो रुट क्रीज पर आए, इस ओवर में 16 रन की बढ़त मिली। 24 वें ओवर के लिए आदिल रशिद क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। 25 ओवर में 163 के स्कोर पर पहुंच चुकी है। 

  • 21 Oct 2023 10:00 AM GMT

    इंग्लैंड को दूसरी सफलता, 20-126/2

    19 वें ओवर के लिए जो रुट क्रीज पर आए, इस ओवर में 6 सिंगल के साथ 6 रन की बढ़त मिली। 20 वें ओवर के लिए, आदिल रशिद क्रीज पर आए, ओवर के चौथी गेंद पर रासी वैन डर दुसेन को आउट कर दिया। 60 रन की पारी खेलकर रासि वैन डर दुसेन आउट हो गए। एडम मार्करम क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। साउथ अफ्रीका 126 के स्कोर पर है। 

  • 21 Oct 2023 9:47 AM GMT

    दोनों खिलाड़ियों का अर्धशतक पूरा, 18-117/1

    16 वें ओवर के लिए मार्क वुड क्रीज पर आए, इस ओवर में हेंड्रिक्स के छक्के के साथ 13 रन मिले। 17 वें ओवर में दोनों खिलाड़ियों का अर्धशतक पूरा हुआ। इस ओवर  में 3 रन की बढ़त मिली। 18 वें ओवर के लिे आदिल राशिद क्रीज पर आए,ओवर की शुरुआत चौके के साथ हुई। इस ओवर में 10 रन की बढ़त मिली। इंग्लैंड 117 के स्कोर पर है। 

  • 21 Oct 2023 9:30 AM GMT

    15 ओवर में 91 के स्कोर पर इंग्लैंड, 15-91/1

    11 वें ओवर के लिए गुस एटकिंसन क्रीज पर आए, इस ओवर  में 1 रन मिले। 12 वें ओवर के लिए मार्क वुड क्रीज पर आए, इस ओवर में 10 रन की बढ़त मिली। 13 वें ओवर के लिए जो रुट क्रीज पर आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। 14 वे ंओवर के लिए मार्क वुड क्रीज पर आए, इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। 15 वें ओवर के लिए जो रुट क्रीज पर आए, इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली। इंग्लैंड 91 के स्कोर पर पहुंच चुकी है। 

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story