×

World Cup 2023 IND vs BAN Highlights: भारत ने 7 विकेट से जीता मैच, विराट कोहली ने खेली शतकीय पारी

World Cup 2023 IND vs BAN Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला पुणे के महारष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीम का वर्ल्ड कप 2023 में यह चौथा मैच है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 8 विकेट के नुकसान पर बांग्लादेश 256 रन बनाकर 257 रन का लक्ष्य भारत को दिया। जिसे भारत ने अपने चेज मास्टर किंग कोहली के शतक के साथ पूरा किया। भारत को वर्ल्ड कप में लगातार चौथी जीत मिली है।

Yachana Jaiswal
Published on: 19 Oct 2023 4:30 PM GMT (Updated on: 19 Oct 2023 4:40 PM GMT)

World Cup 2023 IND vs BAN Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप का 17 वां मैच खेला गया। यह मैच गुरुवार 19 अक्टूबर को पुणे के महाराष्ट्र इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में भारत ने अपने तीनों मैच में सभी मैच जीते है। वहीं, दूसरी ओर बांग्लादेश ने भी तीन मैच खेले है और एक मैच में जीत हासिल की है। प्वाइंट्स टेबल में बांग्लादेश छठवें नम्बर पर है। वहीं भारत दूसरे नंबर पर है। रोहित शर्मा एंड कंपनी तीसरे मैच में पाकिस्तान को हराकर उत्साह से भरपूर दिखी। टीम की नजर आज भी अपने चौथी जीत पर थी। जिसे भारतीय बल्लेबाजों ने हासिल करके रही। बांग्लादेश के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 8 विकेट पर 256 रन का पारी खेली। भारत के सामने 257 रन का लक्ष्य रखा। भारत ने 41.3 ओवर में विराट कोहली के शतक के साथ 3 विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया। भारत यह मैच 7 विकेट से जीत गई। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भारतीय टीम के चेजमास्टर विराट कोहली के नाम रहा। किंग कोहली 97 गेंदो पर 103 रनों की पारी खेलकर नाबाद रहे। भारत ने लगातार वर्ल्ड कप 2023 में चौथी जीत हासिल की है। भारत अब 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। यह मुकाबला भी खास होने वाला है।

Live Updates

  • 19 Oct 2023 2:29 PM GMT

    भारत 150 के पार, 23-150/2

    21 वें ओवर के लिए शोरिफुल इस्लाम क्रीज पर आए, इस ओवर में 1 रन की बढ़त मिली।  22 वें ओवर के लिए मेहदी हसन मिराज क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। 23 वें ओवर के लिए शोरिफुल इस्लाम क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। भारत 150 का आंकड़ा पार कर चुका है। 

  • 19 Oct 2023 2:25 PM GMT

    भारत का दूसरा विकेट गिरा, शुभमन गिल आउट, 20-142/2

     20 वें ओवर के लिए मेहदी हसन मिराज क्रीज पर आए, ओवर के दूसरी गेंद पर शुभमन गिल का विकेट मिला। गिल 53 रन की पारी  55 गेंदो में खेलकर आउट हो गए। श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए, इस ओवर में 12 रन की बढ़त मिली। भारत 142 के स्कोर पर पहुंच चुका है। 

  • 19 Oct 2023 2:23 PM GMT

    शुभमन गिल का अर्धशतक पूरा, 19-130/1

    19 वें ओवर के लिए शोरिफुल स्लाम क्रीज पर आए, ओवर के पहली गेंद पर शुभमन गिल का अर्धशतक पूरा हुआ। 52 गेंदो में 50 रन की पारी पूरी करके क्रीज पर मौजूद है। इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। भारत 130 के स्कोर पर पहुंच चुकी है।

  • 19 Oct 2023 2:05 PM GMT

    18 ओवर में भारत 125 के स्कोर पर, 18-125/1

    16 वें ओवर के लिए मुस्तफिजुर रहमान क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। 17 वें ओवर के लिए नसुम अहमद क्रीज पर आए, इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। 122 के स्कोर पर भारत पहुंच चुकी है। 18 वें ओवर के लिए मेहदी हसन मिराज क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। भारत 125 के स्कोर पर पहुंच चुका है। 

  • 19 Oct 2023 1:58 PM GMT

    15 ओवर में भारत 111 के स्कोर पर, 15-111/1

    14 वें ओवर के लिए मुस्तफिजुर रहमान क्रीज पर आए, बल्लेबाजी के लिए भारत के तरफ से विराट कोहली और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद है। तीन सिंगल के साथ 3 रन की बढ़त इस ओवर में मिली। 15 वें ओवर के लिए नसुम अहमद क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। भारत 111 के स्कोर पर है। 

  • 19 Oct 2023 1:53 PM GMT

    रोहित शर्मा आउट, भारत 13-103/1

    13 वें ओवर के लिए हसन मुहम्मद क्रीज पर आए, ओवर के चौथी गेंद पर रोहित शर्मा का बड़ा विकेट हसन के नाम रहा। रोहित शर्मा 40 गेंदो में 48 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। विराट कोहली क्रीज पर आए। इस ओवर में 100 रन का आंकड़ा भारत ने पार कर लिया है। 2 छक्के के साथ 23 रन इस ओवर में मिले। भारत 103 के स्कोर पर पहुंच चुका है। 

  • 19 Oct 2023 1:43 PM GMT

    12 ओवर में भारत 80 के स्कोर, 12-80/0

    10 वें ओवर के लिए नसुम क्रीज पर आए, शुभमन गिल के दो बेहतरीन छक्के के साथ 13 रन की बढ़त मिली। 11 वें ओवर के लिए हसन मुहम्मद क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। 12 वें ओवर के लिए मुस्तफिजुर रहमान क्रीज पर आए, शुभमन गिल के तीन चौके के साथ 12 रन की बढ़त मिली। भारत 80 के स्कोर पर पहुंच चुकी है। 

  • 19 Oct 2023 1:26 PM GMT

    भारत 50 के पार, 9-50/0

    7 वें ओवर के लिए हसन महमूद क्रीज पर आए, इस ओवर में गिल ने हाथ खोलकर शॉट लगाए, कुल 6 रन की बढ़त इस ओवर में मिली। 8 वें ओवर के लिए नसुम क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। 9 वें ओवर के लिए हसन महमूद क्रीज पर आए, इस ओवर में 2 रन की बढ़त मिली। भारत ने 50 का आंकड़ा पार कर लिया है। 

  • 19 Oct 2023 1:15 PM GMT

    6 ओवर में 37 के स्कोर पर, 6-37/0

    चौथा ओवर डालने नसुम अहमद क्रीज पर आए, इस ओवर में 2 रन की बढ़त मिली। भारत 28 के स्कोर पर है। पांचवे ओवर के लिए शोरिफुल स्लाम क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। 6 वें ओवर के लिए नसुम अहमद क्रीज पर आए, ओवर की शुरुआत रोहित शर्मा ने चौके के साथ किया। भारत 37 के स्कोर पर पहुंच चुकी है। 

  • 19 Oct 2023 12:58 PM GMT

    भारत रन चेज करने के लिए क्रीज पर, 3-26/0

    भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद है। पहला ओवर डालने शोरिफुल स्लाम क्रीज पर आए। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से दो चौके निकले। इस ओवर में 8 रन की बढ़त मिली। दूसरा ओवर डालने मुस्तफिजुर रहमान क्रीज पर आए, इस ओवर से 6 रन की बढ़त मिली। भारत 14 के स्कोर पर 2 ओवर में पहुंच चुका है। तीसरे ओवर के लिए शोरिफुल क्रीज पर है। इस ओवर में भी रोहित शर्मा के चौके और छक्के के साथ 12 रन की बढ़त मिली। 26 के स्कोर पर भारत पहुंच चुकी है। 

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story