×

IND vs NZ World Cup Highlights: भारत ने 70 रन से जीत के साथ किया फाइनल में प्रवेश, विराट- श्रेयस के शतक और शामी के 7 विकेट ने भारत को बनाया विजेता

IND vs NZ World Cup Highlights: विश्व कप 2023 अब समाप्ति के कगार पर है। विश्व का दूसरा व अन्तिम चरण का मुकाबला 15 नवंबर से शुरू हो रहा है। जिसमे भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच सेमीफाइनल का पहला मुकाबला खेला गया। जिसमें भारत को 70 रन से विजय मिली। भारत फाइनल में प्रवेश कर चुका है।

Yachana Jaiswal
Published on: 15 Nov 2023 5:00 PM GMT (Updated on: 15 Nov 2023 6:21 PM GMT)

IND vs NZ World Cup Highlights: विश्व कप के नौ लीग मैचों में अजेय रहते हुए भारत अंकतालिका में नंबर 1 पोजिशन के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम रही। जिसका मुकाबला अंकतालिका में नंबर 4 पर रहने वाली कीवी टीम के साथ हो रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच फाइनल में पहुंचने के लिए मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज की है। लीग मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था। वहीं सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हरा दिया है। भारत ने न्यूजीलैंड से 2019 के वर्ल्ड कप का बदला पूरा कर लिया है। जहां भारत सेमीफाइनल में कुछ रन से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था।

यहां देखें प्लेइंग 11(Playing 11):

न्यूजीलैंड प्लेइंग 11(Playing 11) - डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कैप्टन), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (विकेट कीपर), मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट।

भारत अपरिवर्तित प्लेइंग 11(Unchanged Playing 11)- रोहित शर्मा (कैप्टन), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूज़ीलैंड को हरा दिया है। न्यूजीलैंड को हराने के साथ भारत ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत का वर्ल्ड कप 2023 में प्रदर्शन बहुत ही प्रभावशाली रहा है। भारत लीग मैच में अपराजित रहा है। वहीं सेमीफाइनल में भी भारत ने जीत की श्रृंखला को बनाए रखा है।

भारत का 12 साल का इंतजार खत्म

भारत का 12 साल का इंतजार खत्म हो चुका है। भारत ने अपनी जीत की लय को बरक़रार रखकर सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराकर फाइनल में जाने के लिए अहमदाबाद का टिकट कटा लिया है। भारत ने सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी के क्रम में भारत के कैप्टन रोहित शर्मा (47), सूर्यकुमार यादव (1), विराट कोहली 117, श्रेयस अय्यर 105 और केएल राहुल 39 और शुभमन गिल 80 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे। भारत ने जिससे 397 रन 4 विकेट के नुकसान पर बनाया। न्यूजीलैंड के सामने 398 रन का लक्ष्य रखा। जिसे चेज करने उतरी न्यूजीलैंड टीम 48.5 ओवर में 327 के रन पर ऑल आउट कर दिया। जिसमे भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शामी ने 7 विकेट का रिकॉर्ड लेकर भारत के जीत की रह आसान बनाई। प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब भी शामी के नाम रहा।

Live Updates

  • 15 Nov 2023 12:12 PM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update: शतकीय पारी के बाद श्रेयस अय्यर लौटे पवेलियन

    49 वें ओवर के लिए ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर आए, ओवर की शुरुआत केएल राहुल ने छक्के के साथ की। ओवर के पांचवें गेंद पर श्रेयस अय्यर शतकी. पारी खेलकर आउट हो गए। 70 गेंदो पर 105 रनों की पारी खेलकर वापस लौट गए। सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए, इस ओवर में 16 रन की बढ़त मिली। भारत 382 के स्कोर पर है। 

  • 15 Nov 2023 12:07 PM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update: कोहली के बाद श्रेयस अय्यर ने भी जड़ा शतक

    93 के स्कोर पर श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी कर रहे है। 48 वां ओवर डालने टीम साउदी क्रीज पर आए, ओवर की शुरुआत छक्के के साथ श्रेयस अय्यर ने की। शतक से 1 रन दूर है। ओवर के दूसरी गेंद पर शतक पूरा कर लिया है। 67 गेंदो पर 100 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। इस ओवर में 12 रन मिले। भारत 366 के स्कोर पर है। 

  • 15 Nov 2023 11:57 AM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update: 47 ओवर में भारत 354 के स्कोर पर

    46 वें ओवर के लिए टीम साउदी क्रीज पर आए, केएल राहुल के चौके के साथ 6 रन मिले। 47 वें ओवर के लिए ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर आए,  इस ओवर में 7 रन की बढ़त मिली। भारत 354 के स्कोर पर है।

  • 15 Nov 2023 11:57 AM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update:

    46 वें ओवर के लिए टीम साउदी क्रीज पर आए, 

  • 15 Nov 2023 11:56 AM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update: 45 ओवर में भारत 341 के स्कोर पर

    क्रीज पर केएल राहुल क्रीज पर आए, श्रेयस अय्यर 77 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। 45 वें ओवर के लिए रचिन रवींद्र क्रीज पर आए, ओवर की शुरुआत और समाप्ति दोनों छक्के के साथ किया। कुल 14 रन मिले। भारत 341 के स्कोर पर है। 

  • 15 Nov 2023 11:45 AM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update: ऐतिहासिक पारी पर लगा विराम, शतक बनाकर लौटे पवेलियन

    43 वां ओवर डालने रचिन रवींद्र क्रीज पर आए, इस ओवर में 11 रन की बढ़त मिली। कोहली 107 और श्रेयस अय्यर 74 रन की पारी खेल चुके है। 44 वें ओवर के लिए  टीम साउदी क्रीज पर आए, कोहली के छक्के के साथ कुल 13 रन की बढञत मिली। ओवर के आखिरी गेंद पर विराट कोहली की ऐतिहासिक पारी समाप्त हुई। 113 गेंदो पर 117 रन की पारी खेलकर वापस लौट गए। भारत 327 के स्कोर पर है। 

  • 15 Nov 2023 11:40 AM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update: विराट कोहली ने जड़ा 50 वां वनडे शतक

    42 वें ओवर के लिए लॉकी फर्ग्यूसन क्रीज पर आए, विराट कोहली 97 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। श्रेयस अय्यर 64  के स्कोर पर है। इस ओवर में विराट कोहली ने अपना 50 वां वनडे शतक पूरा कर लिया है। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल को ऐतिहासिक बना दिया है। इस ओवर में 11 रन की बढ़त मिली। भारत 300 के पार हो चुका है। 

  • 15 Nov 2023 11:27 AM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update: भारत 292 के स्कोर पर

    40 वें ओवर के लिए लॉकी फर्ग्यूसन क्रीज पर आए, इस ओवर में 10 रन की बढ़त मिली। बारत 287 के स्कोर पर है। 41 वें ओवर के लिए रचिन रवींद्र क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। भारत 292 के स्कोर पर है।  

  • 15 Nov 2023 11:18 AM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update: 39 ओवर में 277 के स्कोर पर भारत

    38 वें ओवर के लिए ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर आए, इस ओवर मेें 200 रन की साझेदारी कोहली और श्रेयस के बीच पूरी। इस ओवर में सिंग्ल्स के साथ भारत के स्कोर में 5 रन की बढ़त मिली। कोहली 92 रनों और श्रेयस अय्यर 53रनों की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। 39 वें ओवर के लिए मिचेल सेंटनर क्रीज पर आए, इस ओवर में 2 रन मिले। भारत  277 के स्कोर पर है। 

  • 15 Nov 2023 11:15 AM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update: श्रेयस अय्यर का अर्धशतक पूरा

    37 वें ओवर के दूसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने 35 गेंदो पर 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। मिचेल सेंटनर के ओवर में श्रेयस ने अपना फिफ्टी पूरा कर लिया है। इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। 

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story