×

IND vs NZ World Cup Highlights: भारत ने 70 रन से जीत के साथ किया फाइनल में प्रवेश, विराट- श्रेयस के शतक और शामी के 7 विकेट ने भारत को बनाया विजेता

IND vs NZ World Cup Highlights: विश्व कप 2023 अब समाप्ति के कगार पर है। विश्व का दूसरा व अन्तिम चरण का मुकाबला 15 नवंबर से शुरू हो रहा है। जिसमे भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच सेमीफाइनल का पहला मुकाबला खेला गया। जिसमें भारत को 70 रन से विजय मिली। भारत फाइनल में प्रवेश कर चुका है।

Yachana Jaiswal
Published on: 15 Nov 2023 5:00 PM GMT (Updated on: 15 Nov 2023 6:21 PM GMT)

IND vs NZ World Cup Highlights: विश्व कप के नौ लीग मैचों में अजेय रहते हुए भारत अंकतालिका में नंबर 1 पोजिशन के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम रही। जिसका मुकाबला अंकतालिका में नंबर 4 पर रहने वाली कीवी टीम के साथ हो रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच फाइनल में पहुंचने के लिए मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज की है। लीग मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था। वहीं सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हरा दिया है। भारत ने न्यूजीलैंड से 2019 के वर्ल्ड कप का बदला पूरा कर लिया है। जहां भारत सेमीफाइनल में कुछ रन से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था।

यहां देखें प्लेइंग 11(Playing 11):

न्यूजीलैंड प्लेइंग 11(Playing 11) - डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कैप्टन), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (विकेट कीपर), मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट।

भारत अपरिवर्तित प्लेइंग 11(Unchanged Playing 11)- रोहित शर्मा (कैप्टन), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूज़ीलैंड को हरा दिया है। न्यूजीलैंड को हराने के साथ भारत ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत का वर्ल्ड कप 2023 में प्रदर्शन बहुत ही प्रभावशाली रहा है। भारत लीग मैच में अपराजित रहा है। वहीं सेमीफाइनल में भी भारत ने जीत की श्रृंखला को बनाए रखा है।

भारत का 12 साल का इंतजार खत्म

भारत का 12 साल का इंतजार खत्म हो चुका है। भारत ने अपनी जीत की लय को बरक़रार रखकर सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराकर फाइनल में जाने के लिए अहमदाबाद का टिकट कटा लिया है। भारत ने सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी के क्रम में भारत के कैप्टन रोहित शर्मा (47), सूर्यकुमार यादव (1), विराट कोहली 117, श्रेयस अय्यर 105 और केएल राहुल 39 और शुभमन गिल 80 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे। भारत ने जिससे 397 रन 4 विकेट के नुकसान पर बनाया। न्यूजीलैंड के सामने 398 रन का लक्ष्य रखा। जिसे चेज करने उतरी न्यूजीलैंड टीम 48.5 ओवर में 327 के रन पर ऑल आउट कर दिया। जिसमे भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शामी ने 7 विकेट का रिकॉर्ड लेकर भारत के जीत की रह आसान बनाई। प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब भी शामी के नाम रहा।

Live Updates

  • 15 Nov 2023 11:08 AM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update: भारत 250 के पार, 36-265/1

    35 वें ओवर के लिए मिचेल सेंटनर क्रीज पर आए, इस ओवर में एक भी रन नहीं मिले। यह ओवर मैडेन रहा। भारत 248 के स्कोर पर है। 36 वें ओवर के लिए ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर आए, ओवर की शुरुआत विराट कोहली के चौके के साथ हुई। भारत ने 250 का आंकड़ा पार कर लिया है। कोहली के बाद श्रेयस ने बची हुई कसर पूरी की। ेक छक्के औक चौके के साथ कुल 17 रन लेकर भारत 265 के स्कोर पर पहुंच चुकी है। 

  • 15 Nov 2023 11:03 AM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update: विराट कोहली के नाम एक और रिकॉर्ड, 34-248/1

    34 वें ओवर के लिए ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर आए, विराट कोहली 79 और श्रेयस अय्यर 31 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। इस ओवर में विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में सबसे जेयादा रन बनाने के रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सचिन तेंदुलकर का 673 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इसओवर में 10 रन की बढ़त मिली। भारत 248 के स्कोर पर है। 

  • 15 Nov 2023 10:47 AM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update: भारत 238 के स्कोर पर

    31 वें ओवर के लिए ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर आए, कोहली के चौके के साथ 7 रन मिले। 32 वें ओवर के लिए ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर आए, इस ओवर में 6 रन मिले। 33 वें ओवर के लिए टीम साउदी क्रीज पर आए, इस ओवर में श्रेयस अय्यर के छक्के के साथ 12 रन की बढ़त मिली। भारत 238 के स्कोर पर है। 

  • 15 Nov 2023 10:39 AM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update: भारत 200 के पार, 30-214/1

    29 वें ओवर के लिए ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर आए, पहले ओवर में चौके के साथ 200 का आंकड़ा टीम ने पार कर लिया है। इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। 30 वें ओवर के लिए टीम साउदी क्रीज पर आए, कोहली के छक्के के साथ 11 रन की बढ़त मिली। भारत 214 के स्कोर पर है। 

  • 15 Nov 2023 10:32 AM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update: विराट कोहली का अर्धशतक पूरा

    27 वें ओवर के लिए रचिन रवींद्र क्रीज पर आए, इस ओवर में विराट कोहली का अर्धशतक पूरी हुआ। 59 गेंदो पर 50 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। इस ओवर में 13 रन की बढ़त मिली। 28 वें ओवर के लिए लॉकी फर्ग्यूसन क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन मिले। भारत 197 के स्कोर पर है। 

  • 15 Nov 2023 10:19 AM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update: भारत 181 के स्कोर पर, 26-181/1

     24 वें ओवर के लिए लॉकी फर्ग्यूसन क्रीज पर आए, इस ओवर में विराट कोहली के चौके के साथ 8 रन की बढ़त मिली। 25 वें ओवर के लिए रचिन रवींद्र क्रीज पर आए, इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। 26 वें ओवर के लिए लॉकी फर्ग्यूसन क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन मिले। भारत 181 के स्कोर पर है।

  • 15 Nov 2023 10:17 AM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update: शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे ड्रेसिंग रुम

    21 वें ओवर के लिए मिचेल सेंटनर क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन की ब ढ़त मिली। 22 वें ओवर के लिए ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रव की बढ़त मिली। 23 वें ओवर के लिए मिचेल सेंटनर क्रीज पर आए, ओवर के चौथी गेंद पर शुभमन गिल को तेज क्रैम्प के कारण मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया। फिर कप्तान ने उन्हें रिटायर्ड हर्ट कगार दिया। 79 रन बनाकर वे लौट गए। श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए, इस ओवर में 8 रन मिले। भारत 165 के स्कोर पर है। 

  • 15 Nov 2023 9:53 AM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update: 20 ओवर में भारत 150 के पार, 20-150/1

    18 वें ओवर के लिए ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर आए, इस ओवर में 6 रन की बढ़त मिली। 19 वें ओवर के लिए मिचेल सेंटनर क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। 20 वें ओवर के लिए ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर आए, इस ओवर में 8 रन की बढ़त के साथ भारत 150 के आंकड़े पर पहुंच चुका है। 

  • 15 Nov 2023 9:52 AM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update: 17 ओवर में भारत 132 के स्कोर पर

    16 वें ओवर के लिए रचिन रवींद्र क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। 17 वें ओवर के लिए मिचेल सेंटनर क्रीज पर आए, इस ओवर में गिल के बल्ले से छक्के - चौके की बरसात हुई। कुल 11 रन की बढ़त मिली। भारत 132 के स्कोर पर है। 

  • 15 Nov 2023 9:37 AM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update: शुभमन गिल का अर्धशतक पूरा

    14 वें ओवर के लिए रचिन रवींद्र क्रीज पर आए, इस ओवर में शुभमन गिल का अर्धशतक पूरा हुआ। 41 गेंदो पर 50 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। इस ओवर में 10 रन की बढ़त मिली। इस ओवर में 10 रन की बढ़त मिली। 15 वें ओवर के लिए मिचेल सेंटनर क्रीज पर आए, इस ओवर में 4 रन की बढ़त मिली। भारत 118 के स्कोर पर है। 

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story