×

IND vs NZ World Cup Highlights: भारत ने 70 रन से जीत के साथ किया फाइनल में प्रवेश, विराट- श्रेयस के शतक और शामी के 7 विकेट ने भारत को बनाया विजेता

IND vs NZ World Cup Highlights: विश्व कप 2023 अब समाप्ति के कगार पर है। विश्व का दूसरा व अन्तिम चरण का मुकाबला 15 नवंबर से शुरू हो रहा है। जिसमे भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच सेमीफाइनल का पहला मुकाबला खेला गया। जिसमें भारत को 70 रन से विजय मिली। भारत फाइनल में प्रवेश कर चुका है।

Yachana Jaiswal
Published on: 15 Nov 2023 5:00 PM GMT (Updated on: 15 Nov 2023 6:21 PM GMT)

IND vs NZ World Cup Highlights: विश्व कप के नौ लीग मैचों में अजेय रहते हुए भारत अंकतालिका में नंबर 1 पोजिशन के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम रही। जिसका मुकाबला अंकतालिका में नंबर 4 पर रहने वाली कीवी टीम के साथ हो रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच फाइनल में पहुंचने के लिए मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज की है। लीग मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था। वहीं सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हरा दिया है। भारत ने न्यूजीलैंड से 2019 के वर्ल्ड कप का बदला पूरा कर लिया है। जहां भारत सेमीफाइनल में कुछ रन से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था।

यहां देखें प्लेइंग 11(Playing 11):

न्यूजीलैंड प्लेइंग 11(Playing 11) - डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कैप्टन), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (विकेट कीपर), मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट।

भारत अपरिवर्तित प्लेइंग 11(Unchanged Playing 11)- रोहित शर्मा (कैप्टन), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूज़ीलैंड को हरा दिया है। न्यूजीलैंड को हराने के साथ भारत ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत का वर्ल्ड कप 2023 में प्रदर्शन बहुत ही प्रभावशाली रहा है। भारत लीग मैच में अपराजित रहा है। वहीं सेमीफाइनल में भी भारत ने जीत की श्रृंखला को बनाए रखा है।

भारत का 12 साल का इंतजार खत्म

भारत का 12 साल का इंतजार खत्म हो चुका है। भारत ने अपनी जीत की लय को बरक़रार रखकर सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराकर फाइनल में जाने के लिए अहमदाबाद का टिकट कटा लिया है। भारत ने सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी के क्रम में भारत के कैप्टन रोहित शर्मा (47), सूर्यकुमार यादव (1), विराट कोहली 117, श्रेयस अय्यर 105 और केएल राहुल 39 और शुभमन गिल 80 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे। भारत ने जिससे 397 रन 4 विकेट के नुकसान पर बनाया। न्यूजीलैंड के सामने 398 रन का लक्ष्य रखा। जिसे चेज करने उतरी न्यूजीलैंड टीम 48.5 ओवर में 327 के रन पर ऑल आउट कर दिया। जिसमे भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शामी ने 7 विकेट का रिकॉर्ड लेकर भारत के जीत की रह आसान बनाई। प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब भी शामी के नाम रहा।

Live Updates

  • 15 Nov 2023 9:29 AM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update: भारत 100 के पार

    13 वें ओवर के लिए लॉकी फर्ग्यूसन क्रीज पर आए, गिल के छक्के के साथ कुल 12 रन की बढ़त मिलीय़ शुभमन गिल 49 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। इस ओवर में 100 रन का आंकड़ा टीम ने पूरा कर लिया है। 

  • 15 Nov 2023 9:17 AM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update: 12 ओवर में भारत 92 के स्कोर पर

    10 वें ओवर के लिए लॉकी फर्ग्यूसन क्रीज पर आए, गिल के दो चौके के साथ 9 रन की बढ़त मिली। 11 वें ओवर के लिए टीम साउदी क्रीज पर आए। इस ओवर में 5 रन की बढ़त मिली। 12 वें ओवर के लिए मिचेल सेंटनर क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन के साथ भारत 92 के स्कोर पर है। 

  • 15 Nov 2023 9:10 AM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update: भारत को पहला झटका, कैप्टन लौटे पवेलियन

    9 वें ओवर के लिए टीम सउदी क्रीज पर आए, ओवर के दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा 47 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। विराट कोहली क्रीज पर आए, कोहली के एक चौके के साथ 5 रन मिले। भारत 75 के स्कोर पर है। 

  • 15 Nov 2023 8:54 AM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update: 50 रन की साझेदारी पूरी, 8-70/0

    छठवें ओवरे के लिए मिचेल सेंटनर क्रीज पर आए, 50 रन की, साझेदारी ओपनर बल्लेबोजों के बीच पूरी हुई। रोहित शर्मा 45 रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद है। इस ओवर में 11 रन की बढ़त मिली। भारत 58 के स्कोर पर है। 7 वें ओवर के लिए ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर आए, इस ओवर में 3 रन की बढ़त मिली। 8 वें ओवर के लिए लॉकी फर्ग्यूसन क्रीज पर आए, ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन के बल्ले से चौका निकला। इस ओवर में 9 रन की बढ़त मिली। 

  • 15 Nov 2023 8:44 AM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update: 5 ओवर में भारत 47 के स्कोर पर

    तीसरे ओवर के लिए ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर आए, इस ओवर में रोहित शर्मा ने शानदार छक्का जड़ा। इस ओवर में कुल 7 रन मिले। चौथे ओवर के लिए टीम सउदी क्रीज पर आए, इस ओवर में रोहित शर्मा के चौके और छक्के के साथ कुल 13 रन मिले। पांचवें ओवर के लिए ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर आए, इस ओवर में 9 रन की बढ़त मिली। भारत 47 के स्कोर पर है। 

  • 15 Nov 2023 8:30 AM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update: भारत बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर

    भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर है। पहला ओवर डालने ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर है। पहली गेंद पर 2 रन रोहित शर्मा ने लिए। रोहित शर्मा के 2 चौके के साथ कुल 10 रन इस ओवर में मिले। दूसरे ओवर के लिए टीम सउदी क्रीज पर आए, इस ओवर में भी 2 चौके के साथ  8 रन मिले। भारत 2 ओवर में 18 के स्कोर पर है। 

  • 15 Nov 2023 8:04 AM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update: यहां देखें प्लेइंग 11:

    न्यूजीलैंड प्लेइंग 11(Playing 11) - डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कैप्टन), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (डब्ल्यूके), मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट।

    भारत अपरिवर्तित प्लेइंग 11(Unchanged Playing 11)- रोहित शर्मा (कैप्टन), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

  • 15 Nov 2023 8:03 AM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। न्यूजीलैंड को पहले गेंदबाजी के लिए आमंत्रित किया है।

  • 15 Nov 2023 6:32 AM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update: भारत लेगा बदला:

    भारत इस बार 2019 विश्व कप सेमीफाइनल के गम को मिटाकर आगे बढ़ने को बेताब है। विश्व कप 2023 में मेजबान भारत का पहले सेमीफाइनल में चिर-परिचित प्रतिद्वंद्वी न्यूजीलैंड से मुकाबला होगा। हालांकि न्यूज़ीलैंड ने पिछले विश्व कप सेमीफ़ाइनल में जीत हासिल की, लेकिन फिर भी न्यूज़ीलैंड चैम्पियन बनने से चूक गया। भारत ने सभी नौ ग्रुप मैच जीतने के असाधारण फॉर्म के साथ, यह मुकाबला अलग तरह से सामने आ सकता है। 

  • 15 Nov 2023 6:31 AM GMT

    IND vs NZ World Cup Live Update: Pitch Report:

    मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच अपने बैलेंस नेचर के लिए जाना जाता है। जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अनुकूल है। ऐतिहासिक रूप से, इसने पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों के लिए उच्च स्कोर की सुविधा प्रदान की है। लाल मिट्टी की विशेषता महत्वपूर्ण उछाल में योगदान करती है। संभावित ओस को ध्यान में रखते हुए, टॉस जीतने पर कप्तान को लक्ष्य का पीछा करने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story