×

World Cup 2023: विश्वकप के बाद क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं टीम इंडिया के ये तीन खिलाड़ी, जानिए...

ICC World Cup 2023: भारत में इस साल के अंत में वनडे विश्वकप का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर सभी देशों ने अपनी-अपनी ख़ास तैयारियां शुरू कर दी। किसी भी टीम का विश्वकप जीतने का सपना होता हैं। हर बार विश्वकप में कोई एक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से दुनिया को हैरान करता हैं।

Suryakant Soni
Published on: 1 July 2023 1:00 AM GMT
World Cup 2023: विश्वकप के बाद क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं टीम इंडिया के ये तीन खिलाड़ी, जानिए...
X
ICC World Cup 2023 Latest Update (Photo: Google image)

ICC World Cup 2023 Latest Update: भारत में इस साल के अंत में वनडे विश्वकप का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर सभी देशों ने अपनी-अपनी ख़ास तैयारियां शुरू कर दी। किसी भी टीम का विश्वकप जीतने का सपना होता हैं। हर बार विश्वकप में कोई एक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से दुनिया को हैरान करता हैं। पिछली बार बेन स्टोक्स के प्रदर्शन को देखकर क्रिकेट जगत हैरान था। विश्वकप में कई नए खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलता हैं। जबकि कई पुराने खिलाड़ी विश्वकप के बाद क्रिकेट से रिटायरमेंट भी ले लेते हैं। इस बार टीम इंडिया के भी तीन दिग्गज खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल हैं।

1. रोहित शर्मा:

टीम इंडिया के कप्तान और सबसे अनुभवी बल्लेबाज़ों में शुमार रोहित शर्मा का यह आखिरी विश्वकप हो सकता हैं। क्योंकि अभी रोहित शर्मा की उम्र करीब 36 साल हो चुकी हैं। ऐसे में माना जा रहा हैं कि वो विश्वकप के बाद कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। ऐसे में रोहित शर्मा इस बार टीम इंडिया को अपनी अगुवाई में जीत दिलाकर संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित की फिटनेस को लेकर भी काफी समय से सवाल उठ रहे हैं।

2. आर. अश्विन:

टीम इंडिया के महान स्पिनर आर. अश्विन का भी यह आखिरी विश्वकप को सकता हैं। अभी सबसे बड़ा सवाल हैं कि क्या विश्वकप की टीम में आर. अश्विन को शामिल किया जाता हैं या नहीं..? हाल ही में हुई विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में उनको अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया था। ऐसे में अब सवाल उठा रहा हैं कि क्या उन्हें विश्वकप की टीम में शामिल किया जायेगा। बता दें अश्विन 2011 में चैंपियन टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे। लेकिन तब से लेकर अब तक उन्होंने सिर्फ 113 वनडे मुकाबले खेले हैं। अगर उनको विश्वकप की टीम में जगह नहीं मिलती है तो वो बड़ा फैसला लेंगे।

3. शिखर धवन:

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज़ शिखर धवन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल किया जा रहा हैं। धवन पिछले काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में युवा खिलाड़ियों की भरमार को देखते हुए उनका अब भविष्य में टीम इंडिया में चयन होना काफी मुश्किल हैं। इस बार आईपीएल में भी उनका बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। माना जा रहा हैं कि शिखर धवन विश्वकप के बाद अपने करियर को लेकर कुछ बड़ा फैसला ले सकते हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story