×

Ind vs Eng 2nd Test Day 3: इंग्लैंड को 482 रनों का लक्ष्य, पटेल ने सिबली को किया LBW

भारत ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 134 रनों पर सिमट गई। भारत को 195 रनों की लीड मिली। आर अश्विन के शतक और कप्तान विराट कोहली के अर्धशतक की बदौलत भारत ने दूसरी पारी में 286 रन बनाए। भारत ने इंग्लैंड के सामने 482 रनों का लक्ष्य रखा है। 

SK Gautam
Published on: 15 Feb 2021 11:14 AM GMT
Ind vs Eng 2nd Test Day 3: इंग्लैंड को 482 रनों का लक्ष्य, पटेल ने सिबली को किया LBW
X
Ind vs Eng 2nd Test Day 3: इंग्लैंड को मिला 482 रनों का लक्ष्य, इंग्लैंड को पहला झटका

चेन्नई: भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। भारत ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 134 रनों पर सिमट गई। भारत को 195 रनों की लीड मिली। आर अश्विन के शतक और कप्तान विराट कोहली के अर्धशतक की बदौलत भारत ने दूसरी पारी में 286 रन बनाए। भारत ने इंग्लैंड के सामने 482 रनों का लक्ष्य रखा है।

482 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम

इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत हो गई है। ओपनर रॉरी बर्न्स और सिबली क्रीज पर हैं। भारत की ओर से पहला ओवर ईशांत शर्मा ने डाला। ओवर की पहली ही गेंद पर बर्न्स ने चौका जड़ा।

Ind vs Eng 2nd Test Day 3-2

इंग्लैंड को पहला झटका

इंग्लैंड को पहला झटका लगा है। अक्षर पटेल ने ओपनर सिबली को LBW आउट किया है। उन्होंने तीन रन बनाए। अक्षर के टेस्ट करियर का ये तीसरा विकेट है। 9 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 17-1 है। बर्न्स 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

ये भी देखें: ये ‘टूलकिट’ क्या है: किसान आंदोलन से क्या है कनेक्शन, जानें पूरी डिटेल

अश्विन ने लगाया करियर का पांचवां शतक

पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले आर अश्विन ने बल्ले से दम दिखाया है। उन्होंने भारत की दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ा है। अश्विन ने इसके लिए 133 गेंदों का सामना किया। उनके करियर का ये पांचवां शतक है। भारत का स्कोर 270-9 है। उसकी बढ़त 465 रनों की हो गई है।

virat kohli

कोहली 62 रन पर आउट

भारत को 65.4 ओवर में सातवां झटका कोहली के रूप में लगा। मोईन अली ने विराट कोहली को LBW आउट किया। विराट 149 गेंदों में 7 चौकों के साथ 62 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज कुलदीप यादव आए हैं। भारत का स्कोर 207-7 है। भारत की बढ़त 402 रनों की हो गई है।

ये भी देखें: बर्बाद आम आदमी: सच साबित हुई ये आशंका, घातक बना बजट और ईसीए में बदलाव

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story