×

IND vs SL 1st ODI: टीम इंडिया की पहले वनडे में बड़ी जीत, श्रीलंका को 67 रनों से हराया

IND vs SL 1st ODI: टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में 67 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। टीम इंडिया के 374 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में श्रीलंका की टीम 306/8 रन ही बना पाई। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 373 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 10 Jan 2023 3:00 PM GMT (Updated on: 10 Jan 2023 3:54 PM GMT)
IND vs SL 1st ODI Live Score
X

IND vs SL 1st ODI Live Score

IND vs SL 1st ODI: टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में 67 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। टीम इंडिया के 374 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में श्रीलंका की टीम 306/8 रन ही बना पाई। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 373 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम दबाव में दिखाई दी। इस मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम को 370 रनों के पार पहुंचाया। वहीं श्रीलंका के लिए उनके कप्तान दानुस शनाका ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए शतक जड़ा। भारत के लिए गेंदबाज़ी में उमरान मलिक ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। दूसरा मुकाबला गुरुवार (12 जनवरी) को कोलकाता में खेला जायेगा।

आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, उमरान मलिक, युजवेन्द्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंकाः कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निशांका, अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असालंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदू हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालगे, कसुन राजिता और दिलशान मदुशंका।

Live Updates

  • 10 Jan 2023 3:54 PM GMT

    IND vs SL 1st ODI: टीम इंडिया की पहले वनडे में बड़ी जीत, श्रीलंका को 67 रनों से हराया

    टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में 67 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। टीम इंडिया के 374 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में श्रीलंका की टीम 306/8 रन ही बना पाई। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 373 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम दबाव में दिखाई दी। इस मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम को 370 रनों के पार पहुंचाया। वहीं श्रीलंका के लिए उनके कप्तान दानुस शनाका ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए शतक जड़ा। 

  • 10 Jan 2023 3:11 PM GMT

    IND vs SL 1st ODI Live Score: श्रीलंका का गिरा आठवां विकेट, 40 ओवर के बाद स्कोर हुआ 220/8

    श्रीलंका की टीम पर पहले वनडे में बड़ी हार का खतरा मंडरा रहा है। टीम इंडिया के 374 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में श्रीलंका ने 40 ओवर के खेल में आठ विकेट गंवा दिए। श्रीलंका को अभी इस मैच को जीतने के लिए 154 रनों की दरकरार है।  

  • 10 Jan 2023 2:47 PM GMT

    IND vs SL 1st ODI Live Score: श्रीलंका का गिरा सातवां विकेट, 35 ओवर के बाद स्कोर हुआ 195/7

    श्रीलंका की टीम पर पहले वनडे में बड़ी हार का खतरा मंडरा रहा है। टीम इंडिया के 374 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में श्रीलंका ने 35 ओवर के खेल में सात विकेट गंवा दिए। श्रीलंका को अभी इस मैच को जीतने के लिए 179 रनों की दरकरार है।

  • 10 Jan 2023 1:34 PM GMT

    IND vs SL 1st ODI Live Score: श्रीलंका पर मंडराया बड़ी हार का खतरा, 15 ओवर के बाद स्कोर हुआ 65/3

    श्रीलंका की टीम पर पहले वनडे में बड़ी हार का खतरा मंडरा रहा है। टीम इंडिया के 374 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में श्रीलंका ने पहले 15 ओवर के खेल में तीन बड़े विकेट गंवा दिए। उमरान मलिक ने चरिथ असलंका को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वो इस मैच में अच्छी लय में बल्लेबाज़ी कर रहे थे। श्रीलंका को अभी इस मैच को जीतने के लिए 310 रनों की दरकरार है।  

  • 10 Jan 2023 11:51 AM GMT

    IND vs SL 1st ODI Live Score: कोहली के शतक की बदौलत भारत ने श्रीलंका को दिया 374 रनों का विशाल लक्ष्य

    टीम इंडिया ने इस मैच में श्रीलंका के सामने जीत के लिए 374 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 373 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए इस मैच में विराट कोहली ने सर्वाधिक 113 रन बनाए। जबकि टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 83 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

  • 10 Jan 2023 11:18 AM GMT

    IND vs SL 1st ODI Live Score: विराट कोहली शतक के बेहद करीब, 45 ओवर के बाद स्कोर हुआ 335/5

    भारत ने पहले 45 ओवर में जबरदस्त बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया है। पहले विकेट के लिए शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने 142 रनों की साझेदारी की। टीम इंडिया का 45 ओवर के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 335 रन हो गया। इस समय क्रीज पर विराट कोहली 92 रन और अक्षर पटेल 3 बनाकर खेल रहे हैं। 

  • 10 Jan 2023 10:53 AM GMT

    IND vs SL 1st ODI Live Score: विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक, 40 ओवर के बाद स्कोर हुआ 294/3

    भारत ने पहले 40 ओवर में जबरदस्त बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया है। पहले विकेट के लिए शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने 142 रनों की साझेदारी की। टीम इंडिया का 40 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 294 रन हो गया। इस समय क्रीज पर विराट कोहली 74 रन और केएल राहुल 35 बनाकर खेल रहे हैं। 

  • 10 Jan 2023 10:38 AM GMT

    IND vs SL 1st ODI Live Score: विराट कोहली अर्धशतक के करीब, 35 ओवर के बाद स्कोर हुआ 243/3

    भारत ने पहले 30 ओवर में जबरदस्त बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया है। पहले विकेट के लिए शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने 142 रनों की साझेदारी की। टीम इंडिया का 35 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 243 रन हो गया। इस समय क्रीज पर विराट कोहली 44 रन और केएल राहुल 14 बनाकर खेल रहे हैं। 

  • 10 Jan 2023 10:15 AM GMT

    IND vs SL 1st ODI Live Score: श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर हुए आउट, 30 ओवर के बाद स्कोर हुआ 216/3

    भारत ने पहले 30 ओवर में जबरदस्त बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया है। पहले विकेट के लिए शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने 142 रनों की साझेदारी की। टीम इंडिया का 30 ओवर के बाद स्कोर 216/3 रन हो गया। इस समय क्रीज पर विराट कोहली 31 रन और केएल राहुल 2 बनाकर खेल रहे हैं। 

  • 10 Jan 2023 9:55 AM GMT

    IND vs SL 1st ODI Live Score: शुभमन गिल के बाद रोहित शर्मा भी लौटे पवेलियन, 25 ओवर के बाद स्कोर हुआ 185/2

    भारत ने पहले 25 ओवर में श्रीलंका के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की है। पहले विकेट के लिए शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने 142 रनों की साझेदारी की। टीम इंडिया का 25 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 185 रन हो गया। इस समय क्रीज पर विराट कोहली 24 रन और श्रेयस अय्यर 6 बनाकर खेल रहे हैं। भारत का शुभमन गिल के रूप में पहला विकेट गिरा। गिल ने इस मैच में 70 रनों की पारी खेली। जबकि रोहित शर्मा के रूप में भारत का दूसरा विकेट गिरा। रोहित शर्मा ने इस मैच में 83 रनों की पारी खेली। 

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story