×

Pink Ball Test Live: भारत और श्रीलंका के बीच पहले दिन का खेल समाप्त, टीम इंडिया ने कसा शिंकजा

IND vs SL 2nd Test Live: भारत और श्रीलंका के बीच आज बेंगलुरु में डे-नाइट टेस्ट (Day Night Test) खेला जा रहा है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 12 March 2022 8:32 AM GMT (Updated on: 12 March 2022 4:25 PM GMT)
IND vs SL 2nd Test Live: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला
X

(फोटो साभार- ट्विटर) 

IND vs SL 2nd Test Live: भारत और श्रीलंका के बीच आज बेंगलुरु में डे-नाइट टेस्ट (Day Night Test) खेला जा रहा है। टीम इंडिया (Team India) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। यह मुकाबला बेंगलुरु के M Chinnaswamy Stadium में खेला जा रहा है। बता दें कि पहले टेस्ट मैच में इंडिया ने शानदार जीत हासिल की थी। रविंद्र जडेजा की ऑलराउंड पारी के दम पर टीम ने श्रीलंका को 222 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव भी किया है। जयंत यादव बाहर हो गए हैं, जबकि अक्षर पटेल की टीम में वापसी हुई है। वहीं, श्रीलंका ने भी दो बदलाव किए हैं। कुशल मेंडिस और प्रवीण जयाविकेरामा की टीम में एंट्री हुई है।

भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

श्रीलंका की प्लेइंग-11: डी. करुणारत्ने (कप्तान), एल. थिरिमाने, कुशल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज़, डी. सिल्वा, असालंका, डिकवेला, एस. लकमल, एल. एम्बुलडेनिया, वी. फर्नांडो, पी. जयाविकरेमा।

Live Updates

  • 12 March 2022 3:05 PM GMT

    श्रीलंका का 5वां विकेट गिरा। चरित असलंका 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

  • 12 March 2022 2:41 PM GMT

    श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा

    श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा। धनंजय डी सिल्वा 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं। श्रीलंका ने 14 ओवर में चार विकेट पर 37-4 रन बनाए हैं। 

  • 12 March 2022 2:05 PM GMT

    श्रीलंका के तीन विकेट गिरे

    श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा। कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं


  • 12 March 2022 1:59 PM GMT

    श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा

    श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा। लाहिरू थिरमाने 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं। श्रीलंका ने पांच ओवर में दो विकेट पर 14-2 रन बनाए हैं। 

  • 12 March 2022 1:49 PM GMT

    श्रीलंका का पहला विकेट गिरा

    श्रीलंका का पहला विकेट गिरा। कुशल मेंडिस 2 रन बनाकर आउट। मेडिंस को जसप्रीत बुमराह ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराकर आउट किया। श्रीलंका का स्कोर 2.4 ओवर में एक विकेट पर 6-1 रन है। 

  • 12 March 2022 1:00 PM GMT

    भारत 252 रनों पर ऑलआउट

    श्रीलंका के खिलाफ दूसरे डे नाइट टेस्ट मैच में टीम इंडिया पहली पारी में 252 रनों पर ऑलआउट हो गई है। भारत के लिए सबसे अधिक रन श्रेयस अय्यर ने 92 रन बनाए। 

  • 12 March 2022 12:41 PM GMT

    भारत का 9वां विकेट गिरा। अक्षर पटेल 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

  • 12 March 2022 12:22 PM GMT

    टीम इंडिया को लगा 8वां झटका

    भारत का 8वां विकेट गिरा। रविं चंद्रन अश्विन 13 रन बनाकर आउट। भारत का स्कोर 50 ओवर में आठ विकेट पर 215-8 रन है। 

  • 12 March 2022 11:24 AM GMT

    भारत का 6वां विकेट गिरा

    भारत का 6वां विकेट गिरा। ऑलराउंडर बल्लेबाज रविंद्र जडेजा मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 37.2 ओवर में 6 विकेट पर 149-6 रन है। 

  • 12 March 2022 10:46 AM GMT

    लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर चार विकेट पर 93-4 रन हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 16 रन तो वहीं दूसरी छोर पर श्रेयस अय्यर 1 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

Shreya

Shreya

Next Story