×

Ind vs SL 3rd ODI: श्रीलंका ने जीता तीसरा मैच, सीरीज पर भारत का कब्जा

Ind vs SL 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच आज यानी शुक्रवार को वनडे सीरीज (IND vs SL ODI Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है।

Shreya
Published on: 23 July 2021 9:55 AM (Updated on: 23 July 2021 6:07 PM)

Ind vs SL 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच आज यानी शुक्रवार को वनडे सीरीज (IND vs SL ODI Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला गया, जिसे श्रीलंका ने 3 विकेट से जीत लिया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R. Premadasa International Cricket Stadium) में खेला गया यह मैच काफी रोमांचक रहा। आखिरी मैच में बारिश ने टीम इंडिया का खेल बिगाड़ दिया।

बारिश होने के बाद टीम इंडिया को रन के लिए काफी जद्दोजहत करते हुए देखा गया। 47 ओवर से पहले ही श्रीलंका ने भारत को 225 रनों पर सिमेट दिया। उसके बाद गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया को शुरुआत में विकेट के लिए काफी तरसना पड़ा। हालांकि आखिरी में टीम इंडिया ने ताबड़तोड़ विकेट गिराए। लेकिन श्रीलंका ने इस मैच को 3 विकेट से अपने नाम कर लिया।

श्रीलंका का 3 विकेट गिरने से पहले ही काफी ज्यादा रन बन गया था। ऐसे में उसकी जीत एक तरफ से निश्चित ही लग रही थी। हालांकि इस सीरीज पर टीम इंडिया का ही कब्जा है।

भारतीय टीम प्लेइंग 11-

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, संजू सैमसन, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, नितीश राणा, कृष्णप्पा गौतम, राहुल चाहर, नवदीप सैनी, चेतन साकरिया

श्रीलंका टीम प्लेइंग 11-

अविष्का फ़र्नांडो, मिनोद भानुका , भानुका राजापक्षा, धनंजय डीसिल्वा, चरित असलंका, दसून शानका, रमेश मेंडिस, चमिका करुणारत्ना, दुश्मांता चमीरा, अकिला धनंजय, प्रविण जयाविक्रमा।

Live Updates

  • 23 July 2021 1:08 PM

    भारतीय टीम को जोरदार झटका, पांडे आउट


  • 23 July 2021 12:46 PM

    बारिश के कारण 47-47 ओवर का हुआ मैच


  • 23 July 2021 11:46 AM

    23 ओवर तक 147 रन, मैच बारिश के चलते हुआ बंद

    बारिश आने तक 23 ओवर में भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 147 रन है।


  • 23 July 2021 11:45 AM

    बारिश के चलते रूका गेम

    बारिश शुरू होने की वजह से खेल रूक गया है। खिलाड़ी पवेलियन की तरफ वापस लौट गए हैं।

  • 23 July 2021 11:22 AM

    भारत 3 विकेट के नुकसान पर 146


  • 23 July 2021 11:21 AM

    सूर्यकुमार यादव ने दासुन शनाका को लगातार जड़े दो चौके।

  • 23 July 2021 11:13 AM



  • 23 July 2021 11:12 AM

    अर्धशतक से चूके शॉ और सैमसन

    बता दें कि 15.5 ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा। पृथ्वी शॉ अर्धशतक बनाने से पहले आउट हो गए। शॉ ने 49 गेंदों में 8 चौके लगाकर 49 रन बनाए थे। इसके बाद 18.4 ओवर में संजू सैमसन भी अर्धशतक से पहले ही आउट हो गए। उन्होंने 46 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के के साथ 46 रन की पारी खेली। 

  • 23 July 2021 11:08 AM

    भारत का स्कोर 20 ओवर की समाप्ति पर 3 विकेट के नुकसान पर 127 रन है। सूर्यकुमार यादव और मनीष पांडे क्रिज पर मौजूद।

  • 23 July 2021 10:48 AM

    टीम इंडिया का स्कोर


Shreya

Shreya

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!