×

Ind vs SL 3rd ODI: श्रीलंका ने जीता तीसरा मैच, सीरीज पर भारत का कब्जा

Ind vs SL 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच आज यानी शुक्रवार को वनडे सीरीज (IND vs SL ODI Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है।

Shreya
Published on: 23 July 2021 9:55 AM GMT (Updated on: 23 July 2021 6:07 PM GMT)

Ind vs SL 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच आज यानी शुक्रवार को वनडे सीरीज (IND vs SL ODI Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला गया, जिसे श्रीलंका ने 3 विकेट से जीत लिया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R. Premadasa International Cricket Stadium) में खेला गया यह मैच काफी रोमांचक रहा। आखिरी मैच में बारिश ने टीम इंडिया का खेल बिगाड़ दिया।

बारिश होने के बाद टीम इंडिया को रन के लिए काफी जद्दोजहत करते हुए देखा गया। 47 ओवर से पहले ही श्रीलंका ने भारत को 225 रनों पर सिमेट दिया। उसके बाद गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया को शुरुआत में विकेट के लिए काफी तरसना पड़ा। हालांकि आखिरी में टीम इंडिया ने ताबड़तोड़ विकेट गिराए। लेकिन श्रीलंका ने इस मैच को 3 विकेट से अपने नाम कर लिया।

श्रीलंका का 3 विकेट गिरने से पहले ही काफी ज्यादा रन बन गया था। ऐसे में उसकी जीत एक तरफ से निश्चित ही लग रही थी। हालांकि इस सीरीज पर टीम इंडिया का ही कब्जा है।

भारतीय टीम प्लेइंग 11-

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, संजू सैमसन, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, नितीश राणा, कृष्णप्पा गौतम, राहुल चाहर, नवदीप सैनी, चेतन साकरिया

श्रीलंका टीम प्लेइंग 11-

अविष्का फ़र्नांडो, मिनोद भानुका , भानुका राजापक्षा, धनंजय डीसिल्वा, चरित असलंका, दसून शानका, रमेश मेंडिस, चमिका करुणारत्ना, दुश्मांता चमीरा, अकिला धनंजय, प्रविण जयाविक्रमा।

Live Updates

  • 23 July 2021 2:45 PM GMT

    भारत 225 पर ऑल आउट

    भारत 225 पर ऑल आउट हो गई है। नवदीप सैनी दुष्मंता चमीरा की गेंद पर आउट हो गए। 47 ओवर पूरे होने से पहले ही टीम इंडिया ऑल आउट हो गई। श्रीलंका की तरफ से अखिला धनंजय और जयाविक्रमा ने 3-3 विकेट हासिल किए।


  • 23 July 2021 2:39 PM GMT

    भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका

    43वें ओवर में राहुल चाहर के विकेट के तौर पर भारत को 9वां झटका लगा है। करुणारत्ने की बाउंसर पर राहुल चाहर 13 रन बनाकर आउट हो गए हैं और इसी के साथ करोड़ों फैंस की उम्मीदों को भी तगड़ा झटका लगा है। 

  • 23 July 2021 2:02 PM GMT

    भारत का स्कोर 200 पार

    टीम इंडिया ने 36 ओवर की समाप्ति के बाद 200 का आंकड़ा तो पार कर लिया है, लेकिन 8 विकेट गिर चुके हैं। अब देखना होगा कि आखिर भारत मेजबान टीम के आगे कितना बड़ा लक्ष्य खड़ा करेगा।

  • 23 July 2021 1:55 PM GMT

    राणा भी आउट, भारत को 8वां झटका


  • 23 July 2021 1:54 PM GMT

    कृष्णप्पा गौतम आउट

    अखिला धनंजया ने भारत को एक और झटका दिया है। कृष्णप्पा गौतम 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।


  • 23 July 2021 1:42 PM GMT

    सूर्यकुमार भी आउट

    अखिला धनंजया ने सूर्यकुमार यादव को आउट किया। 40 रन बनाकर सूर्यकुमार पवेलियन लौट गए हैं। श्रीलंका मैच में वापसी करते नजर आ रहा है। 


  • 23 July 2021 1:28 PM GMT

    भारत को पांचवा बड़ा झटका, पंड्या भी 19 रन पर आउट


  • 23 July 2021 1:16 PM GMT

    भारत का स्कोर


  • 23 July 2021 1:15 PM GMT

    हार्दिक पंड्या क्रिज पर


  • 23 July 2021 1:11 PM GMT

    मनीष पांडे ने गंवाया बड़ा मौका

    आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के तीनों मैच में मनीष पांडे फ्लॉप नजर आए हैं। उन्होंने एक बार फिर से अपने आप को साबित करने का बड़ा मौका गंवा दिया है। 

Shreya

Shreya

Next Story