IND vs SL 3rd T20: भारत की तीसरे टी-20 में 91 रनों से बड़ी जीत, सीरीज पर जमाया 2-1 से कब्जा

IND vs SL 3rd T20: टीम इंडिया ने राजकोट में खेल गए मैच में श्रीलंका को 91 रनों से हरा दिया। इस बड़ी जीत के साथ भारत ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी में सीरीज पर 2-1 से कब्ज़ा जमाया। टीम इंडिया के लिए इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने तूफानी शतक जड़ा।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 7 Jan 2023 3:30 PM GMT (Updated on: 7 Jan 2023 4:46 PM GMT)
IND vs SL 3rd T20 Live Score
X

IND vs SL 3rd T20 Live Score

IND vs SL 3rd T20: टीम इंडिया ने राजकोट में खेल गए मैच में श्रीलंका को 91 रनों से हरा दिया। इस बड़ी जीत के साथ भारत ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी में सीरीज पर 2-1 से कब्ज़ा जमाया। टीम इंडिया के लिए इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने तूफानी शतक जड़ा। बता दें तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत ने जीत दर्ज की थी। वहीं, श्रीलंका ने पुणे में दूसरे मैच में जीत हासिल कर सीरीज में वापसी की थी। अब तीसरे मैच में टीम इंडिया ने जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाया।

राजकोट में टीम इंडिया का रहा बोलबाला:

टीम इंडिया राजकोट के मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को निर्णायक मुकाबला खेलने उतरेगी। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। भारत ने राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में अभी तक 4 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें टीम इंडिया ने 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की। जबकि एक में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ने यहां पहला टी20 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर 2013 में खेला था। इस मुकाबले में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

भारत: ईशान किशन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, कसुन राजिथा और दिलशान मदुशंका।

Live Updates

  • 7 Jan 2023 4:46 PM GMT

    IND vs SL 3rd T20: भारत की तीसरे टी-20 में 91 रनो से बड़ी जीत, सीरीज पर जमाया 2-1 से कब्जा

    IND vs SL 3rd T20: टीम इंडिया ने राजकोट में खेल गए मैच में श्रीलंका को 91 रनों से हरा दिया। इस बड़ी जीत के साथ भारत ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी में सीरीज पर 2-1 से कब्ज़ा जमाया। टीम इंडिया के लिए इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने तूफानी शतक जड़ा। बता दें तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत ने जीत दर्ज की थी। वहीं, श्रीलंका ने पुणे में दूसरे मैच में जीत हासिल कर सीरीज में वापसी की थी। अब तीसरे मैच में टीम इंडिया ने जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाया।  

  • 7 Jan 2023 4:09 PM GMT

    IND vs SL 3rd T20 Live Score: श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा, जीत के लिए अभी भी 145 रनों की दरकरार 

  • 7 Jan 2023 3:52 PM GMT

    IND vs SL 3rd T20 Live Score: श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा, अविष्का फर्नांडो को पंड्या ने भेजा पवेलियन 

  • 7 Jan 2023 3:49 PM GMT

    IND vs SL 3rd T20 Live Score: श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा, पाथुम निसंका को अर्शदीप सिंह ने बनाया शिकार 

  • 7 Jan 2023 3:34 PM GMT

    IND vs SL 3rd T20 Live Score: श्रीलंका ने की ठोस शुरुआत, 3 ओवर के बाद स्कोर हुआ 31/0

    श्रीलंका ने तीसरे ओवर में 14 रन बनाए। यह ओवर भारत के तेज़ गेंदबाज़ हार्दिक पंड्या ने डाला। इस समय क्रीज पर पाथुम निसंका 09 और कुशल मेंडिस 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। 3 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर बिना नुकसान पर 31 रन हो गया है। अभी श्रीलंका को जीत के लिए 198 रनों की दरकरार है। 

  • 7 Jan 2023 3:05 PM GMT

    IND vs SL 3rd T20 Live Score: सूर्यकुमार यादव ने का धुआंधार शतक, भारत ने श्रीलंका के सामने रखा 229 रनों का लक्ष्य

    टीम इंडिया ने 20वें ओवर में 12 रन बनाए। यह ओवर श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ चमिका करुणारत्ने ने डाला। निर्धारित 20 ओवर के खेल के बाद भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए है। इस मैच को जीतने के लिए श्रीलंका को 229 रन बनाने होंगे। भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने तूफानी शतक जड़ा। यह उनके करियर का तीसरा टी-20 शतक है।   

  • 7 Jan 2023 3:00 PM GMT

    IND vs SL 3rd T20 Live Score: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा टी-20 करियर का तीसरा शतक, 19 ओवर के बाद स्कोर हुआ 216/5

    टीम इंडिया ने 19वें ओवर में 16 रन बनाए। यह ओवर श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ कसून रजिथा ने डाला। इस समय क्रीज पर सूर्यकुमार यादव 101 और अक्षर पटेल 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। 19 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 216 रन हो गया है। इस ओवर में सूर्यकुमार यादव ने अपने टी-20 करियर का तीसरा शतक जड़ डाला।  

  • 7 Jan 2023 2:57 PM GMT

    IND vs SL 3rd T20 Live Score: सूर्यकुमार यादव तीसरे शतक से बस 1 रन दूर, 18 ओवर के बाद स्कोर हुआ 200/5

    टीम इंडिया ने 18वें ओवर में 6 रन बनाए। यह ओवर श्रीलंका के स्पिनर महीश तीक्षणा ने डाला। इस समय क्रीज पर सूर्यकुमार यादव 99 और अक्षर पटेल 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। 18 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन हो गया है। 

  • 7 Jan 2023 2:53 PM GMT

    IND vs SL 3rd T20 Live Score: सूर्यकुमार यादव तीसरे शतक से बस 5 रन दूर, 17 ओवर के बाद स्कोर हुआ 194/5

    टीम इंडिया ने 17वें ओवर में 16 रन बनाए। यह ओवर श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ दिलशान मदुशंका ने डाला। इस समय क्रीज पर सूर्यकुमार यादव 95 और अक्षर पटेल 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। 17 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 194 रन हो गया है। इस ओवर में दीपक हुड्डा का विकेट गिर गया। हुड्डा चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

  • 7 Jan 2023 2:46 PM GMT

    IND vs SL 3rd T20 Live Score: सूर्यकुमार यादव की धुआंधार बल्लेबाज़ी, 16 ओवर के बाद स्कोर हुआ 178/4

    टीम इंडिया ने 16वें ओवर में 14 रन बनाए। यह ओवर श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ कसून रजिथा ने डाला। इस समय क्रीज पर सूर्यकुमार यादव 84 और दीपक हुड्डा 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। 16 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 178 रन हो गया है। इस ओवर में हार्दिक पंड्या चार रन बनाकर आउट हो गए। 

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story