IND vs SL 3rd T20: भारत की तीसरे टी-20 में 91 रनों से बड़ी जीत, सीरीज पर जमाया 2-1 से कब्जा

IND vs SL 3rd T20: टीम इंडिया ने राजकोट में खेल गए मैच में श्रीलंका को 91 रनों से हरा दिया। इस बड़ी जीत के साथ भारत ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी में सीरीज पर 2-1 से कब्ज़ा जमाया। टीम इंडिया के लिए इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने तूफानी शतक जड़ा।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 7 Jan 2023 3:30 PM GMT (Updated on: 7 Jan 2023 4:46 PM GMT)

IND vs SL 3rd T20: टीम इंडिया ने राजकोट में खेल गए मैच में श्रीलंका को 91 रनों से हरा दिया। इस बड़ी जीत के साथ भारत ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी में सीरीज पर 2-1 से कब्ज़ा जमाया। टीम इंडिया के लिए इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने तूफानी शतक जड़ा। बता दें तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत ने जीत दर्ज की थी। वहीं, श्रीलंका ने पुणे में दूसरे मैच में जीत हासिल कर सीरीज में वापसी की थी। अब तीसरे मैच में टीम इंडिया ने जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमाया।

राजकोट में टीम इंडिया का रहा बोलबाला:

टीम इंडिया राजकोट के मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को निर्णायक मुकाबला खेलने उतरेगी। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। भारत ने राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में अभी तक 4 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें टीम इंडिया ने 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की। जबकि एक में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ने यहां पहला टी20 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर 2013 में खेला था। इस मुकाबले में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

भारत: ईशान किशन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, कसुन राजिथा और दिलशान मदुशंका।

Live Updates

  • 7 Jan 2023 2:41 PM GMT

    IND vs SL 3rd T20 Live Score: शुभमन गिल का गिरा विकेट, 15 ओवर के बाद स्कोर हुआ 164/3

    टीम इंडिया ने 15वें ओवर में 10 रन बनाए। यह ओवर श्रीलंका के स्पिनर हसरंगा ने डाला। इस समय क्रीज पर सूर्यकुमार यादव 77 और हार्दिक पंड्या 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 15 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 154 रन हो गया है। इस ओवर में शुभमन गिल 46 रन बनाकर आउट हो गए।  

  • 7 Jan 2023 2:36 PM GMT

    IND vs SL 3rd T20 Live Score: सूर्यकुमार यादव का तूफानी अर्धशतक, 14 ओवर के बाद स्कोर हुआ 154/2

    टीम इंडिया ने 14वें ओवर में 23 रन बनाए। यह ओवर श्रीलंका के स्पिनर महीश तीक्षणा ने डाला। इस समय क्रीज पर शुभमन गिल 34 रन और सूर्यकुमार यादव 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। 14 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 154 रन हो गया है। 

  • 7 Jan 2023 2:32 PM GMT

    IND vs SL 3rd T20 Live Score: सूर्यकुमार यादव का तूफानी अर्धशतक, 13 ओवर के बाद स्कोर हुआ 131/2

    टीम इंडिया ने 13वें ओवर में 18 रन बनाए। यह ओवर श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ दिलशान मदुशंका ने डाला। इस समय क्रीज पर शुभमन गिल 34 रन और सूर्यकुमार यादव 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। 13 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 131 रन हो गया है। सूर्यकुमार यादव ने इस ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। ये उनके करियर की 14वीं फिफ्टी है। 

  • 7 Jan 2023 2:27 PM GMT

    IND vs SL 3rd T20 Live Score: सूर्यकुमार यादव की धुआंधार बल्लेबाज़ी, 12 ओवर के बाद स्कोर हुआ 113/2

    टीम इंडिया ने 12वें ओवर में 9 रन बनाए। यह ओवर श्रीलंका के स्पिनर हसरंगा ने डाला। इस समय क्रीज पर शुभमन गिल 33 रन और सूर्यकुमार यादव 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। 12 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 113 रन हो गया है। 

  • 7 Jan 2023 2:23 PM GMT

    IND vs SL 3rd T20 Live Score: सूर्यकुमार यादव की धुआंधार बल्लेबाज़ी, 11 ओवर के बाद स्कोर हुआ 104/2

    टीम इंडिया ने 11वें ओवर में 12 रन बनाए। यह ओवर श्रीलंका के स्पिनर हसरंगा ने डाला। इस समय क्रीज पर शुभमन गिल 29 रन और सूर्यकुमार यादव 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। 11 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 104 रन हो गया है। इस ओवर में सूर्या ने हसरंगा की गेंद पर एक चौका और एक छक्का जड़ा।  

  • 7 Jan 2023 2:16 PM GMT

    IND vs SL 3rd T20 Live Score: शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी, 10 ओवर के बाद स्कोर हुआ 92/2

    टीम इंडिया ने 10वें ओवर में 8 रन बनाए। यह ओवर श्रीलंका के स्पिनर महीश तीक्षणा ने डाला। इस समय क्रीज पर शुभमन गिल 28 रन और सूर्यकुमार यादव 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। 10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 92 रन हो गया है।

  • 7 Jan 2023 2:15 PM GMT

    IND vs SL 3rd T20 Live Score: राहुल त्रिपाठी के आउट होने के बाद गिल का धमाका, 9 ओवर के बाद स्कोर हुआ 85/2

    टीम इंडिया ने नौवें ओवर में 8 रन बनाए। यह ओवर श्रीलंका के स्पिनर हसरंगा ने डाला। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर सूर्या ने चौका जड़ा। इस समय क्रीज पर शुभमन गिल 26 रन और सूर्यकुमार यादव 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। 9 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 85 रन हो गया है।  

  • 7 Jan 2023 2:09 PM GMT

    IND vs SL 3rd T20 Live Score: राहुल त्रिपाठी के आउट होने के बाद गिल का धमाका, 8 ओवर के बाद स्कोर हुआ 77/2

    टीम इंडिया ने आठवें ओवर में 14 रन बनाए। इसमें सूर्यकुमार यादव ने चमिका करुणारत्ने की पहली दो गेंदों पर चौका और छक्का जड़ा। इस समय क्रीज पर शुभमन गिल 24 रन और सूर्यकुमार यादव 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। 8 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 77 रन हो गया है।  

  • 7 Jan 2023 2:05 PM GMT

    IND vs SL 3rd T20 Live Score: राहुल त्रिपाठी के आउट होने के बाद गिल का धमाका, 7 ओवर के बाद स्कोर हुआ 63/1

    टीम इंडिया ने पावरप्ले के अंतिम ओवर में राहुल त्रिपाठी का विकेट खो दिया। राहुल त्रिपाठी इस मैच में शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे थे, लेकिन उनके आउट होने के बाद अब शुभमन गिल ने हसरंगा की गेंद पर छक्का जड़ा है।    

  • 7 Jan 2023 2:03 PM GMT

    IND vs SL 3rd T20 Live Score: ताबड़तोड़ पारी के बाद आउट हुए राहुल त्रिपाठी, 6 ओवर के बाद स्कोर हुआ 53/1

    भारत ने तीसरे टी-20 में श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत की। हालांकि पहले ओवर जरूर टीम इंडिया को ईशान किशन के रूप में बड़ा झटका लगा था। लेकिन उसके बाद राहुल त्रिपाठी ने 16 गेंदों 53 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। त्रिपाठी ने अपनी इस पारी में पांच चौके और दो छक्के जड़े। चमिका करुणारत्ने ने इस युवा बल्लेबाज़ को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story