×

IND vs SL: श्रीलंका ने 7 विकेट से जीता तीसरा मुकाबला, सीरीज पर 2-1 से कब्‍जा

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच आज टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला (T20 Series 3rd Match) कोलंबो में खेला गया। जिसमें श्रीलंका ने जीत हासिल की है।

Shreya
Published on: 29 July 2021 2:26 PM GMT (Updated on: 29 July 2021 5:47 PM GMT)
IND vs SL LIVE: भारत पहले करेगा बल्लेबाजी, आज निर्णायक मैच
X

IND vs SL (फोटो साभार- ट्विटर) 

IND vs SL T20 Series: भारत और श्रीलंका के बीच आज टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला (T20 Series 3rd Match) कोलंबो में खेला गया। जिसमें श्रीलंका ने जीत हासिल कर सीरीज पर 2-1 से बाजी मार ली है। टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई और गेंदबाजों में राहुल चाहर ही कमाल दिखाए पाए। जिसके चलते टीम इंडिया इस सीरीज को हार गई। श्रीलंका ने इस सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है।

श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया ने सबसे पहले वनडे सीरीज खेली थी, जिसे भारत ने 2-1 से हथिया लिया था। इसके बाद टी20 सीरीज में श्रीलंका ने बाजी मार ली है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (विकेट कीपर), नीतीश राणा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, राहुल चाहर, संदीप वॉरियर, चेतन सकारिया, वरुण चक्रवर्ती।


Live Updates

  • 29 July 2021 5:17 PM GMT

    राहुल की कमाल की गेंदबाजी

    टीम इंडिया को तीसरी सफलता मिल गई है। राहुल चाहर ने ही टीम को तीनों सफलता दिलाई है। श्रीलंका का स्कोर फिलहाल तीन विकेट के नुकसान पर 56 रन हैं। 


  • 29 July 2021 5:13 PM GMT

    10 ओवर का खेल हो चुका है और श्रीलंका ने 2 विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं। समरविक्रमा और डि सिल्‍वा क्रिज पर। 

  • 29 July 2021 5:13 PM GMT

    10 ओवर का खेल हो चुका है और श्रीलंका ने 2 विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए हैं। समरविक्रमा और डि सिल्‍वा क्रिज पर। 

  • 29 July 2021 4:59 PM GMT

    राहुल चाहर ने झटका दूसरा विकेट


  • 29 July 2021 4:51 PM GMT

    पावरप्‍ले खत्‍म हो चुका है और श्रीलंका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 23 रन हैं। समरविक्रमा और भानुका क्रीज पर।

  • 29 July 2021 4:48 PM GMT



  • 29 July 2021 4:45 PM GMT

    श्रीलंका को पहला झटका

    भारत को आखिरकार पहली सफलता मिल गई है। 6वें ओवर में राहुल चाहर ने अविष्‍का फर्नांडो को आउट कर दिया है। 


  • 29 July 2021 4:40 PM GMT

    श्रीलंका का स्कोर


  • 29 July 2021 4:35 PM GMT

    गेंदबाजों पर टिकी पूरी आस

    भारतीय बल्लेबाजों की तरफ से निराशा हाथ लगने के बाद अब पूरी उम्मीद टीम के गेंदबाजों पर है। क्योंकि श्रीलंका के सामने 82 रनों का लक्ष्य है। ऐसे में गेंदबाजों को ही कोई चमत्कार करना होगा। 

  • 29 July 2021 4:01 PM GMT

    भारत का 8वां विकेट डाउन


Shreya

Shreya

Next Story