×

IND vs SL: श्रीलंका ने 7 विकेट से जीता तीसरा मुकाबला, सीरीज पर 2-1 से कब्‍जा

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच आज टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला (T20 Series 3rd Match) कोलंबो में खेला गया। जिसमें श्रीलंका ने जीत हासिल की है।

Shreya
Published on: 29 July 2021 2:26 PM GMT (Updated on: 29 July 2021 5:47 PM GMT)

IND vs SL T20 Series: भारत और श्रीलंका के बीच आज टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला (T20 Series 3rd Match) कोलंबो में खेला गया। जिसमें श्रीलंका ने जीत हासिल कर सीरीज पर 2-1 से बाजी मार ली है। टीम इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई और गेंदबाजों में राहुल चाहर ही कमाल दिखाए पाए। जिसके चलते टीम इंडिया इस सीरीज को हार गई। श्रीलंका ने इस सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है।

श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया ने सबसे पहले वनडे सीरीज खेली थी, जिसे भारत ने 2-1 से हथिया लिया था। इसके बाद टी20 सीरीज में श्रीलंका ने बाजी मार ली है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (विकेट कीपर), नीतीश राणा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, राहुल चाहर, संदीप वॉरियर, चेतन सकारिया, वरुण चक्रवर्ती।


Live Updates

  • 29 July 2021 3:44 PM GMT

    भारत को 7वां झटका


  • 29 July 2021 3:37 PM GMT

    भारत के छह विकेट गिरे

    टीम इंडिया के लिए आज का मैच बुरा साबित होता जा रहा है। टीम को अब भुवनेश्वर कुमार के विकेट के तौर पर छठा झटका लगा है। भुवनेश्वर 16 रन ही बना पाए। टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 55 रन।  


  • 29 July 2021 3:31 PM GMT

    10 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है और भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 39 रन है। भुवनेश्‍वर 8 रन और कुलदीप यादव 1 रन बनाकर क्रिज पर बरकरार। 

  • 29 July 2021 3:17 PM GMT

    भारत का पांंचवां विकेट गिरा

    अब श्रीलंका के कप्तान ने भारत को झटका दिया है। उन्होंने राणा को 6 रन पर आउट कर दिया है। इंडिया का स्कोर 36/5

  • 29 July 2021 3:05 PM GMT

    भारत को चौथा झटका 

    टीम इंडिया को चौथा झटका लगा है। हसरंगा ने 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर गायकवाड़ को चलता कर दिया है। गायकवाड़ एलबीडब्‍ल्‍यू आउट हो गए हैं। भारत ने केवल 14 रन ही बनाए हैं। 


  • 29 July 2021 2:59 PM GMT

    भारत को तीसरा झटका

    पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर हसरंगा ने सैमसन को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके भारत को 24 रन पर तीसरा झटका दे दिया। सैमसन अपना खाता खोले बिना ही आउट हो गए। भारत के लिए निराशाजनक स्थिति।

  • 29 July 2021 2:53 PM GMT

    भारत को 23 रन पर दूसरा झटका

    धवन के आउट होने के बाद पडिक्‍कल से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वो भी 9 रन में पवेलियन की ओर लौट गए हैं। भारत का स्कोर 3.6 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 23 रन।


  • 29 July 2021 2:52 PM GMT

    शिखर धवन के पवेलियन लौटने के बाद गायकवाड़ और पडिक्‍कल क्रिज पर मौजूद हैं और भारत के लिए रन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। 

  • 29 July 2021 2:36 PM GMT

    शिखर धवन आउट

    भारत को पहले ही ओवर में झटका लगा है। टीम के कप्तान शिखर धवन बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस लौट गए हैं। भारत के लिए मैच की शुरुआत निराशाजनक रही। 


  • 29 July 2021 2:32 PM GMT

    नवदीप सैनी पर BCCI का बयान


Shreya

Shreya

Next Story