
मुंबई: बीसीसीआई ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2020 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह विश्व कप 17 जनवरी से 9 फरवरी तक दक्षिण अफ्रीका में होगा। विश्व कप के 13वें संस्करण में 16 टीमें शामिल होंगी जिसके चार ग्रुप होंगे।
टीम में मुंबई के यशस्वी जायसवाल और अथर्व अंकोलेकर जैसे मुंबई के उदीयमान क्रिकेटर शामिल हैं। टीम की कप्तानी प्रियम गर्ग को दी गई है।
यह भी पढ़ें…अधीर रंजन का विवादित बयान, वित मंत्री को बताया- निर्बला सीतमरण
दायें हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज गर्ग के नाम पर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दोहरा शतक और लिस्ट ए में शतक दर्ज है। गर्ग भारत सी टीम में शामिल थे जो पिछले महीने देवधर ट्रॉफी में उप विजेता रही। उन्होंने फाइनल में भारत बी के खिलाफ 74 रन की पारी खेली।
भारत को ग्रुप ए में पहली बार क्वालीफाई करने वाले जापान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ रखा गया है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर लीग चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। भारतीय टीम ने 2018 में पिछले खिताब सहित कुल चार बार प्रतियोगिता जीती हैं।
Four-time winner India announce U19 Cricket World Cup squad. Priyam Garg to lead the side. pic.twitter.com/VEIPxe2a2n
— BCCI (@BCCI) December 2, 2019
यह भी पढ़ें…बीजेपी नेता पंकजा मुंडे ने उठाया बड़ा कदम, इस पार्टी में हो सकती हैं शामिल
टीम ने 2018 में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से मात दी थी हराया था और टूर्नामेंट में भारतीय टीम अजेय रही थी।
इस प्रकार है अंडर-19 टीम
प्रियम गर्ग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, दिव्यांश सक्सेना, ध्रुव चंद जुरेल (उप-कप्तान और विकेटकीपर), शाश्वत रावत, दिव्यांश जोशी, शुभांग हेगड़े, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, अथर्व अंकोलेकर, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सुशांत मिश्रा और विद्याधर पाटिल।
विश्व कप से पहले अंडर-19 भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन एक दिवसीय मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौर पर जाएगी।
यह भी पढ़ें…SC-ST आरक्षण पर बड़ी खबर: केंद्र की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की टीम
यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, दिव्यांश सक्सेना, प्रियम गर्ग (कप्तान (यूपी), ध्रुव चंद जुरेल (उपकप्तान और विकेटकीपर-यूपी), शाश्वत रावत, दिव्यांश जोशी, शुभांग हेगड़े, रवि बिश्नोई , आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, अथर्व अंकोलेकर (मुंबई), कुमार कुशाग्र, सुशांत मिश्रा, विद्याधर पाटिल, सीटीएल रक्षण।