×

CWC19: बांग्लादेश को 28 रनों से हराकर भारत 7वीं बार सेमीफाइनल में

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में मंगलावर को टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच एजबेस्टन मैदान पर मुकाबला हो रहा है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम में दो बदलाव किए गए हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 2 July 2019 9:57 AM GMT
CWC19:  बांग्लादेश को 28 रनों से हराकर भारत 7वीं बार सेमीफाइनल में
X

बर्मिंघम: आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के 40वें मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 28 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ भारत लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंच गया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 48 ओवर में 286 रन पर ऑल आउट हो गई।

सैफुद्दीन की फिफ्टी, रुबेल आउट

48वें ओवर में मोहम्मद सैफुद्दीन ने 37 गेंद पर करियर की दूसरी फिफ्टी पूरी की। हालांकि, इसी ओवर में बुमराह ने रुबेल हुसैन को अपना शिकार बनाया।

मुर्तजा 8 रन पर आउट

सब्बीर के बाद बल्लेबाजी करने आए मुर्तजा भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 8 रन पर आउट हो गए। भुवनेश्वर ने पारी के 45वें ओवर में उन्हें पवेलियन भेजा।

ये भी पढ़ें...ICC वर्ल्ड कप 2019: भारत-पाकिस्तान मैच पर बारिश का साया

सब्बीर 36 रन बनाकर आउट

44वें ओवर की पहली गेंद पर बुमराह ने खतरनाक तेवर में दिख रहे सब्बीर को 36 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। सब्बीर रहमान ने मोहम्मद सैफुद्दीन के साथ मिलकर 7वें विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की। यह साझेदारी बांग्लादेश की तरफ से इस मैच की सबसे बड़ी साझेदारी है।

40 ओवर के बाद बांग्लादेश

बांग्लादेश ने 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 225 रन बना लिए हैं। यहां से उन्हें जीत के लिए 60 गेंद में 90 रनों की जरूरत है। सब्बीर रहमान 32 रन और मोहम्मद सैफुद्दीन 20 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

36 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर

36 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 190/6 है। सब्बीर रहमान और मोहम्मद सैफुद्दीन क्रीज पर हैं।

शाकिब 66 रन बनाकर आउट

34वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने भारत को सबसे बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने शाकिब अल हसन को 66 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। हार्दिक अभी तक इस मैच में 3 विकेट चटका चुके हैं। 34 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 179/6 है।

मोसाद्देक हुए बोल्ड

बुमराह ने मोसाद्देक को 3 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। इसी के साथ बांग्लादेश की आधी टीम ड्रेसिंग रूम में पहुंच गई है।

बांग्लादेश को चौथा झटका, लिटन दास आउट

30वें ओवर में भारत को चौथी सफलता हाथ लगी। हार्दिक पंड्या ने लिटन दास को 22 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। 30 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 163/4 है। शाकिब अल हसन और मोसाद्देक हुसैन क्रीज पर हैं।

बांग्लादेश के 150 रन पूरे

बांग्लादेश ने 29वें ओवर में 150 रन का आंकड़ा पार किया। अब बांग्लादेश को जीत के लिए 21 ओवर में 159 रनों की जरूरत है। शाकिब और लिटन क्रीज पर हैं।

शाकिब की फिफ्टी

शाकिब अल हसन ने 58 गेंद पर 50 रन पूरे किए। 28 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 147/3 है।

मुश्फिकुर आउट

युजवेंद्र चहल ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने मुश्फिकुर रहीम को 24 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। उनके आउट होने के बाद लिटन दास मैदान पर उतरे हैं। 24 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 125/3 है।

शाकिब और मुश्फिकुर डटे, 22 ओवर में 116/2

शाकिब और मुश्फिकुर पिच पर डट गए हैं। बांग्लादेश ने 22 ओवर में 2 विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं। शाकिब 38 रन और मुश्फिकुर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

ये भी पढ़ें...World Cup 2019: मेजबान इंग्लैंड के सामने कैरेबियाई चुनौती, ये हैं इस मैच की अहम बातें

पंड्या ने सरकार को भेजा पवेलियन

कोहली ने 16वें ओवर में गेंद हार्दिक पंड्या को थमाई और उन्होंने पहली ही गेंद पर भारत को सफलता दिला दी। हार्दिक ने 33 रन के निजी स्कोर पर सौम्य सरकार को पवेलियन का रास्ता दिखाया। बांग्लादेश का स्कोर 74/2 है। मुश्फिकुर रहीम और शाकिब अल हसन क्रीज पर हैं।

भारत का रिव्यू बेकार

12वें ओवर में शमी के ओवर की दूसरी गेंद पर कोहली ने रिव्यू लिया लेकिन यह रिव्यू भी बेकार गया। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 53/1 है। शाकिब और सरकार क्रीज पर हैं।

फिर काम आए शमी, दिया बांग्लादेश को झटका

विकेट नहीं मिला तो विराट ने शमी को अटैक पर लगाया और शमी ने पारी के 10वें ओवर में भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने तमीम इकबाल को 22 रन पर चलता किया। 10 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं। शाकिब उल हसन और सौम्य सरकार क्रीज पर हैं।

7 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर

7वें ओवर में बांग्लादेश के खाते में 4 रन जुड़े। 7 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर28/0 है। तमीम इकबाल और सौम्य सरकार क्रीज पर मौजूद हैं।

बुमराह का मेडन ओवर

बुमराह ने अपने पहले ओवर में 2 चौके खाए लेकिन दूसरे ओवर में दमदार वापसी की और मेडन किया। 4 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 16/0 है। तमीम इकबाल और सौम्य सरकार क्रीज पर मौजूद हैं।

बुमराह के ओवर में दो चौके

तमीम इकबाल और सौम्य सरकार ने बांग्लादेशी पारी की शुरुआत की है। 2 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 9/0 है। बुमराह के पहले ओवर में 2 चौके आए।

बांग्लादेश के सामने 315 रनों का लक्ष्य

भारत ने मंगलवार को एजबेस्टन मैदान पर खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में बांग्लादेश के सामने 315 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और रोहित शर्मा के शतक के अलावा लोकेश राहुल के अर्धशतक के दम पर 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 314 रनों का स्कोर खड़ा किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की सलामी जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दी और 180 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। इसके बाद रोहित शर्मा 104 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित ने 92 गेंदों पर 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 104 रनों की पारी खेली। यह रोहित का इस विश्व कप में चौथा शतक है और वह इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ही बन गए हैं। रोहित के अलावा केएल राहुल 77 रन बनाकर आउट हो गए। राहुल ने 92 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन बनाए।

इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा कोई भी खिलाड़ी 50 रन पूरे नहीं कर सका। ऋषभ पंत ने 48 और महेंद्र सिंह धोनी ने 35 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए मुस्ताफिजुर रहमान ने 5 विकेट अपने नाम किए।

विराट कोहली 26 रन, कार्तिक 8 रन, धोनी 35 रन और भुवनेश्वर ने 2 रन बनाए। धोनी की बल्लेबाजी एक बार फिर सवालों के घेरे में है। उन्होंने अंत के ओवरों में 33 गेंदों में 35 रनों की धीमी पारी खेली।

भारत के 300 रन पूरे

48 वें ओवर में भारत ने 300 रन के आंकड़े को छू लिया। हालांकि, बेहतर शुरुआत के बाद ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया 360-370 तक जाएगी लेकिन एक बार फिर भारत का मिडल ऑर्डर एक्सपोज हुआ। कार्तिक 8 रन पर आउट हो गए और धोनी सिंगल्स पर निर्भर दिख रहे हैं।

कार्तिक आउट

दिनेश कार्तिक 9 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मुश्ताफिजुर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

अर्धशतक से चूके पंत

बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे पंत ने 48 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। उन्होंने 41 गेंदों पर 1 छक्का और 6 चौकों की मदद से 48 रन बनाए और शाकिब अल हसन के शिकार बने। 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर 279/5 है।

भारत-बांग्लादेश मैच में मौसम

पंत ने लगाई चौकों की हैट्रिक

40 ओवर के बाद भारत ने 4 विकेट खोकर 251 रन बना लिए हैं। 40वें ओवर में पंत ने लगातार 3 बाउंड्री लगाई। वो 25 गेंद पर 36 रन बनाकर धोनी के साथ क्रीज पर डटे हुए हैं।

हली आउट

कोहली बेहतर लय में दिख रहे थे लेकिन वो बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में बाउंड्री पर कैच आउट हो गए। उन्होंने 27 गेंद में 26 रन बनाए। उन्हें मुश्ताफिजुर ने अपना शिकार बनाया। कोहली के बाद आए हार्दिक पंड्या भी पहली ही गेंद पर आउट हो गए। 39 ओवर के बाद भारत का स्कोर 237/4 है। धोनी और पंत क्रीज पर मौजूद हैं।

पंत और कोहली डटे

रोहित और राहुल के आउट होने के बाद भी रनों पर ब्रेक नहीं लगा है। पंत और कोहली हर ओवर में बाउंड्री बटोर रहे हैं। दोनों के बीच 42 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है। 38 ओवर में भारत ने 2 विकेट खोकर 237 रन बना लिए हैं। यहां से टीम इंडिया बड़े स्कोर की और बढ़ रही है।

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

सचिन - 6

रोहित शर्मा - 5

संगाकारा - 5

पोंटिंग - 5

पंत के छक्के से भारत 200 के पार

34वें ओवर में छक्का लगाकर पंत ने भारत को 200 के पार पहुंचा दिया।

77 पर राहुल भी आउट

33वें ओवर में केएल राहुल भी 77 रन बनाकर चलते बने। उन्होंने 92 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौके की मदद से 77 रन बनाए। उन्हें रुबेल ने अपना शिकार बनाया।33 ओवर के बाद भारत का स्कोर 196/2 है। कोहली और पंत क्रीज पर हैं।

वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

> 673 सचिन तेंदुलकर (2003)

> 523 सचिन तेंदुलकर (1996)

> 544 रोहित शर्मा (2019)

> 482 सचिन तेंदुलकर (2011)

> 465 सौरव गांगुली (2003)

> 461 राहुल द्रविड़ (1999)

रोहित के नाम एक और रिकॉर्ड

लगातार दो पारियों में शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बने रोहित शर्मा। इससे पहले राहुल द्रविड़ ने 1999 के वर्ल्ड कप में यह कारनामा किया था।

शतक लगाकर रोहित आउट

रोहित शर्मा शतक लगाने के बाद आउट हो गए। उन्होंने 104 रन की पारी खेली।

रोहित का शतक

रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2019 में चौथा शतक पूरा किया है। इसी के साथ उन्होंने कुमार संगाकार की एक वर्ल्ड कप में 4 शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रोहित ने यह शतक 90 गेंदों पर पूरा किया है।

28 ओवर के बाद भारत का स्कोर

28 ओवर के बाद भारत का स्कोर 173/0 है। रोहित शर्मा 98 रन और 70 रन बनाकर खेल रहे हैं।

वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

> 673 सचिन तेंदुलकर (2003)

> 523 सचिन तेंदुलकर (1996)

> 503 रोहित शर्मा (2019) (अभी खेल रहे हैं)

> 482 सचिन तेंदुलकर (2011)

शतक के करीब रोहित

25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 162/0 है। रोहित शर्मा शतक के करीब हैं और 92 रन बनाकर खेल रहे हैं। केएल राहुल 66 रन बनाकर रोहित का साथ निभा रहे हैं।

24 ओवर में भारत 150 पार

24वें ओवर में भारत ने 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। रोहित शर्मा 91 रन और केएल राहुल 63 रन बानकर खेल रहे हैं।

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने रोहित

रोहित शर्मा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने डेविड वॉर्नर को पछाड़ दिया है। वॉर्नर के इस समय 516 रन हैं जिसे रोहित शर्मा पार कर चुके हैं। साथ ही सचिन के बाद एक वर्ल्ड कप में 500 रनों का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।

भारत का स्कोर- 22 ओवर में 140 रन

22 ओवर के बाद भारत का स्कोर 140/0 है। रोहित शर्मा 75 और राहुल 60 रन बनाकर खेल रहे हैं।

4 बार शतकीय साझेदारी करने वाले बल्लेबाज बने रोहित

100 रनों की साझेदारी पूरी होते ही रोहित शर्मा बतौर ओपनर 4 बार शतकीय साझेदारी करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था जिन्होंने बतौर ओपनर 3 बार शतकीय साझेदारी की जिसमें से दो बार सहवाग के साथ खेले।

वर्ल्ड कप में रोहित और राहुल दो बार ओपनिंग जोड़ी के तौर पर शतकीय साझेदारी कर चुके हैं। उनके अलावा भारत के लिए दो जोड़ी ही ऐसा कर पाई है। रोहित शर्मा-शिखर धवन और सचिन-सहवाग की जोड़ी ने 2-2 बार शतकीय ओपनिंग साझेदारी की है।

4 बार शतकीय साझेदारी करने वाले बल्लेबाज बने रोहित

100 रनों की साझेदारी पूरी होते ही रोहित शर्मा बतौर ओपनर 4 बार शतकीय साझेदारी करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था जिन्होंने बतौर ओपनर 3 बार शतकीय साझेदारी की जिसमें से दो बार सहवाग के साथ खेले।

वर्ल्ड कप में रोहित और राहुल दो बार ओपनिंग जोड़ी के तौर पर शतकीय साझेदारी कर चुके हैं। उनके अलावा भारत के लिए दो जोड़ी ही ऐसा कर पाई है। रोहित शर्मा-शिखर धवन और सचिन-सहवाग की जोड़ी ने 2-2 बार शतकीय ओपनिंग साझेदारी की है।

18 ओवर में 100 रन

टीम इंडिया ने 18 ओवर में 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। रोहित शर्मा 57 रन और केएल राहुल 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। 18 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 105/0 है।

रोहित शर्मा का अर्धशतक

रोहित शर्मा ने 45 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 87/0 है। रोहित बेहतरीन लय में दिख रहे हैं। इससे पहले साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ भी उनका कैच ड्रॉप हुआ था जिसके बाद उन्होंने दोनों के खिलाफ शतक जड़ा था। आज भी 9 रन पर रोहित का कैच ड्रॉप हुआ तो क्या आज भी रोहित शतक जड़ेंगे, यह देखने वाली बात होगी।

4 ओवर में बने सिर्फ 9 रन

पिछले 4 ओवर से भारतीय सलामी बल्लेबाजों पर बांग्लादेश के गेंदबाज शिकंजा कसने में सफल रहे हैं। इन 4 ओवरों में भारत ने कुल 9 रन बनाए हैं। दोनों बल्लेबाजों को स्पिन को खेलने में दिक्कत हो रही है। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 78/0 है।

भारत की धमाकेदार शुरुआत

भारत ने धमाकेदार शुरुआत की है। पहले 10 ओवर में बिना विकेट खोए 69 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 29 गेंद पर 38 रन और केएल राहुल 32 गेंद पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।

रोहित के बल्ले से लगातार 2 बाउंड्री

9 रन के निजी स्कोर पर रोहित शर्मा का कैच छूटा था। इसके बाद वो खतरनाक तेवर में दिख रहे हैं। 9वें ओवर में उन्होंने मुस्ताफिजुर की गेंद पर लगातार दो बाउंड्री लगाई। 9 ओवर के भारत का स्कोर 59/0 है। रोहित शर्मा 33 रन और केएल राहुल 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।

भारत की मजबूत शुरुआत

केएल राहुल और रोहित शर्मा बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 7 ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट खोए 47 रन बना लिए हैं।

रोहित को जीवनदान

चौथे ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा को जीवनदान मिला। मशरफे मुर्तजा की गेंद पर तमीम इकलाब ने कैच छोड़ दिया।

राहुल की धीमी शुरुआत

केएल राहुल ने 15 गेंद खेलकर 8 रन बनाए हैं। टीम इंडिया को उनसे आज अच्छी पारी की उम्मीद है।

3 ओवरों में टीम इंडिया के 14 रन

एजबेस्टन मैदान पर खेले जा रहे मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 ओवरों में 14 रन बनाए हैं।

पहले ओवर की चौथी बॉल पर सिक्स

रोहित शर्मा ने पहले ओवर की चौथी बॉल पर शानदार सिक्स जड़ा। टीम ने एक ओवर में 10/0 बनाए हैं।

टीम इंडिया की सलामी जोड़ी क्रीज पर

भारतीय टीम की सलामी जोड़ी केएल राहुल और रोहित शर्मा बल्लेबाजी के लिए उतर चुके हैं।

200वां वनडे खेल रहे हैं तमीम इकबाल

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकलाब अपना 200वां वनडे भारत के खिलाफ खेल रहे हैं। बांग्लादेश की टीम को तमीम इकबाल से बड़ी पारी की उम्मीद है।

टीम इंडिया ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम में दो बदलाव किए गए हैं। कुलदीप यादव की जगह भुवनेश्वर कुमार और केदार जाधव की जगह दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें...वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान को सातवीं बार हराया, रोहित बने ‘मैन ऑफ द मैच’

भारतीय टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

बांग्लादेश की टीम

मशरफी मुर्तजा (कप्तान), लिट्टन दास, तमीम इकबाल, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शब्बीर रहमान, मोसाद्देक हुसैन, सौम्य सरकार, मोहम्मद सैफुद्दीन, रूबल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story