×

IND vs NZ 2nd T20: भारत ने शानदार प्रदर्शन से धूल चटाया न्यूजीलैंड

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड दौरे की तूफानी शुरुआत कर ली है। ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेले गए पहले टी-20 मैच में इंडिया ने न्यूजीलैंड को हरा कर शानदार जीत हासिल कर ली।

Roshni Khan
Published on: 26 Jan 2020 4:31 AM GMT
IND vs NZ 2nd T20: भारत ने शानदार प्रदर्शन से धूल चटाया न्यूजीलैंड
X

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड दौरे की तूफानी शुरुआत कर ली है। ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेले गए पहले टी-20 मैच में इंडिया ने न्यूजीलैंड को हरा कर शानदार जीत हासिल कर ली। एक बार फिर दोनों टीमें इसी मैदान पर आमने-सामने है। टीम इंडिया एक बार फिर न्यूजीलैंड को धूल चटाने के लिए तैयार है। तो वहीं न्यूजीलैंड भी पूरी तैयारी में है। पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारत इस समय 1-0 से आगे है। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:20 बजे शुरू हो चुका है।

ये भी पढ़ें:71st Republic Day Live: राजपथ पर दिख रहा सेना का शौर्य और सांस्कृतिक विरासत

LIVE UPDATE:

छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा करने की कोशिश में श्रेयस अय्यर टिम साउदी को कैच थमा बैठे। 33 गेंदों में 44 रन बनाकर वह वापस लौट गए। अपन इस पारी में उन्होंने एक चौका और तीन छक्का लगाए

ईश सोढ़ी के ओवर की दूसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ा। वह अपने अर्धशतक से छह रन दूर हैं वहीं भारत को जीत के लिए नौ रन चाहिए

16वां ओवर करने आए ब्लेयर टिकनर की तीसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने पहले लॉन्ग ऑफ पर छक्का लगाया, और फिर इसके बाद अगली ही गेंद पर अय्यर ने चौका लगाया। इस ओवर में उन्होंने 14 रन हासिल किए

15वें ओवर की तीसरी गेंद पर पहले केएल राहुल ने छक्का लगाया और इसकी अगली ही गेंद पर उन्होंने चौका लगाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके करियर का 11वां अर्धशतक है। 42 गेंदों में उन्होंने 50 रन बनाए जिसमें तीन चौके और दो छक्के लगाए

14वें ओवर चौथी गेंद पर अय्यर शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे और वह रन लेने के लिए दौड़े हालांकि बीच में ही उन्होंने के एल राहुल को वापस जाने को कहा, उसी समय बॉलिंग एंड पर डायरेंक्ट हिट किया गया लेकिन राहुल सुरक्षित रहे

ईश सोढ़ी के ओवर की चौथी गेंद जिसपर श्रेयस अय्यर ने शानदार छक्का लगाया। अय्यर ने लेगब्रेक गेंद पर लॉन्ग ऑन पर शॉट खेला। इस ओवर में भारत ने 13 रन हासिल किए

11वें ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल ने कवर पॉइंट गेंद को खेला, पहली बार में ऐसा लगा कि गेंद बाउंड्री के पार चली जाएगी लेकिन अंत समय में टिकनर ने डाइव लगाकर गेंद को रोका।

ईश सोढ़ी अपना दूसरा ओवर लेकर आए और उसमें केवल तीन रन दिए। 10 ओवर खत्म हो चुके हैं और अब भारत को अगले 10 ओवर में 73 रन बनाने हैं। वहीं उसके हाथ में अभी आठ विकेट हैं।

केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के पास अच्छा मौका है खुद को साबित करने का। दोनों के ऊपर यहां से भारत को जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी

छठे ओवर की दूसरी गेंद पर टिम साउदी ने भारतीय कप्तान को पवेलियन भेजा। कोहली गेंद को फ्लिक करने की कोशिश की लेकिन सटीफर्ट ने अच्छा कैच लपका और उनकी पारी का अंत किया। 12 गेंदों में 11 रन बनाकर वह वापस लौटे।

विराट कोहली ने पांचवें ओवर की शुरुआत चौके के साथ की। टिकनर के ओवर की पहली गेंद पर कोहली ने मिड ऑफ पर चौका लगाया। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर केएल राहुल ने छक्का जड़ा। रनों की गति अब तेज हो गई है।

पहले ओवर में विकेट खोने के बाद भारत अब किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं है। कप्तान विराट कोहली और केएल राहुल धीरे-धीरे पारी आगे बढ़ा रहे हैं।

पहले ओवर में चौका लगाने वाले रोहित इसी ओवर की आखिरी गेंद अपना विकेट खो बैठे। रोहित ने साउदी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वह रॉस टेलर को कैच थमा बैठे। छह गेंदों में आठ रन बनाकर वह वापस लौट गए।

भारत की बल्लेबाजी की शुरुआत हो चुकी है। पहला ओवर लेकर आए टिम साउदी और भारत की और से रोहित शर्मा और केएल राहुल ओपनिंग करने उतरे।

भारत को जीत के लिए 133 रनों का लक्ष्य मिला है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 132 रन बनाए। इसी मैदान पर कीवी टीम ने पहले मैच में 203 रन बनाए थे। भारतीय गेंदबाजी के साथ-साथ आज उनकी फील्डिंग भी काफी चुस्त दिखी। न्यूजीलैंड की ओर से गप्टिल और टिम सटीफर्ट ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए उनके बाद कॉलिन मनरो ने 26 रन बनाए। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने दो और शादुर्ल, शमी, बुमराह और दुबे ने एक-एक विकेट हासिल किया।

जसप्रीत बुमराह की गेंद पर सटीफर्ट ने छक्का लगाया। और आखिरी ओवर में कुल नौ रन आए।

आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने रॉ़स टेलर को आउट किया। टेलर उनकी गेंद पर शॉट खेला और रोहित को कैच थमा बैठे। 24 गेंदों में 18 रन बनाकर वह पवेलियन लौटे।

19वां ओवर लेकर आए मोहम्मद शमी और केवल पांच रन दिए। पिछले तीन ओवर में कीवी टीम केवल 14 रन बना पाई। अब आखिरी ओवर है जो जसप्रीत बुमराह करने वाले हैं।

मैच में दो शानदार कैच लेने के बाद जसप्रीत बुमराह के ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली ने रॉस टेलर का कैच ड्रॉप कर दिया। बुमराह ने अपने इस ओवर में केवल तीन रन दिए।

17वां ओवर लेकर आए रवींद्र जडेजा जिसमें उन्होंने दो वाइड गेंदे डाली और कुल छह रन दिए।

युजवेंद्र चहल 16वां लेकर आए जो काफी महंगा रहा और चहल ने इस ओवर में 15 रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर सटीफर्ट ने चौका लगाया। सात ओवर बाद कीवी टीम बाउंड्री लगाने में कामयाब रही।

इसके बाद अगली ही गेंद पर लॉन्ग ऑन की ओर छक्का लगाया युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के ओवर में छह रन आए जिसके बाद रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के ओवर में केवल चार रन आए। 15 ओवर का खेल हो चुका है। न्यूजीलैंड अब दबाव में आ चुका है लेकिन यहां से उन्हें बड़े शॉट लगाने की जरूरत है अगर वह बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहते हैं।

13वें ओवर की तीसरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने केन विलियमसन को पवेलियन भेजा। जडेजा की गेंद पर विलियमसन ने बड़ा शॉट खेला और वह युजवेंद्र चहल को कैच थमा बैठे। 20 गेंदों में 14 रन बनाकर वह वापस लौटे।

12वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोम्मद शमी की गेंद विलियमसन के हेलम्ट पर लगी। केएल राहुल ने जाकर उनसे उनका हाल पूछा। शमी के इस ओवर में केवल तीन रन आए।

रवींद्र जडेजा अपना पहला ओवर लेकर आए और पहले ही ओवर में विकेट हासिल किया ओवर की दूसरी गेंद पर ग्रैंडहोम ने शॉट खेला और खुद जडेजा को ही आसान कैच दे डाला। पांच गेंदों में तीन रन बनाकर वह वापस लौटे।

केन विलियमसन और कॉलिन डी ग्रैंडहोम क्रीज पर हैं और दोनों नए बल्लेबाज हैं। दोनों को अब बड़ी साझेदारी की जरूरत है।

सातवें ओवर लेकर आए शिवम दुबे और ओवर की तीसरी गेंद पर कॉलिन मनरो ने छक्का लगाया। इस ओवर में 10 रन आए

शार्दुल ठाकुर ने छठे ओवर में भारत को पहली सफलता दिलाई। ओवर में दो चौके लगाने के बाद गप्टिल आखिरी गेंद पर मिड ऑफ पर शॉट खेला लेकिन कप्तान कोहली ने कैच लपका और उनकी पारी का अंत किया। गप्टिल 20 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए।

पांच ओवर का खेल खत्म हो चुका है न्यूजीलैंड ने तेज शुरुआत के साथ बिना कोई विकेट खोए 39 रन बना लिए हैं। मनरो और गप्टिल पहले ही टी20 की तरह तूफानी शुरुआत दी है।

चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर मनरो ने लॉन्ग ऑन पर शॉट खेला, ऐसा लग रहा था कि गेंद बाउंड्री पार जाएगी लेकिन मनीष पांडे ने शानदार रनिंग के बाद डाइव से शॉट को रोका। मोहम्मद शमी के इस ओवर में चार रन आए

तीसरा ओवर करने आए जसप्रीत बुमराह और ओवर में केवल पांच रन दिए। बुमराह के पहले ओवर में कोई भी बाउंड्री या छक्का नहीं लगा।

शार्दुल ठाकुर के पहले खराब ओवर के बाद मोहम्मद शमी ने दूसरे ओवर में केवल पांच रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर सिंगल रन आया वहीं ओवर की आखिरी गेंद पर मार्टिन गप्टिल ने कवर की ओर चौका लगाया।

पहले ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर मार्टिन गप्टिल ने लगातार दो छक्के लगाए। पहले उन्होंने कवर्स की ओर छक्का लगाया और इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने पुल शॉट खेलकर छक्का लगाया। इस ओवर में शार्दुल ने 13 रन दिए।

भारत की खराब शुरुआत हो चुकी है। भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर शुरुआत कर रहे हैं, वहीं मार्टिन गप्टिल और कॉलिन मनरो ओपनिंग करने उतरे हैं।

दोनों टीमें ग्राउंड पर है और फिलहाल दोनों देशों का राष्ट्रगान गाया जा रहा है।

भारत की प्लेइंग इलेवन - रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद शमी

पहले मैच में किवी बल्लेबाजों ने अच्छा किया था और 203 रनों का स्कोर बनाया था, लेकिन गेंदबाज इस लक्ष्य को बचा पाने में विफल रहे थे। भारत ने केएल राहुल और विराट कोहली के बीच हुई साझेदारी के बाद श्रेयस अय्यर की तूफानी पारी के दम पर एक ओवर पहले ही 6 विकेट से जीत हासिल कर ली थी।

मैच में दोनों टीमों के गेंदबाजों को दिक्कत हुई थी, जिसकी वजह यहां की छोटी बाउंड्री हैं। इसीलिए इस मैदान पर एक बार फिर बड़े स्कोर का मैच देखने को मिल सकता है और ये भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि पिछले मैच से ज्यादा रन बनें।

ऐसे में चुनौती गेंदबाजों के लिए है। उनके लिए रन बचाना कठिन हो सकता है। खासकर दूसरी पारी में क्योंकि यहां ओस भी एक कारण है जो गेंदबाजों को परेशान कर सकती है। इसलिए दोनों टीमें अपने गेंदबाजी समीकरणों को बेहतर करने पर फोकस करेंगी।

न्यूजीलैंड के पास अनुभव के नाम पर टीम साउदी सबसे बड़ा नाम है

न्यूजीलैंड के पास अनुभव के नाम पर टीम साउदी सबसे बड़ा नाम है। तेज गेंदबाजी में साउदी के अलावा हामिश बेनेट, ब्लेयर टिक्नेर हैं। स्पिन में मिशेल सेंटनर और ईश सोढ़ी हैं। ये सभी पहले मैच में विफल रहे थे। अब देखना होगा कि केन विलियमसन इस गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव करते हैं या नहीं या फिर ये गेंदबाज किस तरह से अपने से विपरीत स्थिति में भारतीय बल्लेबाजी का सामना करते हैं।

ये भी पढ़ें:गणतंत्र दिवस के मौके पर ब्लास्ट: यहां चार बम धमाकों से दहला राज्य, मचा हड़कंप

भारतीय गेंदबाजों में सबसे ज्यादा पिटाई शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी की हुई थी। ठाकुर ने तीन ओवरों में 44 रन दिए थे और शमी ने चार ओवरों में 53। शार्दुल ठाकुर ने एक विकेट लिया था, लेकिन शमी एक भी विकेट नहीं ले पाए थे।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story